- आमरा कजन जात्रा कमेटी ने बेलटांड़ में मनाया विजया मिलन समारोह
- एसएस प्लस टू में जल्द होगी संथाली शिक्षक की प्रतिनियुक्ति, माझी परगना महाल को डीईओ का आश्वासन
- धोबी महासंघ की बोड़ाम प्रखंड कमेटी गठित, मोहनलाल बने कार्यवाहक अध्यक्ष
- पटमदा-बोड़ाम के गांवों में श्रद्धा के साथ हुई कोजागरी लक्खी पूजा
- चेचिस की टक्कर से घायल लंबोदर हांसदा की 5 माह बाद इलाज के दौरान मौत
Author: Kalyan Kumar Gorai
कमलपुर में खदान बंद कराने और रंगदारी मांगने का आरोप, खदान संचालक ने दर्ज कराई प्राथमिकी Patamda : कमलपुर थाना क्षेत्र के ओड़िया मौजा स्थित खदान के संचालक नवीन कुमार सिंह ने 7 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, कर्मचारियों को धमकाने और खनन कार्य बाधित करने का आरोप लगाया है। उनकी लिखित शिकायत के आधार पर कमलपुर थाना में कांड संख्या 19/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, ओड़िया मौजा के लायाडीह टोला स्थित खाता संख्या 624, प्लॉट संख्या 1988 में आठ एकड़ क्षेत्रफल वाली खदान का खनन पट्टा अक्तूबर 2027 तक वैध है। आरोप है…
अवैध क्रशर संचालन के आरोप में मालिक पर कमलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज Patamda : कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुचिया पंचायत के हुटुपाथर गांव में पिछले कई माह से कथित रूप से अवैध तरीके से संचालित रायसन स्टोन क्रशर के मालिक पवन कुमार राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। माइनिंग इंस्पेक्टर अभिजीत मजूमदार के लिखित बयान पर गुरुवार को कमलपुर थाना में यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि बुधवार को माइनिंग इंस्पेक्टर और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने रायसन स्टोन क्रशर में छापेमारी की थी। जांच के दौरान क्रशर मशीन के संचालन से…
कुमीर में भारत छोड़ो आंदोलन के वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, उमड़े हजारों लोग शहीद परिवारों के आश्रितों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित Patamda : भारत छोड़ो आंदोलन में पटमदा एवं बंगाल क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और बलिदान को गुरुवार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कुमीर गांव स्थित लड़ाई टांड़ में आयोजित कार्यक्रम में आंदोलन के दौरान शहीद हुए वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस और देशभक्ति को नमन किया गया। इस दौरान आयोजक की ओर से शहीद परिवारों के आश्रितों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सुबह से बच्चों के बीच…
पटमदा के बनकुंचिया में अवैध क्रशर सील, भारी मात्रा में चिप्स-बोल्डर मिले Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया पंचायत के हुटुपाथर गांव में कई माह से अवैध रूप से संचालित रायसन स्टोन क्रशर के खिलाफ बुधवार को खनन एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। उपायुक्त के निर्देश पर की गई छापेमारी के दौरान क्रशर परिसर में भारी मात्रा में स्टोन चिप्स और बोल्डर पाए गए। टीम ने क्रशर मशीन को सील कर दिया। जिला खनन विभाग के अधिकारी अभिजीत मजूमदार और प्रदूषण नियंत्रण पदाधिकारी अनिल कुमार सक्सेना के नेतृत्व में टीम बनकुंचिया पहुंची। क्रशर में मौजूद…
आजसू के संघर्ष और विचारधारा को कोई संगठन छू नहीं सकता : मंगल टुडू Jamshedpur : अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष मंगल टुडू ने कहा कि झारखंड की राजनीति में आजसू पार्टी के संघर्ष, त्याग और आंदोलन की अपनी अलग पहचान है। पार्टी ने युवाओं, मजदूरों, किसानों और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों को लेकर लंबे समय तक सड़क से सदन तक संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि आजसू के संघर्ष और विचारधारा को केवल नारेबाजी के जरिए कोई संगठन नहीं छू सकता। मंगल टुडू ने कहा कि आजसू केवल चुनाव लड़ने वाला राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि…
डिमना घाटी में मृत पशु व जैविक कचरा फेंकने से बढ़ा प्रदूषण, उपायुक्त से कार्रवाई की मांग Jamshedpur: डिमना लेक घाटी क्षेत्र में खुले में मृत पशु, मुर्गी-मुर्गियों के अवशेष, मछली व अन्य जैविक कचरा फेंके जाने से दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या बढ़ गई है। इससे परेशान ग्रामीणों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा नियमित रूप से घाटी में जैविक कचरा फेंका जा रहा है। कुत्ते व अन्य जानवर अवशेषों को आसपास फैला देते हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियों…
शिक्षकों की मांग पर टाटा-पटमदा मुख्य सड़क को छात्रों ने किया जाम Patamda: उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा के दर्जनों विद्यार्थियों ने मंगलवार को शिक्षकों की मांग पर सुबह साढ़े 10 बजे से टाटा