- पटमदा के चार आदिवासी परिवारों को लावा में 45 डिसमिल जमीन पर मिला कब्जा
- चौका में सड़क हादसे का शिकार हुआ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का काफिला, बाल-बाल बचे
- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के जुड़वां भाई निर्भय सिंह का निधन, हृदयाघात से गई जान
- जमीन विवाद खत्म करने की पहल, बिड़रा प्रावि के नए भवन निर्माण का रास्ता साफ
- पटमदा सीएचसी अस्पताल में देर रात घुसा विषैला कोबरा, मची अफरा-तफरी
Author: Kalyan Kumar Gorai
काली पूजा के मौके पर बंगोई में बांग्ला जात्रा का कार्यक्रम 23 को Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बंगोई सार्वजनिक काली मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी कार्तिक अमावस्या के मौके पर सोमवार देर रात मां काली की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। इस संबंध में कमेटी के सक्रिय सदस्य तरणी मंडल ने बताया कि सैकड़ों वर्ष पुराने इस काली मंदिर में गांव के अलावे अन्य जगहों से भी श्रद्धालु पूजा कराने आते हैं और परिवार की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हैं। मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालु बत्तख व बकरे की…
रोमांचक मुकाबले में उत्तम इलेवन को 2 रन से हराकर बीएसएनएल बांगुड़दा बनी चैंपियन Patamda: बोड़ाम प्रखंड के कुईयानी पंचायत भवन मैदान में दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। कुईयानी क्रिकेट टीम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला उत्तम इलेवन और बीएसएनएल क्रिकेट टीम के बीच हुआ। अंधेरा हो जाने के कारण फाइनल मैच दो-दो ओवर का खेला गया। बीएसएनएल क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में 3 विकेट खो कर 25 रन बनाई। जवाबी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी…
पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सबर बच्चों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने रविवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के सुदूर पाकोटोड़ा टोला पहुंचकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के मौके पर खुशियां बांटी। उन्होंने आदिम जनजाति समुदाय के सबर परिवारों के बीच मिट्टी के दीए, तेल, रुई एवं मिठाई का वितरण किया एवं सभी से दीपावली की शाम को प्रत्येक घरों में दीए जलाने की अपील की। इस संबंध में राजकुमार सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदिम जनजाति…
जियान के नूतनडीह नाला में आजादी के वर्षों बाद पुल बनकर तैयार Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत जियान टोला नूतनडीह में आजादी के 78 वर्षों के बाद पुल का निर्माण किया गया। इस पुल के निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विगत वर्ष 14 दिसंबर को निर्माण कार्य का शिलान्यास तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया था। उनके निर्देशानुसार संवेदक भीम सिंह ने दो माह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कराया। ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल से पुल का निर्माण 88 लाख की लागत से किया गया है। नूतनडीह नाला में पुल…
13 साल पूर्व पड़ी धनतेरस बाजार की नींव, अब 3 करोड़ से अधिक का कारोबार, 357 दुपहिया वाहनों की हुई बिक्री Patamda: जमशेदपुर शहर में जहां धनतेरस को लेकर एक माह पहले से ही विभिन्न व्यवसायियों द्वारा तैयारी की जाती है और धनतेरस के दो दिनों पूर्व से बाजारों में भीड़ लगती है वहीं पटमदा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी कोई खास असर नहीं दिखता है। हालांकि पिछले एक दशक से लोगों में धनतेरस को लेकर खरीदारी करने एवं इस त्योहार को मनाने की परंपरा शुरू हो चुकी है। इसकी नींव पड़ी 13 वर्ष पूर्व बेलटांड़ स्थित विजया ऑटोमोबाइल्स…
बोड़ाम के गुरुचरण बने प्रेरणास्रोत, ग्राफ्टेड बैंगन की खेती कर एक साल में कमाया 5 लाख Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत पोखरिया पंचायत के बड़ाचिड़का निवासी युवा किसान गुरुचरण महतो ने खेती में मिली सफलता से एक अलग पहचान बना ली है। करीब एक दशक से धान व सब्जियों की खेती करते हुए अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले गुरुचरण को खेती में नुकसान के कारण 4 साल पूर्व काफी निराशा हुई थी और उन्होंने इसका विकल्प तलाशना शुरू कर दिया था। इसी क्रम में डेढ़ साल पूर्व उनकी मुलाकात गागीबुरु निवासी किसान प्रबोध कुमार महतो…
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमेश के नामांकन में मौजूद रहे सीएम, एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल के साथ पूर्व सीएम दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में हुई सभा में गरजे नेता Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों मुख्य प्रतिद्वंद्वी दलों के प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपने-अपने शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में एसडीएम के पास नामांकन पत्र भरकर जमा किया। इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के साथ राज्य के मुख्यमंत्री सह पार्टी सुप्रीमो हेमंत सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं अन्य उपस्थित रहे। जबकि एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के साथ उनके पिता एवं राज्य…
पटमदा मुख्य सड़क पर दुघर्टना में बाइक सवार गंभीर, एमजीएम रेफर Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे एक बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर लावा गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट है। सूचना पाकर पहुंची पटमदा पुलिस ने लहूलुहान हालत में उसे माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने बताया कि बाइक चालक सिपाही मुर्मू (40 वर्ष) पटमदा के महुलबना गांव निवासी है जो देर शाम अपनी बाइक पर जमशेदपुर से…
बोड़ाम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, घायल दंपती को जिला पार्षद प्रतिनिधि ने अपनी गाड़ी पर पहुंचाया अस्पताल Patamda: बोंटा-बोड़ाम सात नाला मुख्य सड़क पर गुरुवार को शाम करीब 8 बजे हुई सड़क दुघर्टना में बोड़ाम निवासी बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घटना के तुंरत बाद रास्ते से गुजर रहे बोड़ाम के जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो ने अपनी कार से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में माणिक चंद्र महतो ने बताया कि बोड़ाम गांव निवासी संतोष माहली (50 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ देर शाम अपने घर से बाइक पर सवार होकर…
गुड़ाबांदा में अवैध पन्ना खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से भरे गए अवैध खदान, अज्ञात के खिलाफ देर शाम हुई प्राथमिकी दर्ज खनन, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त छापेमारी के बाद हड़कंप Gurabanda : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड के पन्ना खदानों को खनन विभाग द्वारा गुरुवार को जेसीबी मशीन से भर दिया गया। प्रखंड ठुरकुगोड़ा, बारुनमुठी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पन्ना खनन का कार्य अवैध रूप से किया जाता है। पहाड़ी के ऊपर बने खदानों को मजदूरों के द्वारा भरवाया गया। जबकि देर शाम अज्ञात के खिलाफ खनन पदाधिकारी की ओर से गुड़ाबांदा…
