- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
आकाश इलेवन को 10 विकेट से हराकर गौरडीह की टीम बनी चैंपियन Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दिघी भूला हाई स्कूल मैदान में रविवार को दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 8 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गौरडीह और आकाश इलेवन के बीच खेला गया। आकाश इलेवन के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 6 विकेट खो कर 72 रन बनाए। जवाबी पारी में मैदान पर उतरे गौरडीह क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने 3.3 ओवर में ही बिना किसी विकेट के नुकसान के 73 रन बनाकर…
बांगुड़दा में तालाब में डूबने से महिला की मौत Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम बांगुड़दा में रविवार को दोपहर में तालाब में नहाने के क्रम में मिर्गी का दौरा पड़ने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंचे कमलपुर पुलिस ने मामले की जांच की। इस संबंध में कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि महिला पुष्पा महतो (68 वर्ष) मिर्गी की बीमारी से ग्रसित थी। इससे पूर्व उनके पति की मौत भी मिर्गी का दौरा पड़ने पर पानी में डूबकर हो चुकी है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा…
জামশেদপুরে চার দিনের প্রাক-পূজা প্রদর্শনীর সূচনা করল কলকাতার “এনিগমা” Jamshedpur: কলকাতার প্রসিদ্ধ মহিলা পরিচালিত সংস্থা “এনিগমা”-র উদ্যোগে জামশেদপুরের সাকচির বেঙ্গল ক্লাবে শুরু হল চার দিনের বিশেষ প্রাক-পূজা প্রদর্শনী। শনিবার, 26শে জুলাই থেকে শুরু হওয়া এই প্রদর্শনী চলবে মঙ্গলবার, 29শে জুলাই পর্যন্ত। প্রতিদিন সকাল 10টা থেকে রাত 9টা পর্যন্ত সকলের জন্য খোলা থাকবে এই প্রদর্শনী। প্রদর্শনীর আনুষ্ঠানিক উদ্বোধন করেন বিশিষ্ট সমাজসেবিকা পূরবী ঘোষ। ফিতা কেটে অনুষ্ঠানের সূচনা করে তিনি “এনিগমা” সংস্থার এই উদ্যোগের ভূয়সী প্রশংসা করেন এবং বলেন, এই ধরনের পদক্ষেপ মহিলাদের আত্মনির্ভরশীল করে তুলতে গুরুত্বপূর্ণ ভূমিকা পালন করছে। সংস্থার প্রধান, এলিট্রা সিন্হা মুখার্জি জানান যে, জামশেদপুরে এটি তাদের চতুর্দশ আয়োজন।…
अबुआ आवास की पहली किस्त के इंतजार में लाभुक, बारिश में कच्चा मकान धंसने से हुई बेघर भाजपा नेता प्रदीप कुमार महतो ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जांच कराने की मांग Patamda: अत्यधिक बारिश के कारण पटमदा क्षेत्र में कमजोर हो चुकी मिट्टी की दीवारें लगातार गिर रही हैं और लोग बेघर हो रहे हैं। शनिवार को पटमदा के हुरूम्बिल गांव में एक 81 वर्षीय महिला रेणुवाला महतो का कच्चा मकान धंस गया। वह अबुआ आवास योजना की लाभुक हैं और पिछले एक साल से पहली किस्त का इंतजार कर रही है। इस संबंध में भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला…
गोबरघुसी में जलमीनार के ध्वस्त होने से 25 घरों में पेयजल संकट Patamda: पटमदा के गोबरघुसी गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में 14वें वित्त आयोग की राशि से ग्राम पंचायत द्वारा लगाए गए 4 हजार लीटर क्षमता वाले जलमीनार शनिवार को सुबह बारिश के साथ हवाएं चलने के कारण टंकी समेत जमीन पर ध्वस्त हो गया। घटना के बाद गांव के 20 से 25 परिवारों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान बेलू सिंह ने बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग समेत संबंधित विभाग के जेई व एई को दी है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से…
विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू की पहल पर घोषडीह में लगा 100 केवी नया ट्रांसफॉर्मर Patamda: पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू की पहल पर पटमदा प्रखंड अंतर्गत घोषडीह गांव में पिछले एक सप्ताह से खराब पड़े 63 केवी ट्रांसफार्मर के बदले शनिवार को विद्युत विभाग की ओर से 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे गांव में खुशी का माहौल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि घोषडोह गांव में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर खराब रहने से गांव के दर्जनों परिवार अंधेरे में ही रात गुजार रहे थे। ग्रामीणों की और…
साउथ प्वाइंट स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस Patamda: पटमदा प्रखंड के साउथ प्वाइंट स्कूल गोबरघुसी में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस समारोह को उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने वीर शहीदों के चित्र पर नमन करते हुए उन्हें याद किया। इसके बाद लघु नाटक के माध्यम से कारगिल विजय को दर्शाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविता और कारगिल दिवस पर भाषण भी दिया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि कारगिल विजय दिवस न केवल हमारी सैन्य शक्ति का स्मरण कराता है बल्कि हमारे सैनिकों की बहादुरी,…
भाजपा के बयान पर झामुमो का पलटवार, सुभाष कर्मकार ने कहा : भाजपा की चली तो सभी जीवित नेताओं के नाम पर बना देंगे योजना Patamda: अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक करने के झारखंड सरकार के निर्णय के खिलाफ पटमदा निवासी भाजपा नेता प्रदीप कुमार महतो के विरोध पर झामुमो ने भी पलटवार किया है। इस संबंध में झामुमो नेता सुभाष कर्मकार ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा नेता को मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलना शोभा नहीं देता है, ऐसा करके वे अपने ही प्रधानमंत्री एवं भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों को शर्मिंदा कर रहे…
भाजपा नेता प्रदीप महतो ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कहा: अगर अटल जी नहीं होते तो आप मुख्यमंत्री नहीं बनते Patamda: झारखंड सरकार द्वारा गुरुवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक के दौरान अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक करने के निर्णय का भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष सह पटमदा के हुरूम्बिल गांव निवासी प्रदीप कुमार महतो ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर अटल बिहारी वाजपेयी नहीं होते तो शायद आज हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री नहीं बन पाते।…
विधायक प्रतिनिधि ने अधीक्षण अभियंता से की खराब पड़े 3 ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग Patamda : विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से दूरभाष पर बात करते हुए पटमदा प्रखंड के तीन गांवों में खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग की है। टुडू ने बताया कि खेड़ुआ पंचायत के घोषडीह टोला में विगत 10 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब है जबकि जोड़सा पंचायत के घोड़ाबांधा टोला खुखड़ापाड़ा टोला में 1 महीना से खराब होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लावा पंचायत के द्वारीडीह गांव में पिछले 7 दिनों…
