- काली पूजा को लेकर बेलटांड़ हाट में लाखों का कारोबार
- वैष्णव बैरागी समिति ने पटमदा में जनसेवा को समर्पित किया एंबुलेंस, बोड़ाम और कमलपुर को भी जल्द मिलेगी सुविधा
- झारखंड की बेटियों ने राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीता स्वर्ण पदक, टीम में पटमदा एवं धालभूमगढ़ की बेटियां भी
- बोड़ाम में रक्तदान शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्त संग्रह
- दीपावली पर चाइनीज लाइट से परहेज करने एवं मिट्टी के दीये खरीदकर कुम्हारों का रोजगार बढ़ाने की अपील
Author: Kalyan Kumar Gorai
हल्की बारिश में ही कीचड़, कंदरूजोना में बढ़ी परेशानी Patamda: बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों में हुई शाम की बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लावजोड़ा स्थित हाथी खेदा मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग से कंदरूजोना गांव को जोड़ने वाली सड़क बीते दो-तीन दिनों से पूरी तरह कीचड़मय हो गई है। इस कारण इस रास्ते से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी एक से दो सप्ताह तक जमा रहता है। गांव के…
बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार का जेएलकेएम ने किया स्वागत Patamda: बोड़ाम थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी नीरज कुमार का शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए गरीब, शोषित एवं वंचित वर्ग के लोगों को निष्पक्ष न्याय दिलाने की मांग रखी। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने आश्वासन दिया कि बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर पार्टी के नेता देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, जिला उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर महतो, जिला महामंत्री बाहादुर सहिस,…
हरियाणा हादसे के बाद जादूगोड़ा में पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे विधायक संजीव सरदार, मदद का भरोसा Jamshedpur : हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे के कापड़ियावास में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जादूगोड़ा के चार प्रवासी श्रमिकों की मौत के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार पीड़ित परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचे। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और पूरा क्षेत्र इस शोक में उनके साथ खड़ा है।…
तेंतला मैदान में पारंपरिक काती खेल की गूंज, विधायक संजीव सरदार ने बढ़ाया उत्साह Jamshedpur: टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल पर आयोजित प्रीमियर लीग-2026 के तहत तेंतला फुटबॉल मैदान में पारंपरिक ‘काती’ खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। इस आयोजन में झारखंड और ओडिशा की सीनियर व जूनियर वर्ग की 45 टीमों ने भाग लेकर आदिवासी परंपरा को जीवंत किया। भूमिज और संथाल समुदायों के इस पारंपरिक खेल को आयोजन के माध्यम से नया मंच मिला। बांस की लाठी और इमली की लकड़ी से बनी ‘काती’ के साथ खेले जाने वाले इस खेल में पारंपरिक नियमों के अनुसार…
पेयजल समस्या और रैयत हित के मुद्दों पर उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में खराब पड़े जलमीनार, चापाकल और कुओं की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने पर जोर दिया। ज्ञापन में बताया गया कि कई गांवों में जलस्रोत खराब होने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। इस समस्या का सबसे अधिक असर महिलाओं, बच्चों और…
ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर कमलपुर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का आह्वान Patamda: आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को कमलपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य खागेन चंद्र महतो ने की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाए जाएंगे। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की…
पटमदा में भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कृष्णपद सिंह का हुआ अभिनंदन Patamda: पटमदा के लावा स्थित निताई सिंह भवन में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पटमदा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष कृष्णपद सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं व भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीप कुमार महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार चुनावी वादों को पूरा करने…
बोड़ाम में राशन कटौती की शिकायत पर जांच, डीलर बदलने का आश्वासन Patamda: बोड़ाम प्रखंड की बेलडीह पंचायत के जोबा, गागीबुरु, जारकी, गोबरलाद और हरियाकोचा के ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त से की गई राशन में कटौती और दुर्व्यवहार की शिकायत पर गुरुवार को बोड़ाम सीओ रंजीत रंजन ने मामले की जांच की। आरोप था कि डीलर प्रति कार्ड 3 किलो अनाज काटता है और कई महीनों का राशन भी नहीं दिया गया। उपायुक्त के निर्देश पर अंचल अधिकारी रंजीत रंजन ने गागीबुरु स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रभावित लोगों को शुक्रवार…
बारिश में टपकती छत, मंदिर में कटती रात: रवि कालिंदी की बेबसी ने खोली आवास योजनाओं की सच्चाई Jamshedpur: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हर गरीब परिवार को पक्की छत देने के उद्देश्य से पीएम आवास योजना के साथ राज्य प्रायोजित अबुआ आवास योजना की शुरुआत की थी। लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट नजर आ रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड में योजनाओं के लाभुक चयन और क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिनका सबसे मार्मिक उदाहरण लावा पंचायत के दुआरीडीह गांव निवासी करीब 52 वर्षीय रवि कालिंदी का परिवार है। रवि…
माइनिंग के गड्ढे बने खतरा: विधायक संजीव सरदार ने की मांग- तुरंत भरें अन्यथा हो सकते हैं बड़े हादसे जेएसएलपीएस कर्मियों के लिए अच्छी खबर, नई एचआर नियमावली जल्द लागू होगी Jamshedpur : पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में दो अहम मुद्दे उठाए—पहला, पूर्वी सिंहभूम में स्टोन माइनिंग के बाद छोड़े गए खतरनाक गड्ढे और दूसरा, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी कर्मियों के अधिकार। उन्होंने शून्यकाल में कहा कि जिले में कई जगह माइनिंग के बाद गहरे गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं। ये गड्ढे अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बारिश में इनमें पानी भर…
