पटमदा, बोड़ाम व काटिन में कल तीन घंटे बिजली रहेगी गुल
33 केवी लाइन में डाली जाएगी गार्डिंग, मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Patamda: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मानगो-2 विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत सोमवार को पटमदा, बोड़ाम और काटिन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।
इस दौरान पटमदा-बोड़ाम-काटिन स्थित 33 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में गार्डिंग लगाने और आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, अत्यंत जरूरी होने के कारण यह कार्य कराया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।




