Author: Kalyan Kumar Gorai

आमदापहाड़ी-बटालुका जंगल पहुंचे 35 हाथियों का झुंड Patamda : घाटशिला के बुरूडीह क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहे लगभग 35 हाथियों (बच्चों सहित) के झुंड को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को आमदापहाड़ी-बटालुका जंगल तक सुरक्षित पहुंचा दिया। अब इस झुंड को दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में प्रवेश कराने की प्रक्रिया जारी है। वनरक्षी सीमंत सरदार और बालक हांसदा ने बताया कि दलमा क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) के दो दर्जन सदस्य, इको विकास समिति और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लगातार निगरानी और प्रयास कर रहे हैं, ताकि हाथियों को सुरक्षित रूप से सेंचुरी क्षेत्र…

Read More

पटमदा में जेएलकेएम का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कल, संगठन विस्तार पर रहेगा जोर Patamda: प्रखंड अंतर्गत बिड़रा (डांगा) ग्राम संसद भवन में 14 अप्रैल यानी मंगलवार को प्रातः 11 बजे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन पटमदा प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। पार्टी के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड की दिशा और दशा में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा…

Read More

पटमदा में मेधा खोज प्रतियोगिता: ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम, विशेषज्ञों ने दी करियर की नई दिशा Patamda: रविवार को पटमदा के ग्रामीण विद्यार्थियों ने ‘मेधा खोज प्रतियोगिता’ में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से उन्हें करियर की नई दिशा भी मिली। शहीद निर्मल महतो स्मृति एजुकेशनल ट्रस्ट एवं टैलेंट सर्च एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में लोवाडीह स्थित टैलेंट नर्चरिंग पब्लिक स्कूल में इस प्रतियोगिता के साथ विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 59 मेधावी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों की बौद्धिक क्षमता और…

Read More

बोड़ाम के गागीबुरु में जागरण रात्रि में उमड़े श्रद्धालु, किया हरिनाम के श्रवण Patamda: बोड़ाम प्रखंड के गागीबुरु गांव स्थित सार्वजनिक हरि मंदिर में आयोजित 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के दूसरे दिन रविवार की शाम को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार को सुबह धुलौट के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के प्रति गांव में उत्साह का माहौल है और लोग भक्ति में डूबे हैं। जागरण रात्रि के मौके पर बेलडीह पंचायत के पूर्व मुखिया शिवचरण सिंह सरदार, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की नेत्री पिंकी महतो, ग्राम प्रधान प्रियदास सिंह, पंसस धीरेन राय,…

Read More

खुली सेफ्टी टैंक बना हादसे का कारण, रातभर गड्ढे में फंसा रहा लापता किशोर Patamda : पटमदा के बेलटांड़ टोला में एक दर्दनाक लेकिन राहत भरी घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर से लापता हुआ 14 वर्षीय किशोर संदीप माझी रविवार सुबह एक निर्माणाधीन भवन के पास स्थित खुले सेफ्टी टैंक से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, संदीप शनिवार को घर से मुख्य सड़क की ओर जा रहा था। पैदल जाने के दौरान निर्माणाधीन भवन में पहले से मौजूद एक खुले सेफ्टी टैंक में उसका एक चप्पल गिर गया। चप्पल निकालने के प्रयास में वह…

Read More

প্রখ্যাত গায়িকা আশা ভোঁসলে 92 বছর বয়সে প্রয়াত Jamshedpur: ভারতীয় সঙ্গীত জগতে নেমে এসেছে গভীর শোকের ছায়া। হিন্দি চলচ্চিত্রের কিংবদন্তি ও বহুমুখী প্রতিভার অধিকারী গায়িকা আশা ভোঁসলে রবিবার 92 বছর বয়সে শেষ নিঃশ্বাস ত্যাগ করেছেন। তিনি মুম্বাইয়ের ব্রীচ ক্যান্ডি হাসপাতালে চিকিৎসাধীন অবস্থায় মারা যান। জানা গেছে, হৃদরোগজনিত সমস্যা (কার্ডিয়াক অ্যারেস্ট) ও ফুসফুসের জটিলতায় আক্রান্ত হয়ে তিনি হাসপাতালে ভর্তি ছিলেন। একটি যুগের অবসান আশা ভোঁসলে ছিলেন ভারতীয় চলচ্চিত্র সঙ্গীতের অন্যতম প্রভাবশালী কণ্ঠ। প্রায় সাত দশকেরও বেশি সময় ধরে বিস্তৃত তাঁর সঙ্গীত জীবনে তিনি হাজার হাজার গান গেয়েছেন এবং বহু ভাষায় নিজের কণ্ঠের জাদু ছড়িয়েছেন। তিনি দাদাসাহেব ফালকে পুরস্কার এবং পদ্মবিভূষণের মতো…

Read More

पटमदा के बेलटांड़ से 14 वर्षीय किशोर लापता, परिजन चिंतित Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के लावा टोला, बेलटांड़ से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। शंभू माझी का पुत्र संदीप माझी शनिवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे घर से खेलने के बहाने निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। देर रात तक भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्राम प्रधान बृंदावन दास के…

Read More

बोड़ाम में अखिल भारतीय किसान सभा ने मनाया 90वां स्थापना दिवस, झंडोत्तोलन व नारों के साथ गूंजा माहौल Patamda: अखिल भारतीय किसान सभा (माकपा) का 90वां स्थापना दिवस शनिवार को बोड़ाम प्रखंड के कांकीडीह में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसान सभा की बोड़ाम लोकल कमेटी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा किसानों ने एकजुट होकर नारों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान बोड़ाम किसान सभा के अध्यक्ष कामरेड गुरुपद महतो ने कहा कि वर्ष 1936 में अंग्रेजी शासन के खिलाफ किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य…

Read More

विधायक प्रतिनिधि ने किया सबर टोला का दौरा, सड़क निर्माण का दिलाया भरोसा Patamda: जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के पटमदा प्रखंड प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने शनिवार सुबह धूसरा टोला स्थित डोगागरल सबर टोला का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। दौरे के दौरान कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों से मौके पर ही संपर्क साधा। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से टाटा–पटमदा मुख्य सड़क से सबर टोला तक लगभग 700 मीटर कच्ची सड़क होने…

Read More

पटमदा के आगुईडांगरा में 72 घंटे का राधानाम संकीर्तन सम्पन्न, राजकुमार सिंह व दुलाल भुईयां हुए शामिल Patamda: पटमदा प्रखंड के आगुईडांगरा गांव में आयोजित 72 घंटे का राधाकृष्ण युगल नाम संकीर्तन शनिवार की सुबह पारंपरिक धुलट कार्यक्रम के साथ श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। शुक्रवार को आयोजित जागरण रात्रि में समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, शरत सिंह सरदार, राखोहरि सिंह, अजीत दत्त एवं दिलीप कुमार दत्त सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण और आशीर्वाद…

Read More