पटमदा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन, नए समय की सूची जारी
Patamda : 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटमदा प्रखंड प्रशासन ने कार्यक्रम के समय में आंशिक संशोधन किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटमदा द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार आयोजित किए जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पटमदा में सुबह 9:05 बजे, पटमदा लैम्पस में 9:20 बजे, पटमदा थाना में 9:40 बजे तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, माचा में 10:05 बजे कार्यक्रम होगा। इसके बाद कमलपुर थाना में 10:25 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय में 11:05 बजे, पटमदा इंटर कॉलेज में 11:20 बजे तथा पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला में 11:30 बजे कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
प्रखंड प्रशासन ने सभी पंचायत सचिव, प्रभारी पंचायत सचिव, प्रखंड एवं अंचल कर्मियों तथा संबंधित संस्थानों के पदाधिकारियों को संशोधित समय के अनुसार उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पटमदा एवं कमलपुर थाना प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माचा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, दोनों कॉलेजों के प्राचार्य सहित सभी मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान और जिला परिषद सदस्यों को भी संशोधित कार्यक्रम की सूचना दी गई है।








