- कमलपुर पंचायत मंडप के रात्रि प्रहरी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
- रसोइया नहीं पहुंची तो बच्चों ने संभाली मध्याह्न भोजन की जिम्मेदारी
- बोड़ाम बाजार की 500 मीटर सड़क पर 100 से अधिक गड्ढे, ग्रामीण परेशान
- ओड़िया-चिरूडीह में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों में खुशी
- बेलटांड़ में दुर्गापूजा 2026 की तैयारी को लेकर बैठक, नए कोषाध्यक्ष चुने गए शिशुलाल महतो
Author: Kalyan Kumar Gorai
परितोष सिंह ने बढ़ाया गांव का गौरव, दामोदरपुर के तीसरे डॉक्टर बनने की ओर बढ़ाया कदम Patamda: टैलेंट सर्च एकेडमी द्वारा निशुल्क संचालित मोहनपुर कोचिंग सेंटर के प्रथम बैच के छात्र परितोष सिंह ने नीट यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 367 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक 12,421 हासिल की है। इस रैंक के आधार पर उनके झारखंड के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है। बोड़ाम प्रखंड की लावजोड़ा पंचायत के दामोदरपुर गांव निवासी एवं राजमिस्त्री हरिहर सिंह व मजदूर सुलोचना…
झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का 64वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया Jamshedpur: झारखंड आंदोलनकारी एवं समाजसेवी आस्तिक महतो का 64वां जन्मदिन शुक्रवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड आंदोलनकारी अजय रजक एवं रूपेश शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने आस्तिक महतो को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने झारखंड आंदोलन में आस्तिक महतो…
डेढ़ माह में परिवार को मिली दूसरी बड़ी सफलता: पहले भाई अर्णव ने इंजीनियरिंग, अब बहन सुप्रीति ने मेडिकल में लहराया परचम सामरजोबड़ा के भाई-बहन ने देश की दो सबसे कठिन परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता, पटमदा का बढ़ाया मान Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत पश्चिम बंगाल सीमा से सटे सामरजोबड़ा गांव के महतो परिवार में डेढ़ माह के भीतर दूसरी बड़ी खुशखबरी आई है। एक जून को बड़े बेटे अर्णव कुमार महतो ने जेईई एडवांस्ड-2026 में शानदार सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया था, वहीं अब बेटी सुप्रीति महतो ने…
नीट यूजी परिणाम : अर्पिता के बाद पटमदा की एक और बेटी का कमाल, अंजलि ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 4029 अपनी मां के साथ अंजलि महतो लगातार दूसरी बड़ी सफलता से क्षेत्र में खुशी, आकांक्षा योजना और कड़ी मेहनत लाई रंग अंजलि के पिता उत्तम कुमार महतो को एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करते जनप्रतिनिधि (फाइल फोटो) Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव बनकुंचिया की बेटी अंजलि महतो ने नीट यूजी-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4029 हासिल की है। ओबीसी वर्ग में उनकी 1597वीं रैंक आई है। 720…
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस व गोताखोर टीम Patamda : जमशेदपुर से सटे डिमना लेक में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक अपने दोस्तों के साथ सोनारी से डिमना लेक घूमने और स्नान करने आया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। करीब दो घंटे तक लगातार चले रेस्क्यू अभियान…
पटमदा, कमलपुर और बोड़ाम थानों का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, नक्सल मुद्दे पर दिया निर्देश Patamda: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार दोपहर पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी एवं पटमदा अंचल निरीक्षक भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने तीनों थाना क्षेत्रों में सक्रिय दागी अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पिछले करीब ढाई महीने से क्षेत्र में एक बार फिर से सक्रिय हो चुके नक्सलियों…
जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंजा पटमदा, महाप्रभु का रथ खींचने उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब Patamda : आस्था, भक्ति और उल्लास के माहौल में गुरुवार को पटमदा प्रखंड रथ यात्रा की रंगत में सराबोर हो गया। कमलपुर थाना क्षेत्र के दगड़ीगोड़ा स्थित श्री श्री हरि साधना आश्रम से पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही महाप्रभु का रथ आश्रम से आगे बढ़ा, पूरा इलाका “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। रथ यात्रा जब काटिन बाजार पहुंची तो श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं,…
डिमना चौक समेत मानगो की 12 दुकानों में हुई चोरी का खुलासा: पुलिस ने चार शातिर चोर दबोचे Jamshedpur : मानगो और ओलीडीह क्षेत्र में 11-12 जुलाई की मध्यरात्रि 12 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने मानगो और ओलीडीह क्षेत्र की 12 दुकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और चोरी का सामान भी बरामद किया है। पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के अनुसार, चोरी…
गुड़ाबांदा में शिक्षा के मंदिर के सामने सज रही शराब की महफिल, मुख्यमंत्री के नशामुक्ति अभियान को चुनौती Gurabanda: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश “नसों में जिंदगी दौड़ाएं, नशा नहीं” गुड़ाबांदा प्रखंड में बेअसर नजर आ रहा है। यहां बालिजुड़ी मध्य विद्यालय के ठीक सामने कथित तौर पर अवैध शराब की बिक्री और सेवन खुलेआम होने से मुख्यमंत्री के नशामुक्ति अभियान पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि यह गतिविधि शिक्षा के मंदिर के सामने संचालित हो रही है, जिससे स्कूली बच्चों के मानसिक और सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा…
जुगसलाई में जेएलकेएम को मिली मजबूती, 50 युवाओं व समर्थकों ने थामा पार्टी का दामन Jamshedpur : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के नूरी रोड स्थित मिल्लत नगर (गोलघर स्कूल के समीप) में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तपन महतो ने की, जबकि जिला महासचिव सुनील नमाता के नेतृत्व एवं संचालन में समारोह संपन्न हुआ। सदस्यता अभियान के दौरान करीब 50 युवाओं एवं समर्थकों ने टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व, विचारों और जनहित की राजनीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें मो. कासिफ, मो.…
