- करंट से झुलसे रातू को एमजीएम के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, कृत्रिम पैरों के सहारे फिर चलने लगा किशोर
- एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, आसनबनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
- 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, पटमदा के 650 एनपीए ऋण खातों का होगा निपटारा
- जेएलकेएम नेता सुब्रत महतो की पहल पर दांदुडीह में लगा नया ट्रांसफार्मर
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल से पांच चापाकल दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत
Author: Kalyan Kumar Gorai
केरल में बोड़ाम के कलाकारों ने बिखेरा छऊ नृत्य का रंग Patamda: झारखंड की प्रसिद्ध लोकनृत्य परंपरा छऊ नृत्य ने केरल में भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साउथ जोन कल्चरल सेंटर के तत्वावधान में केरल के विभिन्न जिलों में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के कई राज्यों के कलाकारों ने हिस्सा लिया। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के शुक्ला गांव स्थित विनायक छऊ एंड नाट्य डांस सोसाइटी के कलाकारों को पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। सोसाइटी के कलाकारों ने केरल के विभिन्न स्थानों पर आयोजित बसंतोत्सव में पारंपरिक…
बोड़ाम के दिव्यांग छात्र भूपेश कुमार महतो ने पावरलिफ्टिंग फेडरेशन कप में जीता मेडल Patamda : पावरलिफ्टिंग खेल संगठन (पीएसओ) की ओर से आयोजित फेडरेशन कप 2026 चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के गुगलुबनी निवासी नीलकमल महतो के दिव्यांग पुत्र भूपेश कुमार महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 किलोग्राम भार वर्ग में सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में उन्होंने बेंच प्रेस/डेडलिफ्ट स्पर्धा में 82.5 किलोग्राम भार उठाकर उपलब्धि दर्ज की। यह प्रतियोगिता 20 से 23 अगस्त तक पश्चिम बंगाल के कल्याणी में पश्चिम बंगाल प्रगतिशील शक्ति भारोत्तोलन संघ (पीपीएडब्ल्यूबी) के सहयोग से आयोजित की गई। प्रतियोगिता में…
प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने जाना प्रयोगशाला का महत्व Patamda : ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और उन्हें विज्ञान की व्यावहारिक दुनिया से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं का सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सह विज्ञान शिक्षिका डॉ. प्रियंका झा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली, वैज्ञानिक गतिविधियों और धातु विज्ञान से जुड़ी जानकारी हासिल की। राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला की ओर से आईआईएम चैप्टर के तहत आयोजित मेटालर्जिकल क्विज में शहर के नामी-गिरामी इंग्लिश मीडियम एवं सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों…
जनसमस्याओं पर उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान, विभागों को कार्रवाई का निर्देश Patamda : पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजसेवी विश्वनाथ महतो द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापनों पर उपायुक्त राजीव रंजन ने त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। पटमदा सीएचसी में चिकित्सकों की कमी दूर करने, प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत चिकित्सक डॉ. संगीता केरकेट्टा को उनके मूल पदस्थापन स्थल पर वापस भेजने तथा अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सेवा के लिए तकनीशियनों की पदस्थापना की…
14 वर्षों की समर्पित सेवा के लिए शिक्षिका डोली डे सम्मानित Patamda: एसएस +2 उच्च विद्यालय, पटमदा की वरीय शिक्षिका एवं स्नातकोत्तर प्रशिक्षित जीव विज्ञान शिक्षिका डोली डे के विद्यालय में 14 वर्ष की सफल एवं समर्पित सेवा पूर्ण होने पर सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने डोली डे के 14 वर्षों के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक दोनों क्षेत्रों में सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई है। उनकी लेखन…
पैसे के अभाव में घायल बच्ची का टीएमएच में ऑपरेशन टला, परिजन चिंतित Patamda: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पटमदा बाजार निवासी अनिल टुडू की 12 वर्षीय बेटी लक्ष्मी टुडू को बेहतर इलाज के लिए रविवार देर रात टीएमएच में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसके दोनों पैरों के ऑपरेशन के लिए तत्काल डेढ़ लाख रुपये जमा करने को कहा है। परिजनों ने अब तक एक लाख रुपये की व्यवस्था की है। इसमें वाहन मालिक की ओर से 66 हजार रुपये, जबकि शेष राशि सगे-संबंधियों से जुटाई गई है। जरूरी 50 हजार रुपये की व्यवस्था नहीं हो पाने…
एमएमडीआर बिल के विरोध में झामुमो की बैठक, 31 अगस्त से जनजागरण अभियान Patamda: केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर खान एवं खनिज संशोधन विधेयक (एमएमडीआर बिल) के विरोध में सोमवार को झामुमो पटमदा प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अश्विनी महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न पंचायतों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को बिल के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी गई। बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि झामुमो का गठन सत्ता में आने के लिए नहीं, बल्कि अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए हुआ था। आज फिर पार्टी…
अनियंत्रित पिकअप वैन ने बच्ची को कुचला, दोनों पैर की हड्डियां टूटीं Patamda: पटमदा बाजार के हाई स्कूल रोड में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची लक्ष्मी टुडू गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि होमगार्ड जवान अनिल टुडू की बेटी लक्ष्मी अपनी सहेलियों के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप वैन ने उसे कुचल दिया। हादसे में वैन का चक्का चढ़ जाने की वजह से बच्ची के दोनों पैरों की हड्डियां कई जगह टूट गई हैं। गंभीर हालत में…
दुर्गा पूजा समिति के रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहित Patamda: श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, लावा (बेलटांड़) के तत्वावधान में रविवार को ग्राम प्रधान भवन, पटमदा में 9वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए की गई। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 51 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए झारखंड आंदोलनकारी सह समाजसेवी आस्तिक महतो, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूर्व पार्षद स्वपन कुमार महतो, उपमुखिया गोपाल गोराई एवं समाजसेवी विश्वनाथ महतो…
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फाउंडेशन ने कराया ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सीपी टोला, गणेश नगर और गुलठू झोपड़ी में शुक्रवार को दिशोम गुरुजी के सपने फाउंडेशन की ओर से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। बाढ़ के बाद जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरजनित एवं संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। फाउंडेशन के संस्थापक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू ने कहा कि बरसात और बाढ़ के बाद डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन…
