काटिन में खुला होंडा का शोरूम, पहले दिन ही बिकी बाइक
Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के बांदोवान रोड स्थित काटिन बाजार में सोमवार को नवरात्र के दूसरे दिन दुआ होंडा, जमशेदपुर की ओर से फेस्टिव सीजन काउंटर का शुभारंभ किया गया। यहां ग्राहकों के लिए होंडा की विभिन्न मॉडल की बाइक और स्कूटर उपलब्ध कराए गए हैं।
सुजान होंडा के प्रोपराइटर कैलाश गोराई ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग के लोगों के लिए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। काउंटर खुलने के पहले ही दिन एक बाइक की बिक्री हुई, जबकि कई ग्राहकों ने वाहनों की बुकिंग भी कराई। काउंटर (शोरूम) का उद्घाटन क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे स्वर्गीय महेंद्र गोराई के साथी बुजुर्ग त्रिलोचन मिश्रा ने फीता काटकर किया। इससे पहले पश्चिम बंगाल से आए पुरोहित ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर कैलाश गोराई, सुजान गोराई, कार्तिक मिश्रा, अनंतलाल मिश्रा, छुटुलाल महतो, जहर लाल महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।




