Author: Kalyan Kumar Gorai

एक साथ 53 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कदमा, पटमदा, चाकुलिया सहित कई थानों में नई तैनाती Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडे ने एक साथ 53 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस कार्रवाई के तहत कई थाना प्रभारियों समेत इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एएसआई रैंक के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, प्रमुख थानों में बदलाव किए गए हैं। कदमा थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिन्हा को जादूगोड़ा का सर्किल…

Read More

बेलटांड़ में कल लगेगा रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य Patamda: सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, लावा (बेलटांड़) के तत्वावधान में शुक्रवार को पटमदा के बेलटांड़ बिरसा चौक स्थित ग्राम प्रधान संघ भवन में 7वां रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। समिति के महासचिव विजय कुमार मंडल ने बताया कि शिविर में कम से कम 100 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन में सहयोगी संस्था के रूप…

Read More

एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “द स्पार्क ऑफ नारी शक्ति” कार्यक्रम आयोजित Jamshedpur: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, चांडिल द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम “द स्पार्क ऑफ नारी शक्ति” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जामडीह टोला, आसनबनी गांव, चांडिल में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, क्षमताओं और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना था, साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने जीवन में आगे बढ़ने के…

Read More

एसएस प्लस टू ने आदिवासी प्लस टू को 33 रन से हराया Patamda: एसएस +2 उच्च विद्यालय पटमदा के मैदान में बुधवार को प्रातःकालीन सत्र में आदिवासी +2 उच्च विद्यालय बांगुड़दा एवं एसएस +2 उच्च विद्यालय पटमदा के शिक्षकों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से 12–12 ओवर का फ्रैंडली क्रिकेट मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में एसएस +2 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 रनों से जीत हासिल की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग का उत्कृष्ट परिचय दिया।…

Read More

कितापाठ देवस्थान को पर्यटक स्थल बनाने की मांग सदन में उठी Patamda: जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान बुधवार को पटमदा प्रखंड के गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत बाटालुका स्थित प्रसिद्ध कितापाठ देवस्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग सदन में उठाई। सदन में अपनी बात रखते हुए विधायक ने कहा कि चारों ओर पहाड़ियों से घिरा कितापाठ देवस्थान प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर एक अत्यंत मनोरम स्थल है। यहां धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक पर्यटन की भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यदि…

Read More

डांगा में उपमुखिया ने पकड़ा जहरीला नाग, जंगल में सुरक्षित छोड़ा Patamda: पटमदा प्रखंड के बिड़रा पंचायत अंतर्गत डांगा गांव में बुधवार सुबह एक जहरीला नाग सांप दिखाई देने से कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि पंचायत के उपमुखिया गोपाल गोराई की तत्परता से सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे कमलपुर थाना के आगे दांतिया जुड़िया के पास सड़क पार करते समय स्थानीय लोगों की नजर एक नाग सांप पर पड़ी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिड़रा पंचायत के उपमुखिया गोपाल गोराई को…

Read More

पटमदा में ‘श्रीनाथ शिक्षा संगम 3.0’ 14 मार्च को, ऑन-स्पॉट एडमिशन के साथ 50% तक स्कॉलरशिप का अवसर Patamda : छात्रों के शैक्षणिक एवं करियर विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर की ओर से ‘श्रीनाथ शिक्षा संगम 3.0’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ऑन-स्पॉट एडमिशन सह एजुकेशन फेयर के रूप में आयोजित होगा, जिसमें विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह कार्यक्रम 14 मार्च 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से टीवीएस शोरूम के सामने, पटमदा में आयोजित होगा। कार्यक्रम…

Read More

नानक साईं फाउंडेशन के उपाध्यक्ष बनाए गए प्रीतम सिंह भाटिया, 25 मार्च को शिरडी में होगा साईं भक्त सम्मेलन Jamshedpur: सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों से जुड़े युवा पत्रकार प्रीतम सिंह भाटिया को नानक साईं फाउंडेशन का केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने पत्र जारी कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी। श्री बोकारे ने बताया कि प्रीतम सिंह भाटिया के सामाजिक, धार्मिक और पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न सामाजिक और पत्रकार संगठनों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी…

Read More

पटमदा में महिला शक्ति का सम्मान : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टीएसआरडी का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित Patamda : टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट (टीएसआरडी) पटमदा की ओर से मंगलवार को माचा स्थित प्रोजेक्ट कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नाबार्ड, फोर्ड तथा कॉमन ग्राउंड का सहयोग रहा।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा एवं खगेन चंद्र महतो, मुखिया लक्ष्मी सिंह, रूपा सिंह…

Read More

पटमदा बाजार में सरहुल पर्व की धूम, पारंपरिक नृत्य पर झूमे लोग Patamda: प्रकृति और आदिवासी संस्कृति के प्रतीक पर्व सरहुल का आयोजन मंगलवार को पटमदा बाजार में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रकृति के प्रति आस्था व्यक्त की और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत जाहेरथान में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। पुजारी विजय कुमार सिंह ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न कर क्षेत्र के लोगों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने…

Read More