Author: Kalyan Kumar Gorai

झारखंड आंदोलनकारियों के लिए बजट में 1 हजार करोड़ का प्रावधान, जल्द मिलेगा सम्मान और हक : भुवनेश्वर महतो Patamda: रविवार को पटमदा में झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने दुर्योधन महतो के आवास पर आंदोलनकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के दर्जनों आंदोलनकारी शामिल हुए, जहां वर्षों से लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भुवनेश्वर महतो ने बताया कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पटमदा और बोड़ाम के कई आंदोलनकारी पहले ही चिह्नित किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक…

Read More

महंगे रिचार्ज और खराब नेटवर्क से पटमदा में बढ़ी परेशानी, यूज़र्स में नाराजगी Patamda: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ एक बार फिर स्थानीय स्तर पर सवालों के घेरे में है। पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा 349 रुपये के 5जी रिचार्ज प्लान को बढ़ावा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जबकि कम कीमत वाले प्लान लेने पर सिम या सेवाएं बाधित होने जैसी चेतावनी दी जा रही है। ग्राहकों का कहना है कि जहां एक ओर महंगे रिचार्ज के लिए मजबूर किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नेटवर्क…

Read More

अवैध पत्थर खनन के खिलाफ सघन छापेमारी, हड़कंप Patamda: गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पटमदा के अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, वन विभाग के वनपाल, पुलिस बल एवं चौकीदारों की संयुक्त टीम ने पटमदा क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने बताया कि टीम जब सिसदा स्थित अवैध खनन क्षेत्र में पहुंची, तो वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। छापेमारी की भनक लगते ही सभी लोग मौके से फरार हो गए। साथ ही, किसी भी प्रकार का अवैध पत्थर लदा वाहन भी वहां नहीं पाया गया। इसके बाद टीम…

Read More

बोड़ाम बाजार में अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज, दुकानदारों को एक सप्ताह की मोहलत Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शनिवार को अंचल अधिकारी रंजीत रंजन द्वारा बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार के साथ समन्वय स्थापित कर मुख्य सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी दुकानदारों से अपील की गई। इस दौरान बोड़ाम के ग्राम प्रधान राधेश्याम सिंह सरदार समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी दुकानदार एक सप्ताह के भीतर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें,…

Read More

स्पीड वॉकाथॉन का सफल आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया जोश और फिटनेस का जज़्बा Jamshedpur: एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन द्वारा शनिवार को प्रातः 7:00 बजे एक आकर्षक स्पीड वॉकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। यह वॉकाथॉन जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार से मोदी पार्क तक आयोजित हुई, जिसमें उत्साह और ऊर्जा का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में करीब 100 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी फिटनेस, अनुशासन व खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे: * प्रथम स्थान: रजू कालिंदी…

Read More

झारखंड मजदूर यूनियन का दो दिवसीय विशाल सम्मेलन 1 मई से, पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के नेतृत्व में मजदूर हितों पर होगा मंथन Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 को झारखंड मजदूर यूनियन द्वारा एक दिवसीय विशाल मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भुईयांडीह स्थित निर्मल नगर के अतिथि भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होकर संध्या तक चलेगा। इसके साथ ही 2 मई को आमसभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जबकि मजदूर दिवस की रात भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित होगा। यूनियन के पदाधिकारी कुंज विभर…

Read More

तेज रफ्तार बस ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग Patamda : टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार बस ने पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका शीशा टूटकर सड़क पर बिखर गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद बस चालक और पिकअप वैन चालक के बीच कुछ देर तक बहस हुई। बस चालक ने पहले वैन चालक को दोषी ठहराया, लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसने…

Read More

द्वारीडीह ने रचा इतिहास: पहली बार नवोदय में चयन, विद्यालय में जश्न का माहौल Patamda : उत्क्रमित मध्य विद्यालय द्वारीडीह के लिए यह दिन बेहद खास और गौरवपूर्ण बन गया, जब छात्र जयंतो कुमार सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 67वां रैंक हासिल करते हुए 83.75% अंक प्राप्त किए। इस शानदार सफलता से विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। जयंतो की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सादगीपूर्ण विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उसकी सफलता का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते…

Read More

शिकार परब पर रोक को लेकर पटमदा में जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया संरक्षण का संदेश Patamda: वन्यजीवों की सुरक्षा और शिकार परब की रोकथाम को लेकर वन विभाग द्वारा पटमदा प्रखंड में जागरूकता अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बेलटांड़ चौक पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित करते हुए संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। यह कार्यक्रम वन विभाग के डीएफओ सबा आलम अंसारी के निर्देश पर आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को शिकार परब के दुष्परिणामों, वन्यजीवों के महत्व और…

Read More

उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा में बाल संसद चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न Patamda: उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा में आज बाल संसद का चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस चुनाव में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तर्ज पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं अपनाई गईं। नामांकन, चुनाव चिन्ह आवंटन, विद्यार्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार और मतदान की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। मतदान के लिए ईवीएम के रूप में मोबाइल आधारित व्यवस्था का उपयोग किया गया, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक से भी अवगत कराया गया। चुनाव के दौरान शिक्षकों ने पी1, पी2, पी3 एवं पीओ…

Read More