Author: Kalyan Kumar Gorai

बर्मामाइंस में 11 जनवरी को रक्तदान कर दिशाेम गुरु को श्रद्धांजलि देने का संकल्प Jamshedpur : रविवार को जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्लब हाउस में झामुमो नेता महाबीर मुर्मू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर 11 जनवरी 2026 को झारखंड राज्य के जनक दिशाेम गुरु शिबू सोरेन एवं बीर शहीद सुनील महतो जी के जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन करने के लिए चर्चा की गई। बैठक में शहरी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में बस्ती, टोला में बैठक कर लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैनर पोस्टर के मध्यम…

Read More

कुकडू में हाथी ने एक को कुचला, गई जान (फाइल फोटो) Chandil : रविवार की अहले सुबह करीब 4 बजे सरायकेला – खरसावां जिले के कुकडू प्रखंड अंतर्गत लेटेमदा गांव के टोला नूतनडीह में एक हाथी ने 50 वर्षीय गौरांग महतो को कुचल कर मार डाला। स्थानीय लोगों के मुताबिक गौरांग महतो के खलिहान में हाथी के आने की आहट मिलते ही घर से वह धान देखने गया जहां उनका सामना धान को चट कर रहे हाथी से हो गया। जब तक कि वह भागकर अपनी जान बचाने में सफल हो पाते, हाथी ने अपनी सूंड़ से पकड़ कर किसान…

Read More

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने किया कंबलों का वितरण Patamda: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पटमदा प्रखंड के जोड़सा सबर बस्ती में 125 जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस संबंध में जोड़सा गांव निवासी शिक्षाविद पंचानन दास ने बताया कि बुजुर्गों को कंबल मिलते ही चेहरे में खुशियों के भाव देखे गए। उन्होंने बताया कि क्लब के पदाधिकारियों ने जोड़सा अपग्रेड प्लस टू हाईस्कूल में एक लाइब्रेरी, वाटर सेनिटेशन एवं एक असहाय विकलांग महिला को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस दौरान जितेश चौधरी, अंचल खड़िया, कृष्ण खड़िया, रेणु…

Read More

चामटा मध्य विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई Patamda: बोड़ाम प्रखंड के मध्य विद्यालय चामटा में शनिवार को एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक आलोक कुमार मिश्रा को विदाई दी गई। एसएमसी अध्यक्ष के अनुसार विद्यालय में उन्होंने 21 वर्षों तक सेवा दी। उनकी ईमानदारी एवं अथक परिश्रम की बदौलत विद्यालय में शिक्षा के स्तर में काफ़ी सुधार हुआ। विदाई समारोह में विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रभुदास कुजुर, एसएमसी अध्यक्ष भटे सिंह, जीवन मंडल, हलधर कुम्भकार, नकुल कुम्भकार, राजीव लोचन सिंह आदि मौजूद थे। अतिथि के रूप में शामिल पहाड़पुर के मुखिया अजब सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह,…

Read More

बीएसएनएल कप में बांगुड़दा ने काश्मार और माचा ने भूला को हराया Patamda: बीएसएनएल क्रिकेट टीम द्वारा पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा क्रिकेट मैदान में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 8 टीमों के बीच मैच खेला गया। द्वितीय राउंड के मैच में बांगुड़दा ने काश्मार को और माचा ने भूला को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। कश्मार टीम से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुमित को जबकि भूला टीम से मैन ऑफ द मैच पियूष दत्ता को चुना गया। रविवार को दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दूसरे दिन आयोजन को सफल बनाने में इंद्रजीत दत्ता,…

Read More

बोड़ाम में 50 किसानों के बीच चना बीज का वितरण Patamda: बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत कोयरा और खोकरो गांव के 50 किसानों के बीच शनिवार को कृषि विभाग की ओर से 16 किलोग्राम की दर से चना बीज का वितरण किया गया। मौके पर बोड़ाम प्रमुख ललिता सिंह, पहाड़पुर पंचायत के मुखिया अजब सिंह, वार्ड सदस्य सरस्वती सिंह ने किसानों को बीज का पैकेट बांटते हुए सही तरीके से खेती करने की सलाह दी। कार्यक्रम में आत्मा के बीटीएम सुशील महतो, एटीएम चैताली दस्ता, ईश्वर सबर, दुलाल महतो, श्रीचरण सिंह, विश्वनाथ सिंह व रविन्द्र नाथ सिंह आदि उपस्थित…

Read More

सोनारी गुरुद्वारा में आयोजित नगर कीर्तन में सम्मानित हुए आस्तिक महतो Jamshedpur: खालसा पंथ के संस्थापक गुरुगोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर सोनारी गुरुद्वारा में शनिवार को आयोजित नगर कीर्तन कार्यक्रम में जमशेदपुर के समाजसेवी आस्तिक महतो अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्हें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलबीर सिंह गिल ने पगड़ी पहनाकर व गुरुगोविंद सिंह की तस्वीर भेंट करते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर आस्तिक महतो ने देशवासियों के लिए गुरुद्वारा में प्रार्थना की। इस दौरान उनके मनोज सिंह व अशोक महतो भी थे।

Read More

कुंदरुकोचा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, विधायक ने बढ़ाया हौसला Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत खेड़ुआ पंचायत के कुंदरुकोचा ग्राम में आदिवासी डांगुवा क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि शामिल जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, कालीपद महतो, माणिक महतो के अलावा क्लब के सदस्य मौजूद थे। इससे पूर्व मैदान पहुंचने पर क्लब के सदस्यों द्वारा विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा।

Read More

बोड़ाम में मनाई गई झारखंड आंदोलनकारी श्यामापद महतो की पुण्यतिथि Patamda: झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो के पूर्व बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष श्यामापद महतो की दूसरी पुण्यतिथि शनिवार को चिरुडीह मोड़ में मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विधायक मगंल कालिंदी ने श्यामापद महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव किशनलाल महतो, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो व अश्विनी महतो, सुभाष कर्मकार, चित्तरंजन गोप, श्यामापद रजक, जिला परिषद सदस्य गीतांजलि महतो, प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह, रूपनारायण मोदक, काजल सिंह, शंभूनाथ सिंह, ईशान चंद्र मुर्मू, रामू कुंभकार, रति…

Read More

लच्छीपुर व रसिकनगर पंचायत में बांटे गए कंबल Patamda : बोड़ाम प्रखंड के शुक्ला सबर टोला में शुक्रवार को रसिकनगर पंचायत की मुखिया अर्चना सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण दर्जनों बुजुर्गों के किया। मौके पर पंचायत सचिव पाठक कुंभकार, उपमुखिया भजहरि महतो, सनातन सिंह लाया, दिलीप कुमार महतो एवं तपन महतो आदि मौजूद थे। दूसरी ओर पटमदा प्रखंड की लच्छीपुर पंचायत के मुखिया कृष्णपद सिंह ने पंचायत भवन में पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे दर्जनों बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया। मुखिया कृष्णपद सिंह ने बताया कि प्रखंड प्रशासन की ओर से…

Read More