Author: Kalyan Kumar Gorai

श्री शनिदेव भक्त मंडली का पहाड़पुर में रक्तदान शिविर संपन्न,155 यूनिट रक्त संग्रहित Patamda : विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा अब तक का 86वां रक्तदान शिविर एवं इस वर्ष का 12वां शिविर का आयोजन बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर पंचायत सचिवालय, ग्राम पहाड़पुर में बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। शिविर का शुभारंभ मुखिया अजब सिंह एवं उप-मुखिया सुनील बेसरा के संरक्षण में तथा दीपंकर सिंह के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जी को पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। शिविर में कुल 155 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इसमें नियमित रक्तदाताओं के…

Read More

श्रम, सादगी और प्रकृति संरक्षण का संदेश लेकर मनाया विश्व आदिवासी दिवस Patamda: विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को पटमदा थाना परिसर में प्रशासन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान झारखंड के राजकीय वृक्ष साल के पौधे लगाए गए तथा वीर शहीद तिलका मांझी, सिदो-कान्हू और बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया गया। अंचल निरीक्षक अजय कुमार मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज की जीवनशैली श्रम, सादगी, स्वाभिमान और प्रकृति के साथ सामंजस्य पर आधारित रही है। जल, जंगल और जमीन का संरक्षण आदिवासी संस्कृति की…

Read More

बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति की बैठक, 23 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की बैठक रविवार को श्री श्री संकट मोचन बजरंगबली मंदिर बेलटांड़ में विजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा कार्यक्रम की तैयारी एवं कमेटी का पुनर्गठन के अलावा आगामी 23 अगस्त को ग्राम प्रधान संघ भवन में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जगदीश प्रसाद मंडल, शिशुपाल सिंह सरदार, शिशुलाल महतो, मिहिर कुमार प्रमाणिक, उज्ज्वल कांति दास, कृष्ण प्रसाद महतो, कल्याण कुमार गोराई…

Read More

गुमटी की आड़ में गांजा व नशीली सिरप का कारोबार, पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार 2.060 किलो गांजा, 7 बोतल नशीली सिरप समेत नकद व अन्य सामान बरामद Jamshedpur : पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा स्थित एनएच-33 किनारे एक गुमटी से गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद की है। पुलिस ने मौके से नितेश कुमार झा उर्फ राजू झा (34) को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि किया…

Read More

बल प्रयोग के बजाय संवाद को बनाया हथियार, पटमदा थाना प्रभारी ने टाला बड़ा टकराव Patamda : नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान पुलिस एवं सुरक्षा बलों को ग्रामीणों द्वारा घेर लिए जाने की घटना में पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता की सूझबूझ और संयम की खूब प्रशंसा हो रही है। शनिवार सुबह बाटालुका स्थित कितापाठ जाहेरथान के पास सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और तीन ग्रामीणों समेत पूर्व से हिरासत में लिए गए युधिष्ठिर महतो को छोड़ने की मांग पर अड़ गए। सुबह करीब पांच बजे भारी बारिश के बीच शुरू हुए विरोध के दौरान…

Read More

शहीद स्मारक समिति ने वीर शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि Patamda : वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को शहीद स्मारक समिति की ओर से पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को याद किया। समाजसेवी विश्वनाथ महतो के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने पटमदा प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे ओड़िया पंचायत के वनडीह मोड़, कमलपुर पंचायत के…

Read More

पटमदा में जेएलकेएम ने निकाली बाइक रैली, शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि Patamda: झारखंड आंदोलन के महानायक एवं वीर शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से पटमदा प्रखंड के रांगाटांड़ से भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बाइक रैली रांगाटांड़ से शुरू होकर बनडीह मोड़, काटिन चौक, माहलीपाड़ा और कमलपुर होते हुए जमशेदपुर पहुंची। यहां जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के…

Read More

पटमदा-बोड़ाम में झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि Patamda: वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड कमेटियों की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्थित निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो के नेतृत्व में रांगाटांड़ मोड़ स्थित निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘निर्मल महतो अमर रहें’ के नारे लगाए और उनके बताए मार्ग…

Read More

गुरमा में निर्मल महतो को श्रद्धांजलि, 150 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा हाट मैदान में आदिवासी कुड़मी कर्मचारी संघ के बैनर तले रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न गांवों से पहुंचे 150 लोगों ने रक्तदान कर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व हाट मैदान स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि…

Read More

नक्सल विरोधी सर्च अभियान में निकली एलआरपी टीम को ग्रामीणों ने 5 घंटे बनाया बंधक पटमदा थाना प्रभारी समेत एसटीएफ जवान भी रहे ग्रामीणों के घेरे में, हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ने की मांग Patamda : पटमदा थाना क्षेत्र के बाटालुका गांव स्थित कितापाठ जाहेरथान के समीप शनिवार की अहले सुबह नक्सल विरोधी सर्च अभियान पर निकली पुलिस की एलआरपी टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। लाठी-डंडों से लैस सैकड़ों ग्रामीणों ने पटमदा थाना प्रभारी समेत पूरी टीम को करीब पांच घंटे तक घेरे रखा। टीम में भुईयांसिनान कैंप के दर्जनों एसटीएफ जवान भी शामिल…

Read More