- पटमदा के कुलटांड़ में 24 घंटे का अखंड कीर्तन पाठ संपन्न
- डिमना बांध विस्थापितों की लंबित समस्याओं पर बैठक, टाटा स्टील और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
- झारखंड केसरी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बोड़ाम का भूपेश चैंपियन
- पीबीपीएल सीजन-2 का आगाज, सूर्या इलेवन लावजोड़ा ने जीते दोनों मुकाबले
- बोड़ाम से 36 वर्षीय युवक लापता, 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, खोजबीन में जुटे परिजन
Author: Kalyan Kumar Gorai
पुलिया की रेलिंग तोड़ 20 फीट गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर Potka : पोटका थाना क्षेत्र के दबांकी पुलिया में लगी रेलिंग को तोड़ते हुए तेज रफ्तार एक बाइक 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना रविवार की शाम करीब छह बजे की है। बाइक पर दो लड़के सवार थे। इनमें से 17 वर्षीय वासुदेव सरदार के सिर पर गंभीर चोट होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी 22 वर्षीय युवक अमरेंद्र सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पोटका पुलिस दिए…
बीएसएनएल कप पर माचा क्रिकेट टीम ने जमाया कब्जा, फाइनल में बामनी को बुरी तरह हराया Patamda: पटमदा प्रखंड के आदर्श ग्राम बांगुड़दा में आयोजित तीन दिवसीय बीएसएनएल कप 2025 का समापन रविवार को हो गया। पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार एवं विशिष्ट अतिथियों में मुखिया प्रतिनिधि अश्विनी सिंह व अपरिश गुप्ता मौजूद थे। 16 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जय मां काली, बामनी और माचा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। बामनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। माचा क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…
बाबा तिलका मांझी चौक डिमना से पत्थलगड़ी को विधिवत किया गया शिफ्ट Jamshedpur : रविवार को बाबा तिलका माझी स्मारक समिति के सचिव मदन मोहन सोरेन के नेतृत्व में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पण कर पत्थलगड़ी का विधिवत स्थानांतरण किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर, नगाड़ा, चोड़चूड़ी आदि की गूंज के बीच नायके बाबा का आगमन हुआ, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक उल्लास से भर गया। कार्यक्रम में डिमना, कुमरूम, बावनगोड़ा, गोड़गोड़ा, बालीगुमा, भीम नगर, बुरु टोला, तुरियाबेड़ा, देवघर व मिर्जाडीह सहित अन्य गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण और माझी बाबा, नायके बाबा आदि…
कुंदरुकोचा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, फॉरेस्ट इलेवन बनी विजेता Patamda: पटमदा प्रखंड की खेड़ुआ पंचायत अंतर्गत कुंदरुकोचा गांव में आदिवासी डांगुवा क्लब के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू व विशिष्ट अतिथि में जिला पार्षद प्रदीप बेसरा व झामुमो के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो शामिल हुए। 24 टीमों के बीच आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फारेस्ट इलेवन व बाहागड़ एफसी के बीच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा। खेल के दौरान किसी तरह निर्णय…
बाल रंगकर्मियों ने किया अफ्रीकी लोककथा लोहे का आदमी का मंचन Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिले के विद्यालयों में शनिवार को 2025 की आखिरी क्लास लगी, फिर विद्यालय शीतकालीन अवकाश के लिए बंद हो गए। छुट्टियों का सकारात्मक उपयोग बच्चे किताबें और कहानियां पढ़कर कर सकते है, इसी संदेश के साथ भारतीय जन नाट्य संघ से जुड़े लिटिल इप्टा के नौ बाल रंगकर्मी पटमदा के एसएस +2 उच्च विद्यालय पहुंचे। अपनी उम्र के बच्चों को बाल कलाकार के रूप में देखने विद्यालय के सैकड़ों बच्चे विद्यालय प्रागंण में ही स्थित अम्बेडकर भवन के पास जुटे हुए थे। नन्हें बाल रंगकर्मी…
बर्मामाइंस में 11 जनवरी को रक्तदान कर दिशाेम गुरु को श्रद्धांजलि देने का संकल्प Jamshedpur : रविवार को जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्लब हाउस में झामुमो नेता महाबीर मुर्मू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर 11 जनवरी 2026 को झारखंड राज्य के जनक दिशाेम गुरु शिबू सोरेन एवं बीर शहीद सुनील महतो जी के जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन करने के लिए चर्चा की गई। बैठक में शहरी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में बस्ती, टोला में बैठक कर लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैनर पोस्टर के मध्यम…
कुकडू में हाथी ने एक को कुचला, गई जान (फाइल फोटो) Chandil : रविवार की अहले सुबह करीब 4 बजे सरायकेला – खरसावां जिले के कुकडू प्रखंड अंतर्गत लेटेमदा गांव के टोला नूतनडीह में एक हाथी ने 50 वर्षीय गौरांग महतो को कुचल कर मार डाला। स्थानीय लोगों के मुताबिक गौरांग महतो के खलिहान में हाथी के आने की आहट मिलते ही घर से वह धान देखने गया जहां उनका सामना धान को चट कर रहे हाथी से हो गया। जब तक कि वह भागकर अपनी जान बचाने में सफल हो पाते, हाथी ने अपनी सूंड़ से पकड़ कर किसान…
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने किया कंबलों का वितरण Patamda: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पटमदा प्रखंड के जोड़सा सबर बस्ती में 125 जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस संबंध में जोड़सा गांव निवासी शिक्षाविद पंचानन दास ने बताया कि बुजुर्गों को कंबल मिलते ही चेहरे में खुशियों के भाव देखे गए। उन्होंने बताया कि क्लब के पदाधिकारियों ने जोड़सा अपग्रेड प्लस टू हाईस्कूल में एक लाइब्रेरी, वाटर सेनिटेशन एवं एक असहाय विकलांग महिला को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस दौरान जितेश चौधरी, अंचल खड़िया, कृष्ण खड़िया, रेणु…
चामटा मध्य विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई Patamda: बोड़ाम प्रखंड के मध्य विद्यालय चामटा में शनिवार को एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक आलोक कुमार मिश्रा को विदाई दी गई। एसएमसी अध्यक्ष के अनुसार विद्यालय में उन्होंने 21 वर्षों तक सेवा दी। उनकी ईमानदारी एवं अथक परिश्रम की बदौलत विद्यालय में शिक्षा के स्तर में काफ़ी सुधार हुआ। विदाई समारोह में विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रभुदास कुजुर, एसएमसी अध्यक्ष भटे सिंह, जीवन मंडल, हलधर कुम्भकार, नकुल कुम्भकार, राजीव लोचन सिंह आदि मौजूद थे। अतिथि के रूप में शामिल पहाड़पुर के मुखिया अजब सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह,…
बीएसएनएल कप में बांगुड़दा ने काश्मार और माचा ने भूला को हराया Patamda: बीएसएनएल क्रिकेट टीम द्वारा पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा क्रिकेट मैदान में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 8 टीमों के बीच मैच खेला गया। द्वितीय राउंड के मैच में बांगुड़दा ने काश्मार को और माचा ने भूला को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। कश्मार टीम से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुमित को जबकि भूला टीम से मैन ऑफ द मैच पियूष दत्ता को चुना गया। रविवार को दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दूसरे दिन आयोजन को सफल बनाने में इंद्रजीत दत्ता,…
