- पटमदा के कुलटांड़ में 24 घंटे का अखंड कीर्तन पाठ संपन्न
- डिमना बांध विस्थापितों की लंबित समस्याओं पर बैठक, टाटा स्टील और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
- झारखंड केसरी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बोड़ाम का भूपेश चैंपियन
- पीबीपीएल सीजन-2 का आगाज, सूर्या इलेवन लावजोड़ा ने जीते दोनों मुकाबले
- बोड़ाम से 36 वर्षीय युवक लापता, 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, खोजबीन में जुटे परिजन
Author: Kalyan Kumar Gorai
रसिकनगर पंचायत ट्रॉफी पर बिंदास इंडियंस का कब्जा Patamda: बोड़ाम प्रखंड के शुक्ला गांव स्थित क्रिकेट मैदान में आयोजित दो दिवसीय रसिकनगर पंचायत ट्रॉफी सोमवार को संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया प्रतिनिधि सनातन लाया मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में रसिकनगर पंचायत की चार टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला सोमवार को चंदना इलेवन और बिंदास इंडियंस के बीच खेला गया। बिंदास इंडियंस के कप्तान जगदीश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। चंदना इलेवन 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। चंदना इलेवन के ओपनर बल्लेबाज अनूप महांती ने 2 चौके…
सब-जूनियर थ्रोबॉल में झारखंड टीम में शामिल पटमदा की बेटियों का जलवा, कांस्य पदक जीता 33वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दमदार खेल से बढ़ाया राज्य का मान Jamshedpur : 33वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप (सत्र 2025–26) का आयोजन 26 से 28 दिसंबर तक स्कॉलर पब्लिक स्कूल, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका थ्रोबॉल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। झारखंड टीम में शामिल पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की 6 बेटियों चंपावती सोरेन व रमनी हांसदा (मेघादह), पूर्णिमा मुर्मू (धाधकीडीह), ललिता बास्के (सुंदरपुर), सुमिता सोरेन (राजाबासा), सुमित्रा हेंब्रम…
घने कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, राहत के लिए पटमदा में अलाव बना सहारा Patamda: सोमवार को सुबह 8 बजे के बाद करीब 3 घंटों तक पटमदा क्षेत्र में घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। दोपहर 12 बजे के बाद अचानक धूप निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिली, जिससे दिन भर बाजारों में चहल पहल दिखी। सुबह -सुबह कोहरे के कारण क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या ही जवान, सभी वर्ग के लोग अलाव तापते नजर आए। पछुआ हवा के कारण ठिठुरते हुए लोग कहीं चाय की दुकानों के अंदर तो कहीं सड़कों पर आग जलाकर ठंड से…
करनडीह दिशोम जाहेर आगमन पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया राष्ट्रपति का स्वागत Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करनडीह स्थित दिशोम जाहेर में आयोजित 22वें संताली पारसी माहा एवं ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर सोमवार को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कमेटी की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने राष्ट्रपति का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित थे और उन्होंने भी राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया। यह आयोजन संताली भाषा,…
पहाड़पुर पंचायत में 60 योग्य लाभुकों में बांटे गए कंबल Patamda: बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत बाधाडीह सबर टोला, बुरुबहाल सबर टोला एवं खोकरो पहाड़िया टोला में सोमवार को पहाड़पुर पंचायत के मुखिया अजब सिंह एवं पंसस सह प्रखंड प्रमुख ललिता सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा आवंटित कंबलों का वितरण 60 चिन्हित लाभुकों के बीच किया। इसमें आदिम जनजाति समुदाय के लोगों के अलावा बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे। मौके पर समाजसेवी ईश्वर सबर एवं कई वार्ड सदस्य मौजूद थे। मुखिया अजब सिंह ने आदिम जनजाति लोगों से आग्रह किया वे कि नशे या मादक द्रव्य से दूर…
