- नो एंट्री का उल्लंघन कर घुसा हाइवा, अलकतरा फैक्ट्री के पास पलटा
- अर्नब तूफान से धान की फसल को हुए नुकसान का होगा सर्वे, किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति : मंत्री
- बोड़ाम में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बैल की मौत, मुआवजे की मांग
- चंद्रशेखर मिश्रा के निधन से समाज ने एक अनुभवी मार्गदर्शक खोया : विक्टर सोरेन
- ग्रामीणों ने श्रमदान कर की 3 किमी सड़क की मरम्मत और झाड़ियों की सफाई
Author: Kalyan Kumar Gorai
बिड़रा में बाइक व स्कूटी में भिड़ंत, बाइक सवार दंपती घायल Patamda: सोमवार को शाम 6:30 बजे पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिड़रा गांव में तेज रफ्तार एक बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। मुख्य सड़क पर हुई घटना में बाइक सवार दंपती गिरकर घायल हो गए। जबकि मौके से अज्ञात स्कूटी सवार फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में बिड़रा निवासी धनंजय माहली और उनकी पत्नी सुनीता माहली शामिल हैं। इसमें धनंजय माहली के सिर पर हल्की चोट आई है, जबकि उनकी पत्नी सुनीता माहली के कमर में अंदरूनी चोट बताई जा रही है, जिससे उनकी स्थिति…
झामुमो नेता शंभू दास ने की केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे से मुलाकात Patamda: झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंभू दास ने सोमवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन हेतु आग्रह किया। शंभू दास ने बताया कि कमेटी का गठन होने से संगठन में मजबूती आएगी और पार्टी के कार्यकर्ता गांव – गांव में जाकर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार – प्रसार के साथ -साथ जरूरतमंदों को लाभ दिलाने का काम करेंगे। इस संबंध में विनोद पांडे ने आश्वासन दिया…
पटमदा प्रखंड कार्यालय में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू Patamda: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत 15 मई 2026 से प्रस्तावित है। इसके मद्देनज़र पटमदा प्रखंड कार्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अंचलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें जनसंख्या, लिंगानुपात, आयु, धर्म, आर्थिक गतिविधियां, आवास, प्रवसन तथा परिसीमन जैसे अहम पहलुओं की महत्ता समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के आंकड़े देश के नीति निर्धारण और योजनाओं के निर्माण…
95.6% अंक के साथ विद्यालय टॉपर सौविक नाग का सम्मान, पिता भी हुए गौरवान्वित Patamda : एसएस +2 उच्च विद्यालय, पटमदा में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सौविक नाग को विद्यालय परिवार की ओर से सोमवार को सम्मानित किया गया। सौविक ने 95.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस विशेष अवसर पर सौविक नाग के साथ उनके पिता सुभाष रंजन नाग, जो विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के उपाध्यक्ष भी हैं, को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने…
झारखंड आंदोलनकारी शंभू दास के घर पहुंचे आयोग सदस्य भुवनेश्वर महतो, अहम मुद्दों पर मंथन Patamda : झारखंड आंदोलनकारी आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे दगड़ीगोड़ा स्थित आंदोलनकारी शंभू दास के आवास पहुंचे, जहां विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर क्षेत्र के कई झारखंड आंदोलनकारी और ग्रामीण भी उपस्थित रहे और उन्होंने सदस्य से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं साझा कीं। बैठक के दौरान आंदोलनकारियों के हितों से जुड़े विषयों पर गंभीर मंथन हुआ। शंभू दास ने बताया कि राज्य सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आंदोलनकारियों के कल्याण के…
बराभूम दर्पण की खबर का असर: 1 घंटे में बहाल हुई बिजली, गायनिक वार्ड में फिर चलने लगी एसी Patamda : माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही से पिछले तीन दिनों से गायनिक वार्ड में बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण एसी बंद था। भीषण गर्मी में जच्चा-बच्चा को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस गंभीर स्थिति को लेकर रविवार देर शाम आपके प्रिय समाचार पोर्टल “बराभूम दर्पण” में “पटमदा सीएचसी के गायनिक वार्ड में तीन दिनों से बिजली ठप, जच्चा-बच्चा परेशान” शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। खबर प्रकाशित होते ही महज एक घंटे के भीतर…
पटमदा सीएचसी के गायनिक वार्ड में तीन दिनों से बिजली ठप, जच्चा-बच्चा परेशान रविवार को पटमदा सीएचसी का खाली पड़ा गायनिक वार्ड Patamda: पटमदा प्रखंड के माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल के गायनिक वार्ड में पिछले तीन दिनों से विद्युतापूर्ति बाधित रहने के कारण एसी बंद पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और नवजात शिशुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण…
झारखंड आंदोलनकारियों के लिए बजट में 1 हजार करोड़ का प्रावधान, जल्द मिलेगा सम्मान और हक : भुवनेश्वर महतो Patamda: रविवार को पटमदा में झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने दुर्योधन महतो के आवास पर आंदोलनकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के दर्जनों आंदोलनकारी शामिल हुए, जहां वर्षों से लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भुवनेश्वर महतो ने बताया कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पटमदा और बोड़ाम के कई आंदोलनकारी पहले ही चिह्नित किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक…
महंगे रिचार्ज और खराब नेटवर्क से पटमदा में बढ़ी परेशानी, यूज़र्स में नाराजगी Patamda: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ एक बार फिर स्थानीय स्तर पर सवालों के घेरे में है। पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा 349 रुपये के 5जी रिचार्ज प्लान को बढ़ावा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जबकि कम कीमत वाले प्लान लेने पर सिम या सेवाएं बाधित होने जैसी चेतावनी दी जा रही है। ग्राहकों का कहना है कि जहां एक ओर महंगे रिचार्ज के लिए मजबूर किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नेटवर्क…
अवैध पत्थर खनन के खिलाफ सघन छापेमारी, हड़कंप Patamda: गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पटमदा के अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, वन विभाग के वनपाल, पुलिस बल एवं चौकीदारों की संयुक्त टीम ने पटमदा क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने बताया कि टीम जब सिसदा स्थित अवैध खनन क्षेत्र में पहुंची, तो वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। छापेमारी की भनक लगते ही सभी लोग मौके से फरार हो गए। साथ ही, किसी भी प्रकार का अवैध पत्थर लदा वाहन भी वहां नहीं पाया गया। इसके बाद टीम…
