- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
उपायुक्त से शिकायत के बाद नए भवन में मॉडल स्कूल के संचालित होने की बढ़ी उम्मीद, समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने सौंपा ज्ञापन Jamshedpur : पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के लिए स्वीकृत विभिन्न विकास योजनाओं के अधूरे कार्यों को लेकर समाजसेवी विश्वनाथ महतो एवं उत्तम महतो ने सोमवार को उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की चार प्रमुख समस्याओं को रखा गया। जिसमें पटमदा मॉडल इंग्लिश स्कूल का नया भवन विद्यालय लंबे समय से जर्जर भवन में संचालित हो होने के बावजूद नए भवन बामनी में पढ़ाई शुरू नहीं करने की शिकायत पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तत्काल डीएसई…
पटमदा में खेलो झारखंड के दूसरे दिन फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने किया विजेता टीमों को पुरस्कृत Patamda : प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड के दूसरे दिन मंगलवार को फुटबॉल प्रतियोगिता बीआरसी जाल्ला मैदान में हुई। प्रतियोगिता के तहत अंडर- 14, अंडर-17 बालक एवं बालिका तथा अंडर- 19 बालक वर्ग का आयोजन हुआ। प्रखंड के विभिन्न मध्य तथा उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंडर- 14 बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय धुसरा विजेता तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओपो की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लावा विजेता तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मादालकोचा उपविजेता…
बोड़ाम के दुबराजपुर में करम नाच प्रतियोगिता, मुकरूडीह करम दल को पहला पुरस्कार Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दुबराजपुर हाट मैदान में सोमवार की शाम को विशाल करम नाच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आदिवासी कुड़मी समाज पटमदा-बोड़ाम प्रखंड कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह शिक्षाविद उज्ज्वल कुमार महतो शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथियों में विश्वनाथ महतो व काशीनाथ महतो शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि करम परब हमारी झारखंडी संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति व परंपरा को बचाने की जरूरत है। कार्यक्रम…
भ्रष्टाचार के खिलाफ सीपीएम का हल्ला बोल 11 को, घर- घर कर रहे हैं चावल व नकदी का कलेक्शन 10 सूत्री मांगों को लेकर बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन की तैयारी जोरों पर Patamda : भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी बोड़ाम लोकल कमेटी की ओर से बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में 11 सितंबर को भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष कॉमरेड लोटन दास ने बताया कि स्थानीय 10 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आहूत किया गया है। प्रदर्शन कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर…
आक्रोश महा प्रदर्शन में अपनी आवाज बुलंद करें भाजपा कार्यकर्ता : बाबूलाल सोरेन Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा के हातियापाटा में मंगलवार को भाजपा मंडल कमेटी की बैठक मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ गांतात की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन उपस्थित हुए। इस दौरान 11 सितंबर को प्रखंड स्तरीय आक्रोश महा प्रदर्शन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। मौके पर बाबूलाल सोरेन ने कहा कि अबुआ राज की डुगडुगी पीटने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में आदिवासी लुटे और पीटे जा रहे हैं। प्रतिदिन…
झामुमो नेता सोमेश ने किया मुसाबनी का दौरा, प्रार्थना सभा में हुए शामिल Musabani : राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन के पुत्र झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन ने सोमवार को मुसाबनी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने गुरुजी मार्केट सेंट्रल स्कूल और मुसाबनी बाजार क्षेत्र में लोगों से मुलाकात की। मुसाबनी एक नंबर स्थित संत बारबरा चर्च में माता मरियम के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए। मुसाबनी क्षेत्र के झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के अधुरे सपनों को पूरा करने पर चर्चा की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने…
कांकीडीह-दांदूडीह निर्माणाधीन सड़क में रोज हो रहे हादसे, पीसीसी के बाद साइड फिलिंग नहीं करने से लोगों की बढ़ी परेशानी Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत कांकीडीह से कुमीर, खेजुरडीह होते हुए दांदूडीह तक आरईओ विभाग से स्वीकृत करीब 15 किमी सड़क का निर्माण कार्य जारी है। ठेकेदार द्वारा कई गांवों में सड़क की ढलाई करने के पश्चात दोनों साइड को मिट्टी से नहीं भरने नहीं के कारण रोज कोई न कोई दुपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मनसाराम पावरी ने बताया कि ढलाई के बाद सड़क संकीर्ण हो गई है और भारी…
पटमदा के कांकीडीह में फैला डायरिया, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू की पहल पर गांव में लगा मेडिकल कैंप Patamda: पटमदा के कांकीडीह गांव में पिछले करीब एक सप्ताह से डायरिया फैला हुआ है। इसमें अब तक एक दर्जन से अधिक लोग प्रभावित हैं। कुछ लोगों ने पश्चिम बंगाल के बांदोवान स्थित सीएचसी अस्पताल में इलाज कराया और अभी घर पर ही आराम कर रहे हैं। जबकि सोमवार को विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू की पहल पर पटमदा सीएचसी की मेडिकल टीम ने गांव में कैंप लगाकर कई मरीजों का इलाज किया। 72 वर्षीय पकोई बेसरा की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें…
तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम साबित होता है खेल : प्रदीप बेसरा पटमदा में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता शुरू Patamda : तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को एसएस +2 उच्च विद्यालय पटमदा के मैदान में हुआ। कार्यक्रम में वॉलीबॉल मैच का उद्घाटन पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने सर्व मारकर किया। कार्यक्रम के तहत दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले दौड़, डिस्कस थ्रो व शॉट पुट आदि का इवेंट हुए। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान…
गोबिंदपुर जलापूर्ति योजना बंद होने पर आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने उठाए सवाल Jamshedpur: आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर गोबिंदपुर जलापूर्ति योजना के बंद होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत आम जनता को मिल रहा पानी बंद हो गया है। कुल 18 कर्मचारी हड़ताल पर है उनका पीएफ, ईएसआई तक नहीं मिल पा रहा है, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और जिला पंचायत समिति सदस्य के कान में जूं नहीं रेंग रहा है, ठेकेदार सरकार की कमियां उजागर कर अपना पल्ला झाड़ ले रहा है।…
