Author: Kalyan Kumar Gorai

मां पहाड़ी सभी भक्तों के घरों में सुख-समृद्धि का संचार करें : महाबीर मुर्मू Jamshedpur : बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी स्थित श्री श्री मां पहाड़ी पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को आयोजित मां पहाड़ी पूजा मंडप का विधिवत उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू ने पुरोहित राजू राव के मंत्रोच्चारण के बीच किया। पूजा-अर्चना एवं वैदिक विधि-विधान के साथ मंडप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि जमशेदपुर एक ऐसा शहर है, जहां सभी जाति एवं धर्म के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते हैं। यहां सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे…

Read More

जर्जर स्कूल भवनों और शिक्षक संकट पर उपायुक्त से मिले समाजसेवी विश्वनाथ, त्वरित कार्रवाई की मांग Patamda : पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के सरकारी विद्यालयों की जर्जर स्थिति और शिक्षकों की भारी कमी को लेकर समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विद्यालयों की समस्याओं से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र के कई विद्यालय भवन वर्षों पुराने होने के कारण काफी जर्जर हो चुके हैं, जिससे…

Read More

दासूस महासचिव रामकृष्ण महतो की अपील: मुख्यधारा से जुड़ें नक्सली Patamda: दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के केंद्रीय महासचिव एवं बोड़ाम निवासी रामकृष्ण महतो ने दलमा क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर भटके हुए लोग अपने परिवार के साथ सम्मानजनक और बेहतर जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। रामकृष्ण महतो ने हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली शकुंतला महतो उर्फ वर्षा उर्फ पुष्पा को बधाई देते हुए कहा कि उसने वर्षों बाद सही निर्णय लिया…

Read More

विशेष निरीक्षण अभियान में बीडीओ ने परखी योजनाओं की जमीनी हकीकत Patamda : जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गुरुवार को पटमदा प्रखंड की जोड़सा पंचायत में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नामित नोडल पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने पंचायत के विभिन्न वार्डों का दौरा कर सरकारी योजनाओं और सेवा वितरण व्यवस्था की जमीनी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, जन वितरण प्रणाली दुकान, मनरेगा कार्यस्थल समेत विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन किया गया। डॉ. दास ने लाभुकों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन, सुविधाओं की उपलब्धता…

Read More

सड़क चौड़ीकरण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ग्रामीणों का आक्रोश, पटमदा बीडीओ को सौंपा ज्ञापन Patamda: प्रखंड क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। समाजसेवी विश्वनाथ महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास के नाम प्रधान लिपिक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि काटिन, गोपालपुर, गेंगाड़ा, काश्मार, बनकुंचिया, बनडीह होते हुए कांकू और दांदूडीह पश्चिम बंगाल सीमा तक चल…

Read More

अनियंत्रित कार ने बोलेरो को मारी टक्कर, टायर फटने से हुआ हादसा Patamda: बोड़ाम के प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रहे लोगों की कार बुधवार को हादसे का शिकार हो गई। आंधारझोर टोला बेलगोड़ा के पास कार का टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही एक बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि सभी लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, आंधारझोर गांव निवासी भास्कर रुहिदास अपने बच्चे को जमशेदपुर में डॉक्टर को दिखाकर बोलेरो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलगोड़ा…

Read More

पटमदा के बड़डीह में स्कूटी दुर्घटना, दो दिव्यांग गंभीर रूप से घायल Patamda: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर स्थित बामनी टोला, बड़डीह में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में स्कूटी पर सवार दो दिव्यांग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान पटमदा थाना क्षेत्र के आगुईडांगरा तथा गोबरघुसी गांव के निवासियों के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे झामुमो नेता हरिहर सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद की और मामले की सूचना पटमदा पुलिस को दी। सूचना मिलते…

Read More

बेलटांड़ में इलेक्ट्रिक दुकान का शटर तोड़कर नगद समेत 2 लाख की चोरी, क्षेत्र में सनसनी Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के बेलटांड़ चौक स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर नगद समेत करीब दो लाख रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। मामले को लेकर दुआरीडीह निवासी एवं दुकान संचालक शेख आसिफ ने बुधवार को पटमदा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि वह बेलटांड़ स्थित बिकल सिंह के मकान में किराये पर इलेक्ट्रिक दुकान…

Read More

रामकृष्ण मिशन परिसर में निकला नाग, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया Patamda: पटमदा प्रखंड स्थित रामकृष्ण मिशन परिसर में मंगलवार को एक नाग सांप निकल आने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। सांप के आकार और उसकी तेज फुफकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भयभीत हो गए तथा परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना पटमदा प्रखंड प्रशासन को दी गई। सूचना प्राप्त होने के बाद प्रखंड प्रशासन ने बिड़रा पंचायत के उपमुखिया गोपाल गोराई को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही…

Read More

सुबह 10 बजे से चार घंटे तक बंद रहेगा माचा फीडर Patamda: पटमदा विद्युत सबस्टेशन से संचालित माचा फीडर में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान माचा एवं रांगाटांड़ गांव सहित महुलबना पंचायत के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस संबंध में मानगो क्षेत्र के सहायक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने बताया कि बरसात के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माचा फीडर में पुराने…

Read More