Author: Kalyan Kumar Gorai

झाड़बामनी से पाथरडीह तक बनेगी 2 किमी पक्की सड़क, हुआ शिलान्यास Patamda : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत झाड़बामनी से पाथरडीह तक करीब 2 किलोमीटर लंबी कालीकरण सह पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष कालीपद महतो, मुखिया प्रतिनिधि दीपक मुर्मू, उपमुखिया राजशेखर महतो, ग्राम प्रधान शंभूनाथ सोरेन, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, समाजसेवी विश्वनाथ महतो, सिजेन हेंब्रम एवं सुबोध महतो आदि ने नारियल फोड़ा। विभागीय कनीय अभियंता शिशिर कुमार ने बताया कि झाड़बामनी से…

Read More

पटमदा के लावा में प्रार्थना सभा के दौरान छठी कक्षा की छात्रा बेहोश Patamda: प्रखंड के लावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार सुबह एक चिंताजनक घटना सामने आई, जब कक्षा 6 की छात्रा संतोषी सिंह प्रार्थना सभा के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना सुबह करीब सवा 7 बजे की है, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों की देखरेख में करीब तीन घंटे बाद छात्रा को होश आया और सुबह साढ़े 11 बजे तक उसकी…

Read More

आकांक्षा में पटमदा के लोकनाथ की शानदार सफलता, मिलेगा इंजीनियरिंग में कोचिंग का मौका, 91% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान Patamda : राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा के प्रतिभाशाली छात्र लोकनाथ गोराई ने राज्य स्तरीय आकांक्षा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90.63% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कुल 160 में से 145 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया है। चुड़दा गांव निवासी लोकनाथ एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता प्रियरंजन गोराई गांव-गांव घूमकर फेरी के माध्यम से कपड़े बेचते हैं। सीमित संसाधनों…

Read More

तूफान से खंभे टूटने व ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ठप हुई बिजली, बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत बिड़रा टोला डांगा में शनिवार को आंधी-तूफान के दौरान अचानक 2 खंभे टूटने एवं ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से गांव में पूरी तरह बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे गांव के लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने तत्काल इस समस्या की जानकारी उप मुखिया गोपाल गोराई को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए बिजली विभाग के कनीय अभियंता से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया और शीघ्र समाधान…

Read More

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पटमदा सीएचसी में कार्यक्रम, स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित Patamda : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरके सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना एवं जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान सहिया साथियों ने एमओआईसी व पिरामल संस्था की रूपाली कुमारी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। वहीं 13 सहिया साथियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर विस्तारपूर्वक…

Read More

बनमाकड़ी लैम्पस में धान खरीद में घोटाले का आरोप, डीएसओ ने की सीलिंग की बड़ी कार्रवाई Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बनमाकड़ी लैम्पस में धान खरीद को लेकर बड़े फर्जीवाड़े का मामला उजागर हुआ है। अनियमितता और कागजी हेराफेरी की गंभीर शिकायतों के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए लैम्पस को सील कर दिया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब प्रखंड प्रमुख शुभोजीत मुंडा और उप प्रमुख रतन लाल राउत ने लैम्पस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाली विसंगतियां सामने आईं। प्रमुख के अनुसार, उद्घाटन के दिन…

Read More

पटमदा डिग्री कॉलेज में मेगा रक्तदान शिविर 18 अप्रैल को, तैयारी बैठक संपन्न Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला के प्राचार्य कक्ष में बुधवार को सचिव चंद्रशेखर टुडू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भीषण गर्मी के कारण उत्पन्न हो रही रक्त की कमी को देखते हुए मेगा रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कॉलेज, जो शुरू से ही समाज सेवा के क्षेत्र में मिसाल पेश करता रहा है, इस बार भी जनहित में आगे आया है। यह रक्तदान शिविर 18 अप्रैल, शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया…

Read More

डिमना लेक में वज्रपात से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक परिसर में बुधवार शाम करीब 4 बजे आंधी-बारिश के दौरान हुए वज्रपात में एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रेडियल गेट के पास हुई, जहां तेज बारिश के बीच अचानक गिरी बिजली की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके लिए पुलिस…

Read More

आसनबनी–पटमदा मुख्य सड़क पर अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई, बड़ा हादसा टला Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के आसनबनी–पटमदा मुख्य सड़क पर पातीपानी के पास सीमागोड़ा में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जमशेदपुर से पटमदा के बांसगढ़ लौट रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे जा घुसी। इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गनीमत…

Read More

विधायक प्रतिनिधि ने जेई से की खराब ट्रांसफॉर्मरों को बदलने की मांग Patamda: पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने बुधवार को विद्युत विभाग के कनीय अभियंता प्रत्यूष आनंद से दूरभाष पर बात करते हुए क्षेत्र के सभी खराब पड़े ट्रांसफॉर्मरों को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग अंधेरे में हैं और लगातार हो रही आंधी बारिश के कारण लोगों के घरों में कीड़े मकोड़े घुसने एवं उसके काटने का खतरा बढ़ गया है। टुडू ने आज शाम तक जोड़सा पंचायत के तुंगबुरु एवं मेघादह में दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगवाने का आग्रह किया है ताकि गांव…

Read More