জামশেদপুরে বললেন রাষ্ট্রপতি : সন্তানদের মাতৃভাষা শেখাও 75টি পিভিটি আদিবাসী সম্প্রদায়ের উন্নয়নের জন্য 24 হাজার কোটি টাকা মিশন মোডে ব্যয় করা হবে Jamshedpur : সোমবার জামশেদপুরের করণ্ডিতে ওলচিকির শতবর্ষ উদযাপনের সময়, রাষ্ট্রপতি দ্রৌপদী মুর্মু জনসাধারণের কাছে ওলচিকি প্রচারের জন্য সাঁওতালি লিপিতে দেয়াল শিল্প তৈরির আহ্বান জানান। তিনি বলেন যে তিনিও ওলচিকির সম্প্রসারণ ও উন্নয়নে সামান্য অবদান রেখেছেন। তিনি শিশুদের তাদের মাতৃভাষা শেখানোর এবং একত্রিত হয়ে এর আরও সমৃদ্ধিতে অবদান রাখার আহ্বান জানান। তিনি জোর দিয়ে বলেন যে কেবল সাঁওতালি নয়, হো এবং মুন্ডা সম্প্রদায়কেও উন্নীত করতে হবে। যারা এগিয়ে আছেন তাদের অবশ্যই পিছিয়ে পড়া ভাষাগুলিকে একত্রিত করে এগিয়ে আনতে হবে।…
संताली राइटर्स का योगदान अभूतपूर्व, ओलचिकी संतालों की मजबूत पहचान : राष्ट्रपति Jamshedpur: जमशेदपुर के करनडीह जाहेरथान परिसर में सोमवार को राष्ट्रपति ने संताली राइटर्स के योगदान पर कहा कि आदिवासियों के स्वाभिमान और अस्तित्व की रक्षा के लिए इनका योगदान अभूतपूर्व है। कहा कि हर साल यह संगठन ओलचिकी उत्थान को काम करती है। अपने दैनिक जीवन से समय निकाल कर ये भाई बहन ओलचिकी के लिए काम कर रहे हैं और पंडित रघुनाथ मुर्मू के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने संविधान के संताली अनुवाद पर कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के 100 साल पर ओलचिकी में…
राष्ट्रपति सुबह 10 बजे आएंगी जमशेदपुर, दो कार्यक्रम में होंगी शामिल Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रविवार शाम करीब छह बजे रांची पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को जमशेदपुर के दो कार्यक्रमों में शामिल होंगीं। वे पहले करनडीह दिशोम जाहेर में आयोजित संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के अन्वेषण के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति संताली लिपि एवं भाषा के विकास में योगदान देने वाले साहित्यकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगी। मुर्मू एनआईटी जमशेदपुर के…
डिमना लेक में कुड़मी विकास समिति का वनभोज सह मिलन समारोह, सांसद हुए शामिल Jamshedpur: डिमना लेक परिसर में कुड़मी विकास समिति का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने एकजुटता का संदेश देते हुए लोगों को पारस्परिक सहयोग की भावना के साथ काम करने की अपील की। मौके पर समाजसेवी आस्तिक महतो, बाबलू महतो, जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो, विनय महतो, सुदर्शन महतो, डॉक्टर सुषमा रानी महतो, दयाल महतो, लाल देव महतो, बिंदु वाला महतो, झुमुर सम्राट राजेश महतो, प्रेम नाथ महतो, रसराज महतो, कांग्रेस नेता…
विधायक जयराम महतो के जन्मदिन पर जेएलकेएम ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल Jamshedpur : डुमरी के विधायक एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के जन्मदिवस के मौके पर शनिवार को पार्टी की ओर से एक भव्य एवं जनसेवा से परिपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शीतलहरी के इस मौसम में गरीब एवं वंचित परिवारों के सहायतार्थ कंबल वितरण किया गया। पार्टी के कोल्हान प्रमंडल संगठन सचिव उज्ज्वल कुमार महतो के नेतृत्व में गालूडीह, कुदलुंग एवं पहाड़गोड़ा आदि जगहों पर देर शाम तक घूम – घूम आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को ठंड से राहत…
