बोड़ाम में रक्तदान शिविर, 105 यूनिट रक्त संग्रह
Patamda: आदिवासी उच्च विद्यालय, बोड़ाम परिसर में रविवार को एसटी, एससी, ओबीसी, माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आठवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
इस दौरान कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि कैप्टन डॉ. सुरेश कुमार सैनी तथा विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो और मुखिया रूपा सिंह सरदार उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को जरूरतमंदों की जान बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। मौके पर स्वपन महतो, ललिता महतो, प्रबोध महतो, पंचानन महतो, आदित्य महतो, तरुण महतो, आशुतोष महतो, नीलकमल महतो, गणेश चंद्र महतो, हिमांशु महतो, यादव महतो, महापद सिंह, परमेश्वर महतो, महेश, बबलू स्वर्णकार और रामनाथ महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




