- करंट से झुलसे रातू को एमजीएम के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, कृत्रिम पैरों के सहारे फिर चलने लगा किशोर
- एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, आसनबनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
- 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, पटमदा के 650 एनपीए ऋण खातों का होगा निपटारा
- जेएलकेएम नेता सुब्रत महतो की पहल पर दांदुडीह में लगा नया ट्रांसफार्मर
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल से पांच चापाकल दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा-बोड़ाम में शान से लहराया तिरंगा, हजारों लोगों ने दी सलामी Patamda : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। दोनों प्रखंडों के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों एवं क्लबों में पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। पटमदा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास की अध्यक्षता में प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन ने ध्वजारोहण किया। पटमदा थाना में थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता, पटमदा…
एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस Jamshedpur : एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के परिसर में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में संस्थान के संरक्षक राम केवल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन विवेक सिंह ने की। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा बी.एड. एवं नर्सिंग के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता…
कालीपदो भुईयां की स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल Jamshedpur : भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान में शुक्रवार को स्व कालीपदो भुईयां की स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति एवं सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने किया। उन्होंने कालीपदो भुईयां के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजन…
जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर Jamshedpur : चांडिल कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता कार्यालय स्थित बाढ़ सेल की ओर से शुक्रवार शाम 4 बजे क्षेत्र की प्रमुख नदियों और बांधों के जलस्तर की दैनिक रिपोर्ट जारी की गई। खरकई नदी और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया है। जलस्तर में गिरावट का रुख दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा स्थित बैंकाबाल बांध का वर्तमान जलस्तर 303.76 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का स्तर 305 मीटर है। बांध से 22.46 घन मीटर प्रति सेकेंड की…
बरसात में स्वच्छता अभियान के तहत सोमायझोपड़ी में ब्लीचिंग पाउडर का वितरण Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमायझोपड़ी में शुक्रवार को दिशोम गुरुजी के सपने फाउंडेशन की ओर से बरसात के मौसम में स्वच्छता एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर बस्तीवासियों के बीच ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन की ओर से ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया है। उन्होंने…
पटमदा में सर्पदंश और सड़क दुर्घटना के छह मृतकों के आश्रितों को मिला मुआवजा Patamda : झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सर्पदंश और सड़क दुर्घटना में मृत छह लोगों के आश्रितों को योजना के तहत मुआवजा राशि का लाभ दिया गया। पटमदा अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास की ओर से विधायक प्रतिनिधि एवं झामुमो नेता सुभाष कर्मकार के हाथों लाभुकों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सौंपे गए। सर्पदंश से मृत अमजना बीबी के पति इमांदी मियां, चिंतामणि की माता कल्पना मांझी तथा सुबिता सबर के पति दुर्योधन सबर को चार-चार लाख रुपए का चेक दिया गया।…
माचा मध्य विद्यालय बिड़रा विद्यालय में बच्चों ने देशभक्ति, शिक्षा और स्वच्छता का दिया संदेश Patamda : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मध्य विद्यालय माचा बिड़रा में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, शिक्षा और स्वच्छता पर आधारित रंगारंग एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ शिक्षा के महत्व और स्वच्छता पर नाटक व अभिनय के माध्यम से प्रभावी संदेश दिया। बच्चों ने ग्रामीणों को गांव, सड़क, नाली और घर-आंगन स्वच्छ रखने तथा गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। साथ ही सभी को स्वच्छता की…
पटमदा की तीन विकास परियोजनाओं की शिकायत पर उपायुक्त का त्वरित संज्ञान, विभाग को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश Jamshedpur : पटमदा प्रखंड क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में निर्माण की गुणवत्ता, कार्य में विलंब और अधूरे निर्माण को लेकर की गई शिकायत पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने त्वरित संज्ञान लिया है। समाजसेवी विश्वनाथ महतो एवं यामिनी महतो द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामला अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ज्ञापन में जोड़सा पंचायत के तुंगबुरु गांव में तीन करोड़ रुपये से…
पटमदा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन, नए समय की सूची जारी Patamda : 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटमदा प्रखंड प्रशासन ने कार्यक्रम के समय में आंशिक संशोधन किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटमदा द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार आयोजित किए जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पटमदा में सुबह 9:05 बजे, पटमदा लैम्पस में 9:20 बजे, पटमदा थाना में 9:40 बजे तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, माचा में 10:05 बजे कार्यक्रम होगा। इसके बाद कमलपुर थाना में 10:25 बजे,…
नक्सल गतिविधियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा, संवेदनशील इलाकों में डीआईजी ने दिया अभियान तेज करने का निर्देश Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल गतिविधियों को लेकर बुधवार को जमशेदपुर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी (पुलिस उप-महानिरीक्षक) अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों जिलों के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के नगर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, घाटशिला एसडीपीओ, मुसाबनी डीएसपी, पटमदा डीएसपी, सीआरपीएफ के उप-समादेष्टा व सहायक समादेष्टा सहित पटमदा, बोड़ाम, कमलपुर,…
