- रामकृष्ण मिशन परिसर में निकला नाग, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
- सुबह 10 बजे से चार घंटे तक बंद रहेगा माचा फीडर
- आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम में अस्थायी रूप से डिग्री कॉलेज संचालन की मांग, जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने की बैठक
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भाजपा का किसान कार्यशाला आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
- विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष: ग्रामीण रक्तदान आंदोलन के जनक बने सुनील कुमार दे, साइकिल से गांव-गांव पहुंचाया जागरूकता का संदेश
Author: Kalyan Kumar Gorai
धालभूमगढ़ में तेज रफ्तार पिकअप वैन पलटने से एक राजमिस्त्री की मौत, 8 घायल, नशे में धुत था ड्राइवर Ghatshila: पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगझरिया गांव के पास बुधवार को सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुई सड़क दुघर्टना में एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। वह जोड़शोल गांव निवासी था उसकी पहचान पांडे मुंडा (36 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना में 8 अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें से बांधघुटु निवासी सालखन किस्कू (25) का दाहिना पैर टूट गया है जबकि उसकी पत्नी सीता किस्कू (30 वर्ष) के सिर, चेहरे एवं शरीर…
हरि साधना आश्रम दगड़ीगोड़ा में साधु- संतों के बीच कंबल वितरण Patamda: पटमदा प्रखंड के दगड़ीगोड़ा स्थित हरि साधना आश्रम में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन मंगलवार को जमशेदपुर के समाजसेवी विकास सिंह तथा झामुमो नेता अजय रजक की ओर से करीब ढाई सौ कंबल उपलब्ध कराए गए। जगन्नाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद मिश्रा, कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार व हाराधन घोषाल के हाथों 242 साधु- संतों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस संबंध में आश्रम संचालक शंभु दास बाबाजी ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी आश्रम परिवार की ओर…
पटमदा के लावा में 7 दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन 30 मार्च से Patamda: हरि परायण संघ लावा के तत्वावधान में आगामी 30 मार्च (बांग्ला 15 चैत्र) से 7 दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन लावा हरि मंदिर में किया जाएगा। इसकी तैयारी हेतु मंगलवार को लावा हरि मंदिर में समाजसेवी जगदीश प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी हरि हाट का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाएगा और इसके प्रति ग्रामीणों में काफी उत्साह है। बैठक का संचालन हृदय कुंभकार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन…
पोड़ोडीह में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन Patamda : पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू की पहल पर बिजली विभाग ने पटमदा प्रखंड अंतर्गत बामनी के पोड़ाडीह टोला में पिछले 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया है। जिसका विधिवत उद्घाटन सोमवार को विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने फीता काटकर किया। टोला में पुनः बिजली आपूर्ति होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस संबंध में झामुमो नेता हरिहर सिंह ने बताया कि टोला में आदिवासी समुदाय के 20 परिवार रहते हैं। बिजली आपूर्ति बंद हो जाने से…
पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला की कुड़माली छात्रा अमृता को मिली नेट में सफलता Patamda: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नेट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के कुड़माली विषय की छात्रा अमृता महतो ने सफलता हासिल की है। कुड़माली के व्याख्याता भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि अभी तक पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के कुड़माली विभाग से पांच विद्यार्थियों ने नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है जो कॉलेज के लिए गर्व की बात है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो ने अमृता महतो को बधाई के साथ -साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं…
