Author: Kalyan Kumar Gorai

बोड़ाम के मुकरूडीह में सजेगा क्रिकेट का रोमांच: 16 अप्रैल से लीजेंड क्रिकेट लीग का आगाज Patamda: बोड़ाम प्रखंड के मुकरूडीह गांव स्थित निर्मल चौक क्रिकेट मैदान में 16, 17 और 19 अप्रैल को तीन दिवसीय लीजेंड क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर खेला जाएगा, जिसमें कुल आठ टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट से पहले 10 अप्रैल को ऑक्शन आयोजित होगा, जिसमें टीम मालिक अपनी-अपनी पसंद के 13-13 खिलाड़ियों का चयन करेंगे। आयोजन समिति के सदस्य भागवत दास, मनोज महतो और निपेंद्र महतो ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल 30 वर्ष या उससे अधिक उम्र…

Read More

बारिश की मार से किसान परेशान, मशीन के इंतजार में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर संकट Patamda: क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी आंधी-बारिश और आगामी दिनों में भी वर्षा की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पटमदा एवं बोड़ाम के किसान अपनी तैयार गेहूं की फसल को सुरक्षित घर तक लाने के लिए जूझ रहे हैं। खेतों में फसल पूरी तरह पककर तैयार है, लेकिन कटाई में हो रही देरी अब नुकसान का कारण बनती जा रही है। मजदूरों की कमी के कारण किसान मशीनों पर निर्भर हो गए हैं, लेकिन स्थिति यह है…

Read More

ऐसी कमाई जो मौत के बाद भी साथ रही -चाय वाले की इंसानियत पर उमड़ा जनसैलाब Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बांकादा मोड़ पर वर्षों से चाय-पकौड़ी की छोटी सी दुकान चलाने वाले करीब 30 वर्षीय शंभू सिंह उर्फ ‘मोटू’ अब इस दुनिया में नहीं रहे। करीब 11 दिन पहले एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे टीबी से पीड़ित थे। खास बात यह रही कि उन्होंने कभी नशा नहीं किया, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार चूल्हे के धुएं का लंबे समय तक असर उनकी बीमारी की वजह बना। इलाज के दौरान गागीबुरु निवासी बाबूलाल महतो के नेतृत्व…

Read More

सुबह ही निपटा लें जरूरी काम, कल पटमदा में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति Patamda: गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को चांडिल के मानीकुई ग्रिड से काली मंदिर होते हुए पटमदा विद्युत सब-स्टेशन (33 केवी) तक केबुल का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा, जिसके कारण इस दौरान विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। मानगो-2 के सहायक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने…

Read More

बोड़ाम में मुआवजा की मांग को लेकर किसान सभा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तैयार Patamda : सोमवार को बोड़ाम में झारखंड राज्य किसान सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बोंटा गांव से माधवपुर तक बनी नई सड़क के लिए भूमि देने वाले रैयतों को उचित मुआवजा दिलाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित 6 गांवों के किसानों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान उनकी जमीन का उपयोग किया गया, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। इसको लेकर किसानों में गहरा असंतोष व्याप्त है। सभी ने एक स्वर में प्रशासन…

Read More

कमलपुर मंडल कार्यालय में मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस Patamda: कमलपुर मंडल कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कृपासिंधु महतो ने भाजपा के इतिहास और उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6…

Read More

सप्तम रात्रि हरि हाट में उमड़ा श्रद्धा का सागर, कल सुबह होगा समापन Patamda: हरि परायण संघ द्वारा पटमदा के लावा गांव में आयोजित सप्तम रात्रि हरि हाट अखंड हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन रविवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जागरण रात्रि के मौके पर दूर-दराज़ से आए हजारों श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रविवार देर शाम क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी की अनुपस्थिति में उनके प्रखंड प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू कार्यक्रम में शामिल हुए। जबकि रात्रि करीब 10 बजे पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां एवं उनके पुत्र अधिवक्ता…

Read More

जमशेदपुर में गोराई तेली कुलु समाज का भव्य पारिवारिक सम्मेलन सम्पन्न Jamshedpur: जमशेदपुर के एग्रीको क्लब हाउस, दुर्गा पूजा मैदान में गोराई तेली कुलु समाज कल्याण केंद्रीय समिति द्वारा रविवार को भव्य पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया। स्वयं तेली समाज से जुड़ी होने के कारण उनका इस समाज से विशेष लगाव भी देखने को मिला। सम्मेलन में शहर भर से करीब 1000 गोराई परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया,…

Read More

बोड़ाम में टैलेंट सर्च एकेडमी ने किया प्रतिभाओं का सम्मान सांसद विद्युत वरण, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर एवं टाटा वर्कर्स यूनियन जमशेदपुर के डिप्टी प्रेसिडेंट सहित कई अतिथि हुए शामिल Patamda: टैलेंट सर्च एकेडमी की ओर से रविवार को बोड़ाम प्रखंड के मोहनपुर प्रावि में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में चयनित टॉप-10 बच्चों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। वहीं, एकेडमी के निशुल्क कोचिंग सेंटर से वर्ष 2026 में नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने वाले 14 विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, अभिभावकों की ओर से एकेडमी के अध्यक्ष हाराधन महतो…

Read More

इंदाटांड़ा, बिड़रा व पटमदा बस्ती में भक्ति का माहौल, हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए आस्तिक महतो Patamda: प्रखंड के इंदाटांड़ा, बिड़रा और पटमदा बस्ती स्थित हरि मंदिरों में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन अनुष्ठान के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है। रविवार को जमशेदपुर के समाजसेवी सह झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो ने इन सभी स्थलों पर पहुंचकर संकीर्तन में भाग लिया और श्रद्धापूर्वक हरिनाम का श्रवण किया। उन्होंने क्रमशः तीनों मंदिरों में माथा टेक कर भगवान से क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन भारतीय संस्कृति…

Read More