गोबरघुसी में जलमीनार के ध्वस्त होने से 25 घरों में पेयजल संकट
Patamda: पटमदा के गोबरघुसी गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में 14वें वित्त आयोग की राशि से ग्राम पंचायत द्वारा लगाए गए 4 हजार लीटर क्षमता वाले जलमीनार शनिवार को सुबह बारिश के साथ हवाएं चलने के कारण टंकी समेत जमीन पर ध्वस्त हो गया। घटना के बाद गांव के 20 से 25 परिवारों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई।
घटना की जानकारी ग्राम प्रधान बेलू सिंह ने बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग समेत संबंधित विभाग के जेई व एई को दी है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गांव में पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा।



