- ममता वाहन की बाध्यता खत्म, किसी भी वाहन से अस्पताल आने-जाने पर मिलेंगे 1000 रुपये
- पटमदा के कुलटांड़ में 24 घंटे का अखंड कीर्तन पाठ संपन्न
- डिमना बांध विस्थापितों की लंबित समस्याओं पर बैठक, टाटा स्टील और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
- झारखंड केसरी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बोड़ाम का भूपेश चैंपियन
- पीबीपीएल सीजन-2 का आगाज, सूर्या इलेवन लावजोड़ा ने जीते दोनों मुकाबले
Author: Kalyan Kumar Gorai
निर्मल जयंती : पटमदा-बोड़ाम में युवाओं ने लिया शहीद निर्मल दा के आदर्शों पर चलने का संकल्प रांगाटांड़ में झामुमो ने दी निर्मल दा को श्रद्धांजलि Patamda: झामुमो के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो के नेतृत्व में गुरुवार को पटमदा के रांगाटांड़ स्थित वीर शहीद निर्मल की प्रतिमा पर झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहे, झारखंड के मसीहा निर्मल दा अमर रहे के नारे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने कहा कि निर्मल दा युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और हमेशा रहेंगे। टुडू ने…
पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता ने वीर शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि Jamshedpur: जमशेदपुर -04 के पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने गुरुवार को एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमा चांदनी चौक स्थित वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर उनकी जयंती के मौके पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर समाजसेवी अर्जुन सोरेन, हरिपद सिंह, मंगल मुर्मू, राजीव सिंह, रवि धोरा, प्रधान महतो, हेमंत सिंह, पांटू धीवर एवं डोंडो धीवर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिंटू दत्ता ने कहा कि भले ही आज वीर शहीद निर्मल दा का शरीर हमारे साथ नहीं…
पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार की माताजी नीला सरकार की याद में मरीजों में फल वितरण Jamshedpur: टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने अपनी मां को खोने के छठे दिन, पूरे परिवार संग जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एमटीएमएच कैंसर अस्पताल के ठीक बगल में स्थित रेस्ट हाउस में पहुंचकर वहां रह रहे मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फलों का वितरण किया। इस संबंध में अरिजीत सरकार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रहा सिर्फ और सिर्फ मां के बताए रास्ते पर चल निरंतर मानव सेवा को जारी रखना। ऐसे ही मानव कल्याणकारी कार्य के जरिए स्वर्गीया…
पेसा कानून लागू करने पर ग्राम प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया Patamda: झारखंड राज्य गठन के 25 वर्षों के बाद पेसा कानून लागू किया गया है। बुधवार को पटमदा प्रखंड ग्राम प्रधान संघ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया है। संघ के अध्यक्ष बृंदावन दास व सचिव मृत्युंजय महतो ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही मांगें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्षों बाद पूरी करते हुए जनता को बड़ा तोहफा दिया है। अध्यक्ष ने कहा कि पेसा के लागू होने से आदिवासी समाज सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक…
बोड़ाम में दी गई पेसा कानून के बारे में जानकारी Patamda : बोड़ाम प्रखंड के चिरुघुटु दिशोम जाहेर थान में बुधवार को नायके बाबा सुनील हेम्ब्रम की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पेसा कानून की नियमावली व ग्राम सभा के विभिन्न नियमों के बारे में चर्चा की गई। बैठक में शामिल गांव के माझी बाबा, नायके बाबा, पारानिक गोडेत एवं ग्राम के गणमान्य लोगों ने पेसा कानून लागू करने पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी है। सामाजिक कार्यकर्ता जयपाल मुर्मू ने बताया कि पेसा कानून के लागू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल…
पटमदा में चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, आबकारी विभाग की छापेमारी में 6 लोग गिरफ्तार, जानें विस्तृत रिपोर्ट Patamda: जिला प्रशासन के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को घंटों छापेमारी करते हुए एक ट्रक नकली विदेशी शराब एवं उसमें काम करने वाले 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी विभाग की पुलिस को वहां छापेमारी करते देख स्थानीय लोग यह पता लगाने का प्रयास करते दिखे कि आखिर पुलिस उस घर में क्या करने पहुंची। जब पता चला कि यहां किसी के द्वारा नकली केमिकल युक्त विदेशी शराब का निर्माण किया जाता था और…
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बांसगढ़ में बनेगी एक किमी सड़क, हुआ शिलान्यास Patamda: पटमदा प्रखंड की लच्छीपुर पंचायत अंतर्गत बांसगढ़ काली मंदिर से सबर टोला तक करीब एक किमी कालीकरण सह पीसीसी पथ निर्माण का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत कार्य का शिलान्यास बुधवार को सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो व विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने विधिवत नारियल फोड़कर किया। एक करोड़ 57 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का ठेका इवोल्विंग ईरा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर को मिला है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि सबर टोला तक…
पर्यावरणविद व लेखिका डॉ. प्रियंका झा की नई पुस्तक “द रोल ऑफ ऑफ़िसरीज़ इन फूड सिक्युरिटी एंड रूरल डेवलपमेंट” का विमोचन Patamda: जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सोमवार को केनेलाइट होटल, साकची में आयोजित पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह 2025 में पर्यावरणविद सह लेखिका तथा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा, पटमदा की प्राचार्य डॉ. प्रियंका झा की पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के जिले के अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद के साथ डीपीआरओ पंचानन उरांव, मुख्य वक्ता प्रभात खबर के पूर्व संपादक सह लेखक अनुज सिन्हा के साथ हिंदुस्तान के संपादक गणेश मेहता व उदित वाणी के संपादक…
दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति का 17वां स्थापना दिवस 25 को, डांगरडीह व चामटा स्कूल मैदान में अलग-अलग कार्यक्रम Patamda: दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति (पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह व चांडिल) का 17वां स्थापना दिवस 25 दिसंबर को बोड़ाम थाना क्षेत्र में मनाया जाएगा। जलन मार्डी के नेतृत्व वाली समिति का कार्यक्रम चामटा स्कूल मैदान में आयोजित होगा जबकि असित सिंह पातर के नेतृत्व वाली समिति का आयोजन डांगरडीह स्कूल मैदान में होगा। इसकी तैयारियां समिति के सदस्यों द्वारा जोरों पर की जा रही हैं। इस संबंध में दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष असित सिंह पातर ने बताया कि नक्सलियों से लड़ते…
3 माह में ही उखड़ गई 11 करोड़ की कुमीर-दांदूडीह सड़क, बढ़ी परेशानी Patamda: पटमदा की कुमीर, ओड़िया, बनकुंचिया व काश्मार पंचायत के दो दर्जन गांवों समेत पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली कुमीर से दांदूडीह मुख्य सड़क निर्माण के तीन माह बाद ही उखड़ गई। आरईओ की इस सड़क का निर्माण कार्य 11 करोड़ की लागत से किया गया था। इसका शिलान्यास 12 जुलाई 2022 को जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया था। उस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित ठेका कंपनी को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया था। 2023 तक निर्माण कार्य को पूर्ण करना था, लेकिन भारी वाहनों…