दगड़ीगोड़ा आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान का दूसरा दिन, आस्तिक महतो ने किया भागवत कथा का श्रवण Patamda: पटमदा प्रखंड के दगड़ीगोड़ा गांव स्थित श्री श्री हरि साधना आश्रम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन सोमवार को समाजसेवी सह झामुमो के वरिष्ठ नेता आस्तिक महतो आश्रम पहुंचे और श्रद्धापूर्वक भागवत कथा का श्रवण किया। आस्तिक महतो ने कहा कि आश्रम परिसर में आने से मन को गहरी शांति मिलती है और ऐसे धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करना सौभाग्य की बात होती है। इस अवसर पर उनके साथ बोड़ाम के पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या…
पटमदा-बोड़ाम के 35 बच्चों को मिली ज्योति फेलोशिप परीक्षा में सफलता, 7वीं से 12वीं तक मिलेगी छात्रवृत्ति Patamda: टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से ज्योति फेलोशिप परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें इस बार पटमदा और बोड़ाम प्रखंड कुल 35 बच्चों को सफलता मिली है। सबसे अधिक उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामोदरपुर के 9 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें सोमनाथ हेंब्रम, आशालता बास्के, कल्याणी राय, रानी भुइयां, रूपाली सिंह, संचिता सोरेन, अनिमा हेंब्रम, संगीता टुडू और समला सिंह शामिल हैं। एसबीजेएम पब्लिक स्कूल बोड़ाम के चार विद्यार्थी इंद्रजीत सिंह, रानी हेंब्रम, मामोनी बास्के और मानिक बेसरा हैं। उत्क्रमित…
कमलपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों की मांग पर अभिभावकों का प्रदर्शन Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत कमलपुर मध्य विद्यालय में एकमात्र शिक्षक के भरोसे 200 से अधिक बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित होते देख विद्यालय प्रबंधन समिति आदित्य गोराई के नेतृत्व में दर्जनों अभिभावकों ने सोमवार को सुबह करीब 10 बजे विद्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंचे मुखिया जामिनी बेसरा ने पहले डीएसई को फोन लगाया लेकिन उनसे संपर्क नहीं होने पर उनके प्रधान सहायक से दूरभाष पर बात करते हुए समस्याओं की जानकारी दी। मुखिया को आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर विद्यालय में शिक्षकों की…
এগ্রিকো পোস্ট অফিস ময়দানে বর্ণাঢ্য বসন্ত উৎসব, সংস্কৃতি-শিল্প ও সমাজসেবার অনন্য মিলন Jamshedpur : বসন্ত উৎসব কমিটির উদ্যোগে রবিবার এগ্রিকো পোস্ট অফিস ময়দানে ঐতিহ্য, সংস্কৃতি ও সামাজিক দায়বদ্ধতার মেলবন্ধনে অনুষ্ঠিত হলো বর্ণাঢ্য বসন্ত উৎসব। উৎসবের শুভ সূচনা হয় কমিটির প্রধান পৃষ্ঠপোষক তাপস মিত্র, চেয়ারম্যান সৌরজ্যতি দে, ভাইস চেয়ারম্যান পার্থ সারথী সেন, চিফ অ্যাডভাইজার অচিন্তম গুপ্ত, সভাপতি অলপনা ভট্টাচার্য, সাধারণ সম্পাদক স্বপন রায় সহ বিশিষ্ট অতিথিদের যৌথভাবে প্রদীপ প্রজ্বালনের মাধ্যমে। পরে প্রয়াত ডা. তমাল দেব, ভাবেশ দেব, শুভদীপ মণ্ডল ও মৃণ্ময় সুরের প্রতিকৃতিতে পুষ্পার্ঘ্য অর্পণ করে শ্রদ্ধা নিবেদন করা হয়। অতিথিরা তাঁদের বক্তব্যে বলেন, বিশ্বকবি রবীন্দ্রনাথ ঠাকুর শান্তিনিকেতনে বসন্ত উৎসবের সূচনা…
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई धरम पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण Patamda : पटमदा प्रखंड अंतर्गत कुमीर गांव में कुमीर खूंटकाटी हिंदयार वंश के द्वारा आयोजित पांता पूजा (धरम पूजा) रविवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। शनिवार शाम को संध्या आरती के पश्चात नगेन पुनुरियाड़ एवं ममता महतो की टीम के द्वारा रात्रि जागरण के रूप में महाराय काव्यपाठ की प्रस्तुति दी गई। रविवार को अहले सुबह पूरे विधि विधान के साथ पूजा संपन्न होने के बाद मन्नत रखने वाले बालक- बालिकाओं का मुंडन कराया गया। पुरंतरी अनुष्ठान में कुमीर हिंदयार गोष्ठी के अलावा पेनादा (बोड़ाम), चुड़दा…
