- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सबर बच्चों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने रविवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के सुदूर पाकोटोड़ा टोला पहुंचकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के मौके पर खुशियां बांटी। उन्होंने आदिम जनजाति समुदाय के सबर परिवारों के बीच मिट्टी के दीए, तेल, रुई एवं मिठाई का वितरण किया एवं सभी से दीपावली की शाम को प्रत्येक घरों में दीए जलाने की अपील की। इस संबंध में राजकुमार सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदिम जनजाति…
जियान के नूतनडीह नाला में आजादी के वर्षों बाद पुल बनकर तैयार Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत जियान टोला नूतनडीह में आजादी के 78 वर्षों के बाद पुल का निर्माण किया गया। इस पुल के निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विगत वर्ष 14 दिसंबर को निर्माण कार्य का शिलान्यास तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया था। उनके निर्देशानुसार संवेदक भीम सिंह ने दो माह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कराया। ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल से पुल का निर्माण 88 लाख की लागत से किया गया है। नूतनडीह नाला में पुल…
13 साल पूर्व पड़ी धनतेरस बाजार की नींव, अब 3 करोड़ से अधिक का कारोबार, 357 दुपहिया वाहनों की हुई बिक्री Patamda: जमशेदपुर शहर में जहां धनतेरस को लेकर एक माह पहले से ही विभिन्न व्यवसायियों द्वारा तैयारी की जाती है और धनतेरस के दो दिनों पूर्व से बाजारों में भीड़ लगती है वहीं पटमदा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी कोई खास असर नहीं दिखता है। हालांकि पिछले एक दशक से लोगों में धनतेरस को लेकर खरीदारी करने एवं इस त्योहार को मनाने की परंपरा शुरू हो चुकी है। इसकी नींव पड़ी 13 वर्ष पूर्व बेलटांड़ स्थित विजया ऑटोमोबाइल्स…
बोड़ाम के गुरुचरण बने प्रेरणास्रोत, ग्राफ्टेड बैंगन की खेती कर एक साल में कमाया 5 लाख Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत पोखरिया पंचायत के बड़ाचिड़का निवासी युवा किसान गुरुचरण महतो ने खेती में मिली सफलता से एक अलग पहचान बना ली है। करीब एक दशक से धान व सब्जियों की खेती करते हुए अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले गुरुचरण को खेती में नुकसान के कारण 4 साल पूर्व काफी निराशा हुई थी और उन्होंने इसका विकल्प तलाशना शुरू कर दिया था। इसी क्रम में डेढ़ साल पूर्व उनकी मुलाकात गागीबुरु निवासी किसान प्रबोध कुमार महतो…
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमेश के नामांकन में मौजूद रहे सीएम, एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल के साथ पूर्व सीएम दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में हुई सभा में गरजे नेता Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों मुख्य प्रतिद्वंद्वी दलों के प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपने-अपने शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में एसडीएम के पास नामांकन पत्र भरकर जमा किया। इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के साथ राज्य के मुख्यमंत्री सह पार्टी सुप्रीमो हेमंत सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं अन्य उपस्थित रहे। जबकि एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के साथ उनके पिता एवं राज्य…
पटमदा मुख्य सड़क पर दुघर्टना में बाइक सवार गंभीर, एमजीएम रेफर Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे एक बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर लावा गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट है। सूचना पाकर पहुंची पटमदा पुलिस ने लहूलुहान हालत में उसे माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने बताया कि बाइक चालक सिपाही मुर्मू (40 वर्ष) पटमदा के महुलबना गांव निवासी है जो देर शाम अपनी बाइक पर जमशेदपुर से…
बोड़ाम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, घायल दंपती को जिला पार्षद प्रतिनिधि ने अपनी गाड़ी पर पहुंचाया अस्पताल Patamda: बोंटा-बोड़ाम सात नाला मुख्य सड़क पर गुरुवार को शाम करीब 8 बजे हुई सड़क दुघर्टना में बोड़ाम निवासी बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घटना के तुंरत बाद रास्ते से गुजर रहे बोड़ाम के जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो ने अपनी कार से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में माणिक चंद्र महतो ने बताया कि बोड़ाम गांव निवासी संतोष माहली (50 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ देर शाम अपने घर से बाइक पर सवार होकर…
गुड़ाबांदा में अवैध पन्ना खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से भरे गए अवैध खदान, अज्ञात के खिलाफ देर शाम हुई प्राथमिकी दर्ज खनन, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त छापेमारी के बाद हड़कंप Gurabanda : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड के पन्ना खदानों को खनन विभाग द्वारा गुरुवार को जेसीबी मशीन से भर दिया गया। प्रखंड ठुरकुगोड़ा, बारुनमुठी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पन्ना खनन का कार्य अवैध रूप से किया जाता है। पहाड़ी के ऊपर बने खदानों को मजदूरों के द्वारा भरवाया गया। जबकि देर शाम अज्ञात के खिलाफ खनन पदाधिकारी की ओर से गुड़ाबांदा…
दीपावली में नये पटाखा विक्रेताओं को नहीं मिलेगा लाइसेंस Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दीपावली 2025 के अवसर पर पटाखा विक्रेताओं को अस्थायी अनुज्ञप्ति निर्गत करने की अनुमति दी गई है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि यह अनुमति सुसंगत नियमों एवं प्रावधानों के अधीन होगी। आदेश में कहा गया है कि गत वर्ष जिन पटाखा विक्रेताओं को अस्थायी अनुज्ञप्ति प्रदान की गई थी, उन्हीं से अनुमति जारी की जाएगी और किसी नए पटाखा विक्रेता को इस वर्ष अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला…
एसएस प्लस टू हाई स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Patamda: बुधवार को एसएस +2 हाई स्कूल पटमदा में विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों के बीच स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हाथ धोने की महत्ता को समझते हुए शपथ ग्रहण किया कि वे प्रतिदिन सही तरीके से हाथ धोकर स्वयं और अपने परिवार को बीमारियों से सुरक्षित रखेंगे। इसके साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जो प्रयोगशाला सहायक अभिजीत पाल…
