Author: Kalyan Kumar Gorai

गुड़ाबांदा में 76 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान Gurabanda: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में गुड़ाबांदा प्रखंड की चार पंचायतों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 76. 27 रहा। घाटशिला विधानसभा अंतर्गत चार पंचायत सिंहपुरा, फॉरेस्ट ब्लॉक, भालकी और गुड़ाबांदा में कुल 17589 मतदाताओं से 13416 मतदाताओं ने मतदान किया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, थाना प्रभारी कुमार सुमित यादव समेत अन्य वरीय पदाधिकारी शांतिपूर्ण मतदान कराने में जुटे रहे। सुबह से बूथों में मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर एक बजे तक 58 प्रतिशत मतदान हो चुका था। पूरे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 5 बजे…

Read More

घाटशिला उपचुनाव को लेकर पटमदा में चला वाहन जांच अभियान Patamda: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मंगलवार को पटमदा, बोड़ाम व कमलपुर थाना क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर चार पहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया। पटमदा के बेलटांड़ चौक पर थाना प्रभारी करमपाल भगत ने जवानों के साथ स्वयं से वाहनों की डिक्की खुलवाकर निरीक्षण किया। सुबह से शाम पांच बजे तक चले जांच अभियान में किसी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। इधर कमलपुर थाना गेट के सामने बनाए गए चेकनाका में पिछले तीन दिनों से लगातार जांच…

Read More

पटमदा में पड़ोसियों के बीच मारपीट, भाजपा कार्यकर्ता का सिर फूटा Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आगुईडांगरा गांव में सोमवार की रात करीब 8 बजे पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट की घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। एक पक्ष के सुनील रजक का आरोप है कि वह अपने भाई के घर में खाना खाने के पश्चात अपने घर घुस रहे थे कि पुराने विवाद में पड़ोस के मधु रजक, कृष्णपद रजक व उनके रिश्तेदार सुमन रजक (काना, पश्चिम बंगाल निवासी) ने मिलकर उसे किसी हथियार से वार करते हुए सिर फोड़ दिया। वह लहूलुहान अवस्था में…

Read More

पटमदा के बामनी में पड़ोसी युवक ने महिला का सिर फोड़ा Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनी गांव में जेठानी और देवरानी की लड़ाई में जेठानी कपूरा रजक का सिर फूट गया है। इस संबंध में घायल महिला के एक देवर देवीलाल रजक ने बताया कि उनकी भाभी कपूरा रजक और छोटे भाई की पत्नी कुलवती रजक के बीच मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे झगड़ा हो रहा था। कुछ देर तक बहस होने के बाद मामला शांत भी हो गया था लेकिन इसी बीच गांव के ही एक युवक दयाल सिंह ने कुलवती के पक्ष में आकर कपूरा रजक…

Read More

हलुदबनी ओपी के पास अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त Patamda: डिमना लेक से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत हलुदबनी ओपी के पास मंगलवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शहंशाह नाम की स्लीपर बस जमशेदपुर से बोकारो जा रही थी और उसमें दर्जनों यात्री सवार थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार चालक की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है जिसमें बस का आधा हिस्सा एक खेत में घुस गया और पलटने से बच गई। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है और हलुदबनी ओपी के पुलिसकर्मियों…

Read More

एसएस प्लस टू हाई स्कूल की छात्राओं ने किया बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित नाटक का मंचन Patamda : राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को चेतना सत्र में विज्ञान संकाय की छात्राओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित एक प्रेरक नाटक का मंचन किया गया। नाटक में बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, समाज सुधार की भावना तथा देशभक्ति के आदर्शों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। नाटक में प्रमुख भूमिकाएं सुषमा सिंह, पियू पाल, पूनम…

Read More

जिला आयुष समिति ने मोहनपुर और कमलपुर में बांटे सैनिटरी नैपकिन Patamda: आदिम जनजातीय समूह के लिए जिला आयुष समिति पूर्वी सिंहभूम के द्वारा मासिक धर्म एवं स्वच्छता से संबंधित कैंप का आयोजन सोमवार को बोड़ाम प्रखंड के मोहनपुर, शुक्ला तथा पटमदा प्रखंड के कमलपुर सबर बस्ती में किया गया। कैंप में मासिक धर्म एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारी देने के साथ – साथ सैनिटरी पैड एवं लोवर अंडरगार्मेंट का वितरण महिलाओं के बीच किया गया। कैंप में काफी संख्या में आदिम जनजातीय समूह की लड़कियों एवं महिलाओं ने लाभ उठाया। इस कैंप में लोग काफी उत्साहित दिखे। कैंप में…

Read More

पटमदा में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिड़रा गांव में सोमवार की शाम करीब 4 बजे हुई सड़क दुघर्टना में एक युवक घायल हो गया जबकि उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध उपमुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि कमलपुर थाना क्षेत्र के बांकारडीह निवासी 21 वर्षीय युवक हाराधन रजवाड़ अपनी बाइक पर अकेले ही पटमदा साप्ताहिक हाट से घर लौट रहा था। शराब के नशे में धुत युवक की बाइक बिड़रा स्थित टर्निंग पॉइंट पर अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी मदद करते हुए…

Read More

देवघर में वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, विजेता बनी सीएसी श्रीघुटू की टीम Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के देवघर गांव में हर साल की भांति इस साल भी एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पीआरएमएफ देवघर की ओर से 16 टीमों के बीच आयोजित टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता सह जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में सुबोध गौड़ शामिल हुए। पिंटू दत्ता ने कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने के लिए खेल बहुत जरूरी है और उसके लिए अनुशासन का पालन भी जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित…

Read More

छात्रों को अब पटमदा से ही मिलेगा विभिन्न कॉलेजों में दाखिला, लावा में द कॉलेज कनेक्ट संस्थान का हुआ शुभारंभ Patamda: पटमदा के लावा स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार को द कॉलेज कनेक्ट कार्यालय का उद्घाटन पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के प्राचार्य अरुण कुमार के हाथों फीता काटकर किया गया। संस्थान के डायरेक्टर रंजन गोराई ने बताया कि इस कार्यालय से किसी भी स्टेट यूनिवर्सिटी (प्राइवेट) में नामांकन का मौका मिलेगा। स्थानीय छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से मेडिकल, टेक्निकल, एजुकेशन, कंप्यूटर आदि कोर्स के लिए नामांकन करवा सकते हैं। उसके लिए छात्रों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाने की जरूरत नहीं…

Read More