- पटमदा के कुलटांड़ में 24 घंटे का अखंड कीर्तन पाठ संपन्न
- डिमना बांध विस्थापितों की लंबित समस्याओं पर बैठक, टाटा स्टील और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
- झारखंड केसरी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बोड़ाम का भूपेश चैंपियन
- पीबीपीएल सीजन-2 का आगाज, सूर्या इलेवन लावजोड़ा ने जीते दोनों मुकाबले
- बोड़ाम से 36 वर्षीय युवक लापता, 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, खोजबीन में जुटे परिजन
Author: Kalyan Kumar Gorai
ब्रेकिंग न्यूज : मेला से लौट रही 407 वैन भिलाई पहाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त, एक बच्ची की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल Jamshedpur: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा से बेताकोचा टुसू मेला गए करीब 40 लोग अपने घर लौटते वक्त एनएच 33 पर भिलाई पहाड़ी के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना गुरुवार की शाम करीब 8 बजे हुई। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चे व उनके परिजन घायल हो गए हैं। सूचना पाकर पहुंचे जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता ने एमजीएम पुलिस को सूचित किया…
बोड़ाम व मिर्जाडीह में हुई गाय चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भेजा जेल, एक गाय व कार बरामद Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 जनवरी की रात को चोरों के एक गिरोह ने मिर्जाडीह गांव से रात करीब 2 बजे जनार्दन घोष के घर से 2 गायों की चोरी कर ली थी। जबकि बोड़ाम बाजार निवासी साधुचरण महतो के घर से 2 जनवरी की रात करीब 1 बजे बछड़ा समेत गाय की चोरी कर ली थी। इस मामले में बोड़ाम पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात छानबीन करते हुए चोर गिरोह का पता लगा…
ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी कॉमरेड विजय महतो का निधन, आस्तिक महतो समेत सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी कॉमरेड विजय महतो का निधन, आस्तिक महतो समेत सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि Chandil: ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत चिमटिया गांव निवासी रहे करीब 80 वर्षीय कॉमरेड विजय महतो का बुधवार को निधन हो गया। वह 1975 में चिमटिया पंचायत के मुखिया चुने गए थे और एक बार ईचागढ़ विधानसभा सीट से सीपीएम के एक बार उम्मीदवार भी थे। गुरुवार को उनके गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम दर्शन करने पहुंचे झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता आस्तिक महतो ने उनकी पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। इस संबंध में आस्तिक महतो…
पटमदा में दशकों पुरानी परंपरा है बत्तख पकड़ने की प्रतियोगिता, सिसदा नदी में उमड़े लोग, सुमित्रा टुडू को मिला पहला पुरस्कार मकर संक्रांति पर आयोजित बत्तख पकड़ने का जोखिम भरा खेल में उत्साह के साथ शामिल होती हैं महिलाएं Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत लावा पंचायत के सिसदा गांव स्थित टोटको नाला (छोटी नदी) में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बुधवार को टुसू मेला, मुर्गा पाड़ा एवं बत्तख पकड़ने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शत प्रतिशत आदिवासी बहुल गांव सिसदा का यह मेला वैसे तो करीब सौ वर्ष पुराना है लेकिन पूरे पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र…
बिड़रा को 15 रन से हरा मेजबान बीएसएनएल बांगुड़दा बना चैंपियन Patamda: पटमदा प्रखंड के आदर्श ग्राम बांगुड़दा में बुधवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बीएसएनएल क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आठ टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिड़रा और बीएसएनएल, बांगुड़दा के बीच खेला गया। बांगुड़दा टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट खो कर 66 रन बनाई। जवाबी पारी में बिड़रा क्रिकेट टीम ने 4 ओवर में 3 विकेट खो कर 51 रन ही बना सकी। विजेता बीएसएनएल को 2200 और उपविजेता बिड़रा…
अमित की विस्फोटक पारी से एसआर इलेवन को 9 विकेट से हरा अदिति एक्सप्रेस ने पंचायत ट्रॉफी पर जमाया कब्जा Patamda: बोड़ाम प्रखंड के मुकरूडीह पंचायत भवन मैदान में आईपीएल की तर्ज पर 11, 12 व 14 जनवरी को तीन दिवसीय मुकरूडीह, गौरडीह व रसिकनगर संयुक्त पंचायत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।तीनों पंचायत से कुल 8 टीमों में भाग लिया। बूधवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसआर इलेवन और अदिति एक्सप्रेस के बीच खेला गया। एसआर इलेवन पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट खो कर 142 रन बनाई। एसआर इलेवन…
बोड़ाम में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष की मदद से पहुंचा अस्पताल Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरुडीह मोड़ के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसपर सवार कुईयानी गांव निवासी प्राणकृष्ण माहली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो ने बोड़ाम पुलिस को सूचित किया एवं पुलिस ने घायल प्राणकृष्ण माहली को एमजीएम अस्पताल भेज दिया। बताते हैं कि चिरुडीह नर्सिंग होम में भर्ती अपने भाई को देखने के बाद बुधवार शाम को अपने घर लौट रहा था इसी दौरान वह किसी कारणवश बीच सड़क पर गिर गया। घटना के…
भिलाई पहाड़ी टुसू मेला में उमड़ी भीड़, 4 राज्यों से आए कलाकारों ने बांधा समा राज्य सरकार सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है : दीपक बिरुआ Patamda: बुधवार को मकर संक्रांति के मौके पर जमशेदपुर प्रखंड के भिलाई पहाड़ी हाट मैदान में विशाल टुसू मेला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राज्य सरकार के परिवहन एवं भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश में विभिन्न नामों से इस पर्व को मनाया जाता है। यहां के टुसू मेले में आकर मुझे अनुशासित लोगों की भीड़…
जिला पार्षद खगेन महतो ने गोलकाटा–बलियागोड़ा सड़क की कराई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत Patamda: पिछले करीब 10 वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में पड़ी गोलकाटा–बलियागोड़ा ग्रामीण सड़क, ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई थी। सोमवार को जीएसबी मिक्सिंग मेटेरियल द्वारा मरम्मत कार्य कराई गई। यह कार्य जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो के निरंतर प्रयास और संवेदनशील पहल से संभव हो पाया, जिसमें राजेश कुंभकार की भी अहम भूमिका रही। यह सड़क क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार से सीधे तौर पर जुड़ी हुई थी। खराब स्थिति के कारण लोगों को लंबे…
बांड भरकर भी किया आदेश का उल्लंघन, कार्रवाई की संभावना बढ़ी, झारखंड सांस्कृतिक रक्षा कमेटी के अध्यक्ष समेत अन्य की भूमिका की हो रही जांच बोड़ाम में एक व्यक्ति की मौत के बाद आयोजक का पता लगा रही पुलिस Patamda : सोमवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबा फुटबॉल मैदान में काड़ा (भैंसा) लड़ाई एसडीओ के आदेश का उल्लंघन करते हुए आयोजित किया गया। ऐसा आरोप है। वहां हारते हुए एक भैंसे की चपेट में आने से लड़ाई देखने पहुंचे 55 वर्षीय सुभाष कर्मकार की मौत हो गई, जबकि उनके 21 वर्षीय बेटे सागर कर्मकार घायल हो गया। इस घटना…
