- बेलटांड़ चौक में मॉडल सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग, समाजसेवी ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
- स्टोन क्रशर के समर्थन में कांकु गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
- রাসায়নিক মুক্ত চাষে জোর সরকারের, ‘প্রাকৃতিক কৃষি’ কর্মশালার আয়োজন কৃষি বিভাগের
- मिर्जाडीह तालाब में मिट्टी भराई पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई के संकेत
- पटमदा सीएचसी में फाइलेरिया मरीजों के लिए दिव्यांगता प्रमाणपत्र शिविर, 117 लाभुकों को मिला प्रमाण पत्र
Author: Kalyan Kumar Gorai
बोड़ाम क्षेत्र में बकरी चोरी पर सख्ती, थाना प्रभारी की विशेष पहल से बढ़ेगी निगरानी Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही बकरी व अन्य मवेशियों की चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बना दिया है। दर्जनों मामलों के सामने आने के बाद खासकर छोटे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है, जिनकी आजीविका का मुख्य आधार ही पशुधन है। हालांकि, पीड़ितों को अब भी उम्मीद है कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा होगा और इसमें शामिल गिरोह के सदस्य पुलिस की गिरफ्त में होंगे।…
ग्रामीण मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर: पॉलिटेक्निक प्रवेश हेतु ‘मेधा खोज प्रतियोगिता’ व करियर काउंसलिंग कल Patamda: ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। शहीद निर्मल महतो स्मृति एजुकेशनल ट्रस्ट एवं टैलेंट सर्च एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को पटमदा के लोवाडीह स्थित टैलेंट नर्चरिंग पब्लिक स्कूल में ‘मेधा खोज प्रतियोगिता’ एवं विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन होगा। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों को सही दिशा देना है। कार्यक्रम…
हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए समाजसेवी आस्तिक महतो, लिया आशीर्वाद Patamda : पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र में इन दिनों धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जमशेदपुर के समाजसेवी सह झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो ने पटमदा प्रखंड के लच्छीपुर, बेलडीह एवं चड़कपाथर, बोड़ाम प्रखंड के गागीबुरु तथा गम्हरिया प्रखंड के उत्तमडीह गांव स्थित सार्वजनिक हरि मंदिरों में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस दौरान आस्तिक महतो ने मंदिर में प्रार्थना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं लोगों के कल्याण की कामना की। भक्तों द्वारा कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ…
पटमदा में सिविल सेवा की तैयारी का नया रास्ता, डिग्री कॉलेज जाल्ला में खुलेगा नि:शुल्क कोचिंग सेंटर Patamda : ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला में झारखंड सिविल सर्विसेज की नि:शुल्क कोचिंग शुरू करने का प्रस्ताव सामने आया है। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के स्नातक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इस क्रम में रांची स्थित हंस चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक शिव प्रसाद चौबे ने कॉलेज का दौरा कर संभावनाओं का…
झारखंड में बांग्ला अकादमी गठन की मांग पर मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन Patamda: झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण को लेकर ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नाम एक ज्ञापन शुक्रवार को पटमदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि हाल ही में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने 9 मार्च और 17 मार्च 2026 को सदन में राज्य में ‘बांग्ला अकादमी’ के गठन…
तुंगबुरु में लगा 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में खुशी Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत तुंगबुरु गांव के बुरूडीह टोला में शुक्रवार को बिजली की आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू की पहल पर बिजली विभाग ने शुक्रवार को 25 केवी के पुराने एवं खराब ट्रांसफॉर्मर के बदले 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया। कड़ी धूप के बावजूद लाइनमैन सुरेश कुमार रजक एवं विभाग के अन्य कर्मियों ने घंटों मेहनत कर विद्युतापूर्ति बहाल कराई। करीब 17 दिनों के लंबे इंतजार के बाद बिजली आने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।…
लैम्पस में धान घोटाले का खुलासा: संचालक ने पत्नी, पुत्र व पुत्री के नाम पर बेची 374 क्विंटल धान, किसानों में आक्रोश Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी लैम्पस में धान अधिप्राप्ति को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय किसानों में मायूसी और आक्रोश है। आरोप है कि लैम्पस संचालक जवाहरलाल बारिक ने अपने पुत्र जयंत बारिक, पुत्री कल्याणी बारिक और पत्नी सौदामिनी बारिक के नाम पर कुल 374 क्विंटल धान बेचकर नियमों का उल्लंघन किया और मुनाफा कमाया। मामले की जांच प्रमुख शुभोजीत मुंडा और उप प्रमुख रतन लाल राउत की मांग…
डुमरिया में उमड़ा आस्था का सागर, अखंड हरिनाम संकीर्तन में गूंजे राधे-गोविन्द के जयकारे Dumariya: डुमरिया में इन दिनों भक्ति की अद्भुत बयार बह रही है। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित सात दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती जा रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया है। संकीर्तन के दौरान राधे-गोविन्द के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। मधुर भक्ति गीतों और संकीर्तन की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। सुबह से…
डिमना लेक से बरामद शव की हुई पहचान, तुरियाबेड़ा का था युवक Patamda : डिमना लेक के समीप बुधवार की शाम हुई वज्रपात की घटना में मृत युवक की पहचान गुरुवार को कर ली गई। मृतक की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा (पोस्ट -भिलाईपहाड़ी) निवासी बिपिन सिंह के 24 वर्षीय पुत्र कैलाश सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैलाश सिंह मजदूरी का कार्य करता था और काम के सिलसिले में ही वह डिमना क्षेत्र गया हुआ था। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ने के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक…
भूमि अधिग्रहण मुआवजा लंबित, रैयतों ने सांसद व उपायुक्त से लगाई गुहार Patamda: बोड़ाम प्रखंड के भादुडीह, बोंटा, सातनाला, बोड़ाम से होते हुए माधवपुर (पश्चिम बंगाल सीमा) तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए वर्ष 2019 में अधिग्रहीत जमीन और मकानों का मुआवजा अब तक नहीं मिलने से प्रभावित रैयतों में भारी नाराजगी है। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को दर्जनों प्रभावित रैयतों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद विद्युत वरण महतो एवं पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने तथा प्रभावित परिवारों…
