झारखंड वैष्णव बैरागी समिति युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बने मिलन दास
Patamda: पटमदा के लावा गांव स्थित ग्राम प्रधान बृंदावन दास के आवास में रविवार को झारखंड वैष्णव बैरागी समिति की एक आवश्यक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष फनी भूषण दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज के उत्थान हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। लावा निवासी मिलन दास को समिति के युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
फणीभूषण दास ने जनहित में 2 महीने के अंदर पटमदा क्षेत्र के लिए एक एंबुलेंस देने की घोषणा की। बैठक में भवानी कांत दास, बृंदावन दास, विद्याधर दास, अश्विनी दास, झूलन दास, अमर दास, महानंद दास, उज्ज्वल कांति दास, कांचन दास, देवनाथ दास, गोपी दास, मधुसूदन दास व गोपाल गोस्वामी आदि उपस्थित थे।




