- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
उपायुक्त से शिकायत के बाद पटमदा सीएचसी में बहाल हुई बिजली Patamda: पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश के कारण ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली विभाग के स्थानीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचना दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. क्रिस्टोफर बेसरा ने जिले के उपायुक्त सह जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की थी। इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर बिजली विभाग की ओर से मंगलवार को सुबह…
शहर ही नहीं गांव भी हुआ जलमग्न, लगातार बारिश से पटमदा में लोग परेशान Patamda: पिछले कई दिनों की लगातार बारिश से जहां स्वर्णरेखा व खरकई नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद जमशेदपुर शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है वहीं गांवों में भी लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इससे लोगों की दिनचर्या पर बुरा असर पड़ने के साथ ही भारी नुकसान होने का अनुमान है। लोग रोजगार पर ध्यान देने के बजाय अपने घरों को बचाने एवं सामानों को सुरक्षित करने के लिए जिद्दोजहद कर रहे हैं। पटमदा के विभिन्न गांवों…
पटमदा के बांतोड़िया में 5 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों में रोष Patamda: पटमदा प्रखंड की लच्छीपुर पंचायत अंतर्गत बांतोड़िया गांव के सबर टोला में पिछले करीब 5 दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान विभूति हांसदा ने बताया कि बांतोड़िया के दो अन्य टोलों में विभागीय कर्मचारियों से लेकर कार्यपालक अभियंता तक शिकायत करने के बाद मंगलवार को सुबह 8 बजे एक बार आपूर्ति शुरू हुई लेकिन बाद में फिर से बंद हो गई। यहां पटमदा सबस्टेशन से जोड़सा फीडर के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है लेकिन विभागीय…
पटमदा में जोहार बिदु चांदान मार्शल माडवा ने पदयात्रा निकाल सिदो-कान्हु को दी श्रद्धांजलि, नक्सल प्रभावित मेघादह समेत कई जगहों पर मनाया गया हूल दिवस Patamda: जोहार बिदु चांदान मार्शल माडवा सालबनी के बैनर तले हर साल की भांति इस साल भी हूल दिवस के अवसर पर सोमवार को संथाल समाज के लोगों ने पदयात्रा कर पटमदा में सिदो – कान्हु की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, मुखिया कानूराम बेसरा, क्लब के अध्यक्ष कालीराम सोरेन, प्रशांत हांसदा, सुशांत हांसदा, हाराधन हेंब्रम, छुटू हेंब्रम, विश्वजीत हेंब्रम,…
लगातार बारिश से पटमदा में कई मकान ढह गए बारूडीह में क्षतिग्रस्त मकान Patamda: पिछले कई दिनों से जारी मानसून की लगातार बारिश ने पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र के गरीब परिवारों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। रविवार को दिन में दिघी, भूला समेत कई गांवों में लोगों के घरों में पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ। वहीं देर रात दिघी पंचायत के झाड़बामनी निवासी रंजीत माझी का कच्चा मकान धंसने से घर में रखा सामान बर्बाद हो गया। गनीमत है कि लोग उसमें सोए नहीं थे और उसका उपयोग रसोई घर के रूप में ही होता था। झाड़बामनी में क्षतिग्रस्त…
सासांगडीह में हूल दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता, पलाशबनी की टीम बनी चैंपियन Patamda: बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत वीर शहीद सिदो – कान्हु सरना सुसार गांवता सासांगडीह चौक में सोमवार को हूल दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पलाशबनी की टीम ने पेनाल्टी शूट आउट में 5-1 से रॉयल हंटर को हराकर खिताब जीत लिया। विजेता पलाशबनी को 30 हजार, उपविजेता रॉयल हंटर को 22 हजार, तृतीय संथाल क्लब मिर्जाडीह और चतुर्थ सासांगडीह दोनों टीमों को 15 -15 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया अजब सिंह, बोड़ाम…
पटमदा में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने दी हूल विद्रोह के महानायकों को श्रद्धांजलि Patamda: झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की पटमदा प्रखंड कमेटी की ओर से सोमवार को हूल दिवस के मौके पर पटमदा बाजार व कांकीडीह स्थित हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो – कान्हु की मूर्ति पर माल्यार्पण करते श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आयोजित सभा में जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता फनीभूषण महतो एवं खेड़ूआ पंचायत अध्यक्ष सुशील बेसरा ने हूल दिवस के महत्व एवं हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो – कान्हु, चांद, भैरव, फूलो एवं झानो की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में…
बिजली की चपेट में आने से डांगरडीह में गाय की मौत, किसान को 70 हजार का नुकसान Patamda: बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत डांगरडीह गांव में सोमवार की दोपहर को बिजली की चपेट में आने से जगदीश कुंभकार की एक गाय की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मुखिया अजब सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं पीड़ित परिवार को बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया । उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से एक पशु की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालन विभाग के टॉल फ्री नंबर पर कॉल करने…
पटमदा सीएचसी का ट्रांसफॉर्मर खराब, 3 दिनों से बिजली गुल, उपायुक्त से शिकायत Patamda: पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में 27 जून से विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब है और इसके कारण विद्युतापूर्ति पूरी तरह से ठप है। इस संबंध में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. क्रिस्टोफर बेसरा ने जिले के उपायुक्त सह जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है। इसकी प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि नीलिमा डुंगडुंग एवं सहायक विद्युत अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी को भी भेजी गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त को मेल पर भेजे गए पत्र में…
डिमना नाला में अवैध निर्माण से खतरे में लोग, डैम के चार फाटक खोले, घरों से टकराया पानी Jamshedpur : भारी बारिश के बाद रविवार की शाम डिमना डैम के चार फाटक खोले जाने के बाद ऐसा नाले पर पानी का बहाव तेज होने से बालीगुमा सूखना बस्ती एवं खड़ियाबस्ती समेत कई जगहों के लोग चिंतित हैं। क्योंकि उनके घरों पर खतरा उत्पन्न हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि डिमना डैम का फाटक खुलते ही जिस तरह नाले में बने मकानों की दीवारों से पानी टकरा रहा, वह केवल एक प्राकृतिक घटना नहीं,…
