- करंट से झुलसे रातू को एमजीएम के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, कृत्रिम पैरों के सहारे फिर चलने लगा किशोर
- एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, आसनबनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
- 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, पटमदा के 650 एनपीए ऋण खातों का होगा निपटारा
- जेएलकेएम नेता सुब्रत महतो की पहल पर दांदुडीह में लगा नया ट्रांसफार्मर
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल से पांच चापाकल दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत
Author: Kalyan Kumar Gorai
बांगुड़दा पुलिया में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पांच घंटे जाम Patamda : कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा पुलिया में मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित खाली ट्रक पुलिया की रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क करीब पांच घंटे तक पूरी तरह जाम रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से जा टकराया, जिससे ट्रक सड़क पर फंस गया और आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार और अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम…
शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर टीम पीएसएफ का एसडीपी रक्तदान अभियान Jamshedpur : वीर क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस की 118वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को टीम पीएसएफ की ओर से एसडीपी रक्तदान अभियान चलाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर चार रक्तवीरों ने एसडीपी रक्तदान किया, जिसके साथ टीम पीएसएफ का 1881वां एसडीपी रक्तदान पूरा हुआ। शहीद खुदीराम बोस को याद करते हुए टीम पीएसएफ ने कहा कि महज 18 वर्ष 8 माह 11 दिन की उम्र में देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले इस महान क्रांतिकारी का बलिदान देशवासियों के लिए…
पटमदा की शिक्षिका डॉ. प्रियंका झा ने गुवाहाटी में बढ़ाया झारखंड का मान Patamda : असम के गुवाहाटी में मंगलवार को संपन्न 21 दिवसीय सीसीआरटी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में 16 राज्यों के शिक्षकों ने भारतीय कला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। झारखंड से शामिल प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, पटमदा की प्रधान शिक्षिका डॉ. प्रियंका झा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के समापन पर उन्हें प्रोत्साहन पत्र देकर सम्मानित किया गया। गुवाहाटी की संस्था वॉयस ऑफ एनवायरनमेंट की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया गया। पटमदा प्रखंड से इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण के लिए चयनित होने वाली डॉ.…
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा, बेलटांड़ व काटिन चौक किया जाम, परेशान हुए यात्री दुकानें बंद कराईं, टाटा-पटमदा व बराभूम-बांदोवान मार्ग पर ठप रहा आवागमन Patamda : रांची में विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को कमलपुर मंडल भाजपा ने काटिन चौक पर सड़क पर उतर कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह सात बजे से शुरू हुआ आंदोलन करीब चार घंटे तक चला। इस दौरान बाजार की दुकानों को बंद कराया गया और टाटा-पटमदा मुख्य सड़क तथा बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पर वाहनों…
अवैध गिट्टी लदा ट्रक जब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार, क्रशर मालिक समेत चार पर केस Patamda: पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर विशेष अभियान चलाकर पटमदा बाजार के पास अवैध गिट्टी लदे ट्रक को जब्त किया। पुलिस ने मौके से ट्रक के चालक सिजुल मल्लिक और खलासी सब्बूल मुल्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ट्रक की जांच के दौरान गिट्टी से संबंधित चालान मांगा गया, लेकिन चालक और खलासी कोई वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को गिट्टी समेत जब्त कर थाना परिसर में…
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की निंदा, कहा: संवाद से हो छात्रों की समस्याओं का समाधान Patamda: झारखंड में अपने हक, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और विभिन्न मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को भाजपा कमलपुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो ने दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सत्ता का अहंकार छोड़कर छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनकी मांगों का समाधान करने की अपील की। मधुसूदन महतो ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना हर नागरिक…
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बंगाल के मजदूर की मौत, निर्माणाधीन मकान में कर रहा था सेंट्रिंग का काम Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के कुमरुम बस्ती में सोमवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में सेंट्रिंग का काम कर रहे मजदूर अरविंद महतो (33) की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांस थम गई। इसके बाद करीब डेढ़ बजे उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अरविंद…
पटमदा में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में सफल दर्जनों विद्यार्थी सम्मानित Patamda: पटमदा के लोवाडीह में रविवार को शहीद निर्मल महतो स्मृति एंड एजुकेशन ट्रस्ट तथा टैलेंट सर्च एकाडेमी के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2026 में सफल दर्जनों विद्यार्थियों को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा पिछले कई महीनों से लोवाडीह में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की निशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही थी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी आयोजित की गईं। शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की नियमित मेहनत का परिणाम रहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों…
विश्व आदिवासी दिवस पर भूमिज समाज ने निकाली बाइक रैली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि Patamda: विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को आदिवासी भूमिज समाज पटमदा की ओर से दर्जनों बाइकों के साथ रैली निकाली गई। लावा स्थित निताई सिंह भवन से निकली रैली पटमदा बाजार पहुंची, जहां सिद्धू-कान्हू, भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी और गंगा नारायण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। पारंपरिक ग्राम प्रधान शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से कूड़ाम लाया, गड़ात और समाज के बुद्धिजीवी शामिल हुए। रैली के पूर्व निताई सिंह भवन में बैठक कर आदिवासी समाज के…
पटमदा के नगाड़ों से गूंजा झारखंड आदिवासी महोत्सव, 500 लोक कलाकार हुए शामिल Patamda: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से रांची में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 में बोड़ाम और पटमदा के करीब 500 कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोककला की शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव में राज्यभर से करीब 15 हजार कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। बोड़ाम-पटमदा क्षेत्र से 300 ढोल-नगाड़ा कलाकारों और 200 पाता नृत्य कलाकारों ने महोत्सव में भाग लिया। कलाकारों को इस राज्य स्तरीय मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर दिलाने में विनायक छऊ एंड नाटुआ डांस सोसाइटी के…
