श्री शनिदेव भक्त मंडली का पहाड़पुर में रक्तदान शिविर संपन्न,155 यूनिट रक्त संग्रहित
Patamda : विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा अब तक का 86वां रक्तदान शिविर एवं इस वर्ष का 12वां शिविर का आयोजन बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर पंचायत सचिवालय, ग्राम पहाड़पुर में बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। शिविर का शुभारंभ मुखिया अजब सिंह एवं उप-मुखिया सुनील बेसरा के संरक्षण में तथा दीपंकर सिंह के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जी को पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। शिविर में कुल 155 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इसमें नियमित रक्तदाताओं के साथ-साथ पहली बार रक्तदान करने वाले युवा भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
शिविर के सफल संचालन में ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर के डॉक्टरों एवं तकनीशियनों का अतुलनीय सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर को सफल बनाने में मंडली के संस्थापक सदस्य महेंद्र सिंह सरदार, जयपाल मुर्मू, अंगद सिंह, गणेश सिंह, अरुण सिंह, गोकुल चंद्र महतो, रतन महतो, नकुल कुम्भकार, असित सिंह, मधुसूदन सिंह, नीलकांत सिंह, सुकदेव बेसरा, महेश्वर सिंह, कृत्तिवास महतो, गुणधर कुम्भकार, अमित महतो, गौतम महतो, गोविन्द सिंह, बिंदु भूषण सिंह, गुरुपद मुर्मू, अनूप सिंह, मंटू सिंह मोदक, श्रीदाम मंडल, रतन सिंह मुंडा, विश्वजीत प्रामाणिक, ललित यादव, देव प्रकाश गोराई, श्रीमती सुनिया नायक का सक्रिय सहयोग रहा।



