कमलपुर कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहराया राष्ट्रहित का संकल्प
Patamda : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काटिन स्थित कमलपुर मंडल कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में कमलपुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, जिला मंत्री एवं जुगसलाई के पूर्व प्रत्याशी मुचीराम बाउरी, संदीप मिश्रा, कृपासिंधु महतो, मुरारी मोहन पाल, किसान महतो, रथू महतो, दयामय, संजय प्रमाणिक, स्वपन महतो, बृहस्पति महतो, रमानाथ कैवर्त, राजीव महतो, जलधर महतो, शिवराम महतो, देबू महतो, कार्तिक प्रमाणिक, भरत महतो, प्रशांत मिश्रा, निपेन महतो, भृगुराम गोप, अजीत महतो, विक्रम महतो, मनोज पाल, जन्मेंजय कर्मकार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








