Author: Kalyan Kumar Gorai

लावा में सम्मान समारोह आयोजित, धीरेंद्र नाथ को भावभीनी विदाई, उज्ज्वल कांति सम्मानित Patamda: उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लावा में बुधवार को पूर्व प्रधानाध्यापक धीरेंद्र नाथ षड़ंगी के सेवानिवृत्त होने तथा विद्यालय के पूर्व पारा शिक्षक उज्ज्वल कांति दास के सहायक आचार्य के रूप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय द्वारीडीह में पदस्थापित होने के उपलक्ष्य में संयुक्त रूप से सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अपने सेवाकाल के अंतिम दिन भावुक हुए धीरेंद्र नाथ षड़ंगी ने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अभिभावक सहयोगी और समर्पित रहे, जिसके कारण वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके। उन्होंने विद्यालय…

Read More

एसएस प्लस टू हाई स्कूल में जयतु नेताजी क्विज का आयोजन Patamda : रेडियो धूम एवं श्रीलेदर्स, के-रोड, बिष्टुपुर के संयुक्त तत्वावधान में एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में जयतु नेताजी कार्यक्रम के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, व्यक्तित्व एवं आदर्शों पर आधारित ज्ञानवर्धक क्विज का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि विजेता एवं उपविजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं श्रीलेदर्स के पार्टनर शेखर डे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के…

Read More

पटमदा में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ Patamda: जाल्ला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र, पटमदा के मैदान में बुधवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अंडर-12 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जबकि अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं गुरुवार को होंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन पटमदा मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुईला ने फुटबॉल पर किक मारकर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैदान में खिलाड़ियों के…

Read More

हूल दिवस पर पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि Jamshedpur : हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को भुईयांडीह स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू चौक में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया। मौके पर दुलाल भुईयां ने कहा कि हूल दिवस अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की अमर गाथा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और…

Read More

मजदूरी की कमाई से गढ़ी अमर विरासत: लाखों खर्च कर बनवाई सिदो-कान्हू की प्रतिमा, हुआ भव्य अनावरण Patamda: आज के दौर में जहां अधिकांश लोग अपनी कमाई का उपयोग व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं पर करते हैं, वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के मुकरुडीह गांव की कौशल्या मुर्मू (टुडू) ने अपनी वर्षों की मेहनत की कमाई समाज और इतिहास के नाम समर्पित कर एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है। ईंट भट्ठा में मजदूरी कर जोड़ी गई जीवनभर की बचत से उन्होंने हूल क्रांति के महानायक वीर शहीद सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू की भव्य प्रतिमाओं के साथ उनके संरक्षण के लिए…

Read More

मोसजोबी में हूल दिवस पर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन Jamshedpur: हूल दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन (एसकेएफए) के तत्वावधान में मंगलवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के एसकेएफए मोसजोबी फुटबॉल मैदान (कोड़िया) में आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रांची और पाकबिर्रा भैरव क्लब, पुंचा (पश्चिम बंगाल) के बीच खेला गया। मुकाबले में रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में विजेता टीम को 20 हजार तथा उपविजेता टीम को 15 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो नेता सह जिला पार्षद…

Read More

हूल दिवस पर निकाली गई बाइक रैली, विभिन्न राजनीतिक दलों ने शहीदों को किया नमन झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन सचिव सह पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने मंगलवार को हूल दिवस के मौके पर वीर शहीद सिदो – कान्हू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, अश्विनी महतो, जामिनी प्रमाणिक, जितुलाल मुर्मू, निर्मल मुर्मू, सागर मांडी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे। उन्होंने पटमदा बाजार, कांकीडीह महुलतल, कांकू एवं बोड़ाम प्रखंड के मुकरुडीह में आयोजित हूल दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। Patamda : हूल दिवस के अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा…

Read More

आजसू पार्टी ने सिदो–कान्हू हुल दिवस पर किया भव्य बाइक रैली एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन Jamshedpur: अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा एवं आजसू पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सिदो–कान्हू हुल दिवस के पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम में भव्य बाइक रैली, पैदल मार्च, श्रद्धांजलि सभा एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः डिमना कॉल सेंटर से पैदल मार्च के साथ हुआ। इसके बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता डिमना चौक पहुंचे, जहां अमर शहीद बाबा तिलका माझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात सभी लोग एमजीएम तक पैदल मार्च करते हुए…

Read More

हूल दिवस पर विशेष : 30 जून 1855 का ऐतिहासिक संताल हूल आज भी देता है अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और आत्मसम्मान की प्रेरणा Patamda: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 30 जून 1855 एक ऐसी ऐतिहासिक तिथि है, जिसने अंग्रेजी शासन की नींव को चुनौती देते हुए आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक नए जनआंदोलन का सूत्रपात किया। वर्तमान झारखंड के साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव से वीर शहीद सिदो मुर्मू और कान्हु मुर्मू के नेतृत्व में संताल समाज ने ब्रिटिश शासन, महाजनी शोषण, जमींदारी उत्पीड़न और अन्यायपूर्ण राजस्व व्यवस्था के खिलाफ जिस ऐतिहासिक विद्रोह…

Read More

ठनठनी घाटी में 24 घंटे तक फंसा रहा बालू लदा हाइवा, हादसे की आशंका से दहशत Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क स्थित ठनठनी घाटी में रविवार रात ब्रेकडाउन होने के बाद बालू से लदा एक हाइवा ट्रक 24 घंटे से अधिक समय तक सड़क पर ही खड़ा रहा। इससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। बताया जाता है कि खराब पड़े हाइवा ने सड़क के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से को घेर लिया था, जिसके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। विशेषकर रात के अंधेरे में लोगों को जान जोखिम में…

Read More