- रामकृष्ण मिशन परिसर में निकला नाग, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
- सुबह 10 बजे से चार घंटे तक बंद रहेगा माचा फीडर
- आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम में अस्थायी रूप से डिग्री कॉलेज संचालन की मांग, जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने की बैठक
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भाजपा का किसान कार्यशाला आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
- विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष: ग्रामीण रक्तदान आंदोलन के जनक बने सुनील कुमार दे, साइकिल से गांव-गांव पहुंचाया जागरूकता का संदेश
Author: Kalyan Kumar Gorai
मुकरुडीह में शहीद सांसद सुनील महतो स्मृति मेला आयोजित, झुमुर और छऊ नृत्य ने बांधा समां Patamda: क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से वीर शहीद सुनील महतो स्मृति मेला कमिटी, मुकरुडीह के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित विशाल लोक सांस्कृतिक महोत्सव व मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। दिनभर चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और दर्शकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में आयोजित मुर्गा पाड़ा प्रतियोगिता से हुई, जिसने दर्शकों में खासा उत्साह भर दिया। इसके बाद पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल…
पटमदा में नए थाना प्रभारी से सीओ की शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्र में शांति बनाए रखने पर जोर Patamda: पटमदा थाना में 12 मार्च को नए थाना प्रभारी के रूप में योगदान देने वाले अवर निरीक्षक विष्णुचरण भोगता से शनिवार को पटमदा के अंचलाधिकारी (सीओ) डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान थाना प्रभारी के कार्यालय में स्थानीय जिला पार्षद सह पटमदा थाना शांति समिति के अध्यक्ष प्रदीप बेसरा, अंचल निरीक्षक (सीआई) अजय कुमार मुंडा तथा समाजसेवी विश्वनाथ महतो भी मौजूद रहे। सभी ने बुके देकर नए थाना प्रभारी का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान अंचलाधिकारी ने कहा…
एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ने किया एजुकेशनल टूर कम वार्षिक पिकनिक–2026 का आयोजन Jamshedpur:एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “एजुकेशनल टूर कम वार्षिक पिकनिक–2026” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी.एड. सत्र 2024–2026 के विद्यार्थियों ने संस्थान के शिक्षकों के साथ झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल, रांची का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक धरोहरों, ऐतिहासिक महत्व और पर्यावरणीय जानकारी से अवगत कराना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने दशम फॉल के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा यह जाना कि इस जलप्रपात का पानी मुख्य…
नियमितीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन Gurabanda : गुड़ाबांदा पंचायत सहायक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नाम संबोधित इस पत्र में पंचायत सहायकों ने अपने भविष्य को सुरक्षित करने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। संघ की मुख्य मांग है कि पंचायत सहायकों के लंबे कार्य अनुभव और समर्पित सेवा को देखते हुए उन्हें संविदा स्थायी सेवा नियमावली के दायरे में…
83 वर्ष की उम्र में भी थिरकती उंगलियां: बांकुड़ा के खोल वादक आनंद दास की अद्भुत कला ने मोहा मन कमलपुर के पंचम रात्रि हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ Patamda : आमतौर पर 83 वर्ष की उम्र में लोग ठीक से चल-फिर भी नहीं पाते और उन्हें सहारे की आवश्यकता होती है। लेकिन पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले की फपसा कीर्तन मंडली से जुड़े वाद्य कलाकार आनंद दास अपनी अद्भुत खोल वादन कला से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। पटमदा प्रखंड के कमलपुर गांव स्थित सार्वजनिक हरि मंदिर में सोमवार से पंचम रात्रि अखंड…
पटमदा मंडल की कमान कृष्णपद सिंह को, बोड़ाम में सनातन दास और कमलपुर में मधुसूदन महतो बने अध्यक्ष Patamda: जमशेदपुर महानगर भाजपा ने शुक्रवार को संगठनात्मक विस्तार के तहत पटमदा, कमलपुर और बोड़ाम मंडल समेत कुल सात मंडलों में नए अध्यक्षों की घोषणा की। इनमें घोड़ाबांधा, पोटका, कोवाली और आसनबनी मंडल भी शामिल हैं। पटमदा मंडल अध्यक्ष के रूप में कृष्णपद सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगभग ढाई दशक से भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे कृष्णपद सिंह संगठन में दो बार मंडल उपाध्यक्ष, दो बार महामंत्री और एक बार किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।…
बिड़रा में ट्रेलर–बस आमने-सामने, आधे घंटे तक लगा जाम; माचा से डांगा तक वाहनों की लंबी कतार Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़रा गांव स्थित टर्निंग प्वाइंट पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एक ट्रेलर और बस के आमने-सामने आ जाने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस कारण करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा और माचा से डांगा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय उपमुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि दोनों बड़े वाहनों के आमने-सामने फंस जाने से सड़क पूरी तरह जाम हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को हटाया…
बेलटांड़ दुर्गा पूजा समिति के रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त संग्रहित Patamda : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के तत्वावधान में शुक्रवार को पटमदा स्थित ग्राम प्रधान संघ भवन में आयोजित 7वें रक्तदान शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस शिविर में कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सांसद प्रतिनिधि शिवचरण सिंह सरदार, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, समाजसेवी आस्तिक महतो एवं विश्वनाथ महतो, पूर्व जिला पार्षद…
नशे में धुत था चालक, घर में घुसी तेज रफ्तार कार, लाखों का नुकसान Patamda: पटमदा के काटिन बाजार में गुरुवार रात करीब 9 बजे तेज धमाके के साथ एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर बोराभूम–बांदोवान मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। इस हादसे में मकान मालिक विनोद महतो के घर और दुकान को लाखों का नुकसान पहुंचा है। कार की टक्कर से मकान की दीवार टूट गई, छत में दरार पड़ गई, जबकि दुकान का शटर और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी…
बोड़ाम में मेगा हेल्थ कैंप 15 को, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रेणुका चौधरी समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे निशुल्क सेवा Patamda: विवेकानंद आदर्श सेवा समिति बोड़ाम के तत्वावधान में आगामी 15 मार्च रविवार को बेलडीह (बी) उत्क्रमित मध्य विद्यालय में निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें जमशेदपुर की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रेणुका चौधरी और कई अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर क्षेत्र के मरीजों की जांच करते हुए उन्हें मुफ्त में दवाओं का वितरण किया जाएगा। इस संबंध में बेलडीह के पूर्व मुखिया शिवचरण सिंह सरदार एवं पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो ने बताया…
