Author: Kalyan Kumar Gorai

पॉकेट में ब्लेड मारकर पर्स उड़ाया, एमजीएम अस्पताल में शातिर चोर ने दिया घटना को अंजाम Jamshedpur : डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ा दी है। अस्पताल परिसर में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। एनआईसीयू वार्ड के बाहर दूसरे तल्ले में चार्जिंग पर लगा एक युवक का मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। घटना की जानकारी अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों और अधीक्षक को दी…

Read More

पटमदा के ठनठनी घाटी में सब्जियों से लदा पिकअप वैन पलटा, 13 किसान घायल Patamda : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर ठनठनी घाटी के समीप रविवार अहले सुबह करीब चार बजे सब्जियों से लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वैन पर सवार 13 महिला-पुरुष किसान घायल हो गए। सभी घायल पटमदा की लच्छीपुर एवं जोड़सा पंचायत के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए गए हैं और सब्जियां लेकर जमशेदपुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक हाइवा को बचाने के दौरान पिकअप वैन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन सड़क…

Read More

आसरा ने काशीडीह सहित ग्रामीण केंद्रों में उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस Patamda : सामाजिक संस्था आसरा की ओर से 15 अगस्त को काशीडीह स्थित मुख्य परिसर सहित विभिन्न ग्रामीण केंद्रों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह काशीडीह स्थित आसरा के परिसर में आयोजित हुआ, जहां बुजुर्गों, महिला समूहों की सदस्यों और बच्चों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, सामुदायिक सहभागिता और सशक्तीकरण का संदेश दिया। वहीं, संस्था के ग्रामीण केंद्रों चुड़दा, बुरुडीह, लोवाडीह…

Read More

भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में घुसे चोर, नकदी समेत 1.20 लाख की चोरी Patamda: भादूडीह में वन विभाग के चेकनाका के समीप टाटा-पटमदा मुख्य सड़क किनारे स्थित एक जनरल स्टोर में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एस्बेस्टस की छत काटकर करीब 1 लाख 20 हजार रुपए की चोरी कर ली। इसमें करीब 30 हजार रुपए नकद शामिल हैं। घटना की जानकारी रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार महानंद महतो को हुई। उन्होंने तत्काल बोड़ाम पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार, महानंद महतो शनिवार रात करीब…

Read More

गौरडीह पंचायत में झारखंड आंदोलनकारियों को मिला प्रशस्ति पत्र Patamda : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत गौरडीह पंचायत मंडप में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायत की ओर से झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत सचिव सहदेव माझी, मुखिया आरती सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य छुटुलाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पंचायत भवन में आयोजित समारोह के दौरान आंदोलनकारियों ने अपना प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। सम्मानित होने वाले आंदोलनकारियों में…

Read More

कमलपुर कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहराया राष्ट्रहित का संकल्प Patamda : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काटिन स्थित कमलपुर मंडल कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में कमलपुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, जिला मंत्री एवं जुगसलाई के पूर्व प्रत्याशी मुचीराम बाउरी, संदीप मिश्रा, कृपासिंधु महतो, मुरारी मोहन पाल,…

Read More

रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष और योगदान को किया गया याद Jamshedpur : झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर शनिवार को जमशेदपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर टेल्को के खड़ंगाझाड़ में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरुआ ने किया। कार्यक्रम में स्व रामदास सोरेन के पुत्र सह घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, ईचागढ़ विधायक सविता महतो सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। प्रतिमा अनावरण के बाद…

Read More

एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर ने विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत Patamda : राज्य संपोषित (एसएस) +2 उच्च विद्यालय, पटमदा में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण तथा शिक्षिका मिताली बासु के नेतृत्व में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इससे पूर्व पटमदा बाजार में विद्यालय परिवार की ओर से प्रभात फेरी एवं झांकी निकाली गई। इस अवसर पर शिक्षक सुबोध प्रसाद सिंह एवं कौशलेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व…

Read More

कल्याण गुरुकुल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह Jamshedpur : कल्याण गुरुकुल, जमशेदपुर में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पिंटू दत्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने गुरुकुल के छात्रों को…

Read More

डुमरिया में देशभक्ति के उल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, प्रशासनिक भवनों से लेकर विद्यालयों तक शान से लहराया तिरंगा Dumariya: प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान प्रखंड प्रमुख गंगामनी हांसदा ने बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू और सीओ पवन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत ध्वजारोहण किया। डुमरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी पंचम तिग्गा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सा प्रभारी डॉ. पाराव माझी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके अलावा…

Read More