पटमदा के कई क्षेत्रों में कल तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Patamda : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो-2 के अंतर्गत मंगलवार को काश्मार फीडर में मरम्मत कार्य के कारण तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी के अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 11 केवी काश्मार फीडर में स्विच एवं जंपर की मरम्मत के साथ पेड़ों की डालियों की छंटाई की जाएगी। इस दौरान काश्मार, हुरूम्बिल, हुटुपाथर, सामरजबड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।




