Author: Kalyan Kumar Gorai

बोड़ाम के दामोदरपुर गांव से दो खस्सी की चोरी, दहशत Patamda : बोड़ाम थाना अंतर्गत दामोदरपुर गांव में शनिवार रात को अज्ञात चोरों ने हेमचंद्र सिंह के घर में बंधे दो खस्सी की चोरी कर ली। पीड़ित हेमचंद्र ने बताया कि शनिवार को घर में वह अपने बड़े बेटे संतोष सिंह के साथ घर में सोए हुए थे। रात करीब 3 बजे जब बैल को चारा देने के लिए गोहाल घर की तरफ गया तो देखा कि उसके दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। फिर अंदर जाने पर पता चला कि दो बड़ा खस्सी गायब है। इसकी जानकारी तुरंत अपने…

Read More

छोटानागपुर की बोड़ाम बाटिया परंपरा का धाधकीडीह गांव में सामूहिक निर्वहन Patamda: छोटानागपुर क्षेत्र की पारंपरिक एवं प्रकृति आधारित लोक परंपरा बोड़ाम–बाटिया का आयोजन पटमदा प्रखण्ड अंतर्गत महुलबना पंचायत के धादकीडीह गांव में सामूहिक रूप से किया गया। यह परंपरा मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व के पश्चात माघ माह के पहले रविवार को निभाई जाती है, जिसका उद्देश्य गांव से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर मनुष्यों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना माना जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, बोड़ाम बाटिया के दिन गांव के लोग अपने घरों में वर्षभर उपयोग में आए बांस के पुराने उपकरण, चूल्हे की राख, आधा…

Read More

बंगाल से चोरी कर बेलटांड़ बाजार में बेचने के क्रम में पकड़ाए दो मुर्गा चोर Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के बेलटांड़ बाजार में रविवार को सुबह करीब 10.30 बजे चोरी का मुर्गा बेचते रंगेहाथ दो व्यक्ति पकड़े गए जो बंगाल निवासी बताए जाते हैं। हालांकि दोपहर तक मुर्गा मालिक द्वारा थाने में लिखित शिकायत नहीं की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बांदोवान थाना क्षेत्र में आयोजित एक टुसू मेला से शनिवार को 3 लोगों के 3 लड़ाकू मुर्गों की चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद मुर्गे के मालिकों ने साप्ताहिक हाट पहुंचकर अपने…

Read More

गालूडीह नहीं पहुंच पाए बंगाल के आंदोलनकारी अजीत महतो, पुलिस के कब्जे में रहे 12 घंटे Jamshedpur: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी सह झारखंड आंदोलनकारी अजीत महतो पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को कमलपुर थाना में करीब 12 घंटे तक नजरबंद किए गए थे। उन्हें पुरुलिया से गालूडीह जाने के क्रम में वाहन (स्कॉर्पियो) की तलाशी के क्रम में रोक लिया गया और सुबह करीब साढ़े 8 बजे से शाम 8 बजे तक थाने में बैठाकर रखने के बाद देर शाम ससम्मान छोड़ दिया गया। करीब 70 वर्षीय अजीत महतो पिछले कई सालों से पश्चिम बंगाल के…

Read More

तारापदो व जीत महतो के परिजनों को मिलनी चाहिए 50- 50 लाख का मुआवजा : प्रणव महतो Jamshedpur: जमशेदपुर लोकसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी प्रणव महतो ने विगत दिनों एमजीएम थाना में गोकुलनगर निवासी जीत महतो की कथित तौर पर पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत एवं गालूडीह थाना अंतर्गत खड़िया कॉलोनी में हुई तारापदो महतो की हत्या मामले में पीड़ित परिवार को 50- 50 लाख की मुआवजा राशि एवं एक – एक सरकारी नौकरी दिलाने की मांग जिले के उपायुक्त से की है। प्रणव महतो ने दोनों ही घटनाओं पर गहरा रोष प्रकट करते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से…

Read More

पटमदा में दो दिवसीय मिक्स जेंडर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, मुखिया ने किया उद्घाटन Patamda : खेल के माध्यम से समाज में बालक-बालिका समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग का शुभारंभ शनिवार को पटमदा स्थित एसएस +2 हाई स्कूल मैदान में हुआ। लीग में बोड़ाम -पटमदा के लगभग दर्जन भर गांवों के बच्चों की चार टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में कुल 6 मुकाबले खेले गए। खेल के माध्यम से समाज को जेंडर समानता का सन्देश देने के साथ-साथ बच्चों को भारत ( झारखंड ) के विभिन्न खेल विभूतियों से भी रूबरू करवाने…

Read More

बांसतोला व लच्छीपुर में टुसू मेला आयोजित, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू हुए शामिल दिघी, मुकरूडीह व हाथियाडीह में भी टुसू मेला में उमड़े लोग Patamda : पटमदा प्रखंड की लावा पंचायत अंतर्गत बांसतोला गांव में एसकेएमसी के तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू एवं विशिष्ट अतिथियों में झामुमो नेता सुभाष कर्मकार शामिल हुए। यहां आयोजन का बजट करीब 80 हजार है और इसके लिए प्रत्येक परिवार 500 रुपए की दर से अंशदान किया। यहां कुल 132 परिवार हैं जिनमें 100 से…

Read More

तीन सीमाना टुसू मेला में उमड़ी भीड़, लच्छीपुर की टुसू को मिला पहला पुरस्कार Patamda: पटमदा प्रखंड के चौरास्ता मोड़ (तीन सीमाना मोड़) में शुक्रवार को चौरास्ता मोड़ टुसू मेला कमेटी की ओर से हर साल की भांति इस साल भी एक दिवसीय विशाल टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेला में लोक संस्कृति के प्रति लोगों का काफी आकर्षण देखा गया। विभिन्न गांवों से एक दर्जन छोटी-बड़ी टुसू प्रतिमाएं लेकर महिलाएं पहुंची थीं। पारंपरिक टुसू गीतों पर युवक-युवतियों ने जमकर नृत्य किया। नाच गानों का दौर देर शाम तक चलता रहा। यहां लच्छीपुर गांव की टुसू…

Read More

पटमदा के किसानों ने आख्यान जात्रा पर हल जोतकर एवं मिट्टी काटकर किया कृषि कार्य का शुभारंभ Patamda: पटमदा के महुलबना, काशीडीह, पटमदा, बांगुड़दा, लच्छीपुर, जाल्ला, कुमीर, खेरुआ व बोड़ाम के पेनादा, बनडीह, माधवपुर, पलाशडीह आदि गावों में आख्यान जात्रा के मौके पर गुरुवार को किसानों ने हल जोतकर एवं मिट्टी काट कर कृषि कार्य का शुभारंभ किया। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति के दूसरे दिन, अर्थात पहला माघ को अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। छोटानागपुर पठार की प्रकृति की तरह यहां की संस्कृति भी विशिष्ट और अनन्य है। यहां के लोगों की दैनिक जीवनशैली के समान ही…

Read More

पटमदा बाजार के मेले में पुनसा की टुसू को मिला पहला पुरस्कार, कनिका कर्मकार के गीतों पर झूमे दर्शक Patamda: आख्यान जात्रा के मौके पर गुरुवार को पटमदा हाट मैदान में जय मां दौड़ासिनी टुसू मेला कमेटी की ओर से विशाल टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में पहुंचे लोग देर शाम तक पुरुलिया से आईं प्रसिद्ध झुमुर गायक कलाकार कनिका कर्मकार व टीम के गीतों पर थिरकते नजर आए। ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में दर्शक लोक गीत व नृत्य का अ आनंद लेते रहे। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन…

Read More