- जेएलकेएम पूर्वी सिंहभूम की कमान तपन महतो को, सुब्रत बने वरीय उपाध्यक्ष, कमेटी में पटमदा-बोड़ाम का दबदबा
- मनमानी बिजली कटौती से हाथीखेदा मंदिर के दुकानदार परेशान, हर सप्ताह हजारों का नुकसान
- पटमदा में नेम प्लेट के नाम पर वसूली का विरोध, ग्रामीणों ने युवक को रोका
- पटमदा में फूस के मकान में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
- 53 किलो वर्ग में भूपेश कुमार महतो बने चैंपियन, बीस्ट क्लासिक पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
Author: Kalyan Kumar Gorai
एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव–2025 उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न Jamshedpur: एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव–2025 का शनिवार को तीसरा एवं अंतिम दिन अत्यंत हर्षोल्लास, ऊर्जा और खेल भावना के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह खेल महोत्सव विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल महोत्सव के तीसरे दिन प्रातः काल से ही आसनबनी स्थित संस्थान परिसर में विशेष चहल-पहल देखने को मिली। खेल मैदान को…
एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा की ओर से चलाया गया टोला टैगिंग अभियान Patamda : शनिवार को राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा द्वारा टोला टैगिंग अभियान के अंतर्गत लोवाडीह गांव में एक सघन शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने किया। उनके साथ शिक्षक तुलसी महतो एवं महेश कुमार द्विवेदी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभियान दल ने लोवाडीह गांव में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी एवं उनके संबंधित अभिभावक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। इस दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित…
सांसद खेल महोत्सव : टॉस के सहारे बीडी स्टार जोड़सा की टीम ने फाइनल में किया प्रवेश Patamda: युवा शक्ति का उत्सव सांसद खेल महोत्सव के तहत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा के मैदान में सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो एवं समाजसेवी शरत सिंह सरदार ने संयुक्त रूप से किया। ग्रुप ए के 16 टीमों के बीच पहले दिन हुई प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच इंटरटेनमेंट एफसी बेलटांड़ व बीडी स्टार जोड़सा के बीच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा। निर्धारित 20 मिनट के अंदर कोई निर्णय नहीं होने पर 5- 5 पेनाल्टी…
पटमदा में ठंड से बुजुर्ग महिला की मौत Patamda: पटमदा के जाल्ला गांव निवासी एवं पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के जमींदाता जगबंधु महतो की धर्मपत्नी मनी वाला महतो का करीब 80 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। इस संबंध में उनके पुत्र भजहरि महतो ने बताया कि पिछले दिनों ठंड लगने के बाद माताजी अस्वस्थ चल रही थीं और कड़ाके की ठंड की वजह से गुरुवार की देर रात अपने घर में ही अंतिम सांस ली।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पटमदा डिग्री कॉलेज की छऊ नृत्य टीम को पहला स्थान Patamda: शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई संस्थानों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के विद्यार्थियों ने छऊ नृत्य और सिंगिंग प्रतियोगिता में भाग लिया । छऊ नृत्य में पटमदा डिग्री कॉलेज के प्रतिभागी सुनामी सोरेन, कुनामी मांडी, संध्यामनी मांडी, डाकमनी मुर्मू व शेफाली सोरेन आदि प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और प्रतियोगिता में प्रथम…
चौरा हाई स्कूल के शिक्षक के पुत्र शुभम का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयन Patamda: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत रांची में शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में काशीडीह उच्च विद्यालय, जमशेदपुर से शुभम नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने हेतु चयनित हुआ है। उपरोक्त प्रतियोगिता में राज्य भर से कुल 135 प्रतियोगी शामिल हुए थे। शुभम के मॉडल का विषय प्रदूषित हवा को शुद्ध करने का मशीन जो सौर ऊर्जा से संचालित होगी। इसे स्ट्रीट लाइट के खंभों में जोड़कर वृहद…
समर्पण सेवा समिति का रक्तदान शिविर 23 दिसंबर को, तैयारी बैठक सम्पन्न Patamda: पटमदा के बिरसा चौक स्थित पथ निर्माण विभाग के विश्रामालय (डाकबंग्ला) में समर्पण सेवा समिति के बैनर तले 23 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर को सफल बनाने हेतु काटिन बाजार में प्रदीप कुमार महतो के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। शिविर को ऐतिहासिक बनाने हेतु क्षेत्र में प्रचार-प्रसार की रणनीति पर चर्चा की गई। समिति के सदस्य संदीप कुमार मिश्रा ने रक्तदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपना कीमती समय निकालकर जरूरतमंदों के जीवन…
पटमदा में सब्जियों के भाव गिरे, कांकीडीह हाट में 5 रुपए प्रति पीस बिकी फूलगोभी Patamda: पिछले करीब एक सप्ताह में सब्जियों के उत्पादन में वृद्धि होने से स्थानीय हाट बाजारों में सब्जियों का भाव गिर गया है। शुक्रवार को कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह साप्ताहिक हाट में 10 रुपए से शुरू होकर 5 रुपए प्रति पीस में खत्म हुई फूलगोभी की बिक्री। इसका अनुमानित वजन आधा किलो होता। जबकि बंदगोभी की कीमत प्रति पीस 15 से शुरू होकर 10 रुपए में खत्म हुई। बंगाल सीमा से सटे गेरुवाला गांव निवासी किसान कार्तिक चंद्र महतो ने बताया कि करीब 15…
जिला पार्षद गीतांजलि महतो ने की मुआवजा राशि के भुगतान की मांग Patamda: बोड़ाम प्रखंड – 01 की जिला परिषद सदस्य गीतांजलि महतो ने शुक्रवार को जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बोंटा- माधवपुर भाया सातनाला, बोड़ाम मुख्य सड़क के निर्माण कार्य में भू -अर्जन विभाग द्वारा भूमि का अधिग्रहण किए जाने के बावजूद रैयतों को मुआवजा नहीं मिलने की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अभिलेख संख्या 16/17 – 18 में भू- अर्जन शाखा द्वारा निर्गत…
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बनी विजेता Jamshedpur: शुक्रवार को एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन था, जिसमें इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट – 2025 का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें करीम सिटी कॉलेज, मानगो कैंपस, जमशेदपुर, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, मानगो, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी एवं एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, आसनबनी की टीमों ने भाग लिया। एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, मानगो को पराजित कर दिया। टूर्नामेंट के विजेता टीम को ट्रॉफी…
