Author: Kalyan Kumar Gorai

एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एवं नर्सिंग में मेघा मल्हार महोत्सव 4.0 का भव्य आयोजन Jamshedpur : सावन के पावन अवसर पर एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एवं एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग द्वारा संयुक्त रूप से “मेघा मल्हार महोत्सव 4.0 का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, पारंपरिक कला एवं मनोरंजन को एक मंच प्रदान करना तथा सावन की लोक-सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना था। कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सावन की हरियाली और उल्लास से सजे इस आयोजन में…

Read More

बेलटांड़ बाजार में बिजली संकट से आक्रोश, सड़क जाम करेंगे दुकानदार Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के बेलटांड़ बाजार में पिछले करीब पांच दिनों से जारी बिजली संकट को लेकर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए एक नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, लेकिन चालू होते ही ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट कर गया। इससे दुकानदारों की बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। ट्रांसफॉर्मर के खराब होने के बाद गुरुवार देर शाम बड़ी संख्या में दुकानदार गोलबंद हुए और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। दुकानदारों ने निर्णय लिया कि यदि शुक्रवार…

Read More

ठनठनी घाटी में बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर, दो गंभीर Patamda : टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर ठनठनी घाटी में गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पटमदा थाना क्षेत्र के पवनपुर गांव निवासी नरहरि हेंब्रम के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी अर्जुन महतो के पैर में गंभीर चोट है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नरहरि हेंब्रम जमशेदपुर से बाइक पर अपने घर पवनपुर लौट रहे थे। वहीं, अर्जुन महतो पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे।…

Read More

बारियादा में बाइक के धक्के से महिला घायल, बच्चा समेत बाइक सवार जख्मी Patamda : बोड़ाम प्रखंड के बारियादा गांव में बुधवार शाम बाइक की चपेट में आने से सड़क किनारे जा रही एक महिला घायल हो गई। दुर्घटना में महिला के पैर और पीठ में चोट आई है। वहीं बाइक सवार कृष्णा कालिंदी और उनका बेटा भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर पंचायत के डांगरडीह निवासी कृष्णा कालिंदी अपनी ससुराल बिड़रा गांव से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारियादा गांव में उनकी बाइक सड़क किनारे जा रही महिला से टकरा गई। टक्कर लगने से…

Read More

बोड़ाम में दुकानदारों से पैसे मांगने के आरोप में 3 संदिग्ध युवकों की धुनाई, पुलिस को सौंपा Patamda : बोड़ाम प्रखंड के भूला मोड़ और बारियादा गांव में बुधवार को चार-पांच दुकानों में घुसकर दुकानदारों को परेशान करने और पैसे मांगने के आरोप में तीन अनजान युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने तीनों की जमकर धुनाई की और बाद में उन्हें बोड़ाम थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि तीनों व्यक्ति अलग-अलग दुकानों में पहुंचकर दुकानदारों को एक ही तरह से अपनी बातों में उलझाकर कन्फ्यूज करने का प्रयास कर रहे थे। इसके…

Read More

बोड़ाम के पगदा में 709 ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बुधवार की शाम करीब छह बजे पगदा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास टायर लदा 709 वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बोड़ाम थाना क्षेत्र के शुक्ला गांव निवासी राजू महतो के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान श्यामापद महतो के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं और पेशे से मजदूर…

Read More

बारिश के बावजूद पटमदा-बोड़ाम में हर्षोल्लास से पूजी गईं मां मनसा, 300 से 1300 रुपए में बिकी बत्तख Patamda : बांग्ला सावन संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को लगातार बारिश के बावजूद पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों में सांपों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ की गई। श्रद्धालु रेनकोट और छाता लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी करने बाजार पहुंचे। काटिन चौक पर लगने वाली साप्ताहिक हाट में भी बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने मां मनसा की पूजा में चढ़ाने के लिए पूजन सामग्री के साथ बकरे और बत्तख की खरीदारी की। बाजार में बकरे की…

Read More

लावजोड़ा पीएचसी में रक्तदान शिविर 20 अगस्त को, रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप दिया जाएगा हेलमेट Patamda : जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल ज्योति फाउंडेशन ट्रस्ट एवं पटमदा -बोड़ाम जन सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त को एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर बोड़ाम के लावजोड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी ) में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने 250 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है। आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों,…

Read More

बोड़ाम में 490 आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, विधायक मंगल कालिंदी ने बांटे प्रशस्ति पत्र Patamda : सोमवार को बोड़ाम प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने भारी बारिश के बीच प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे 490 आंदोलनकारियों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। वर्षों बाद सम्मान मिलने से आंदोलनकारियों के चेहरे पर खुशी और संतोष नजर आया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया। मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष और त्याग की बदौलत ही अलग झारखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ। उन्होंने कहा कि…

Read More

कांकु गांव की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और सड़क की बदहाली दूर करने की मांग Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत ओड़िया पंचायत के कांकु गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर झारखंड के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र होने के बावजूद गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कांकु स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कक्षा एक से आठ तक संचालित है, लेकिन…

Read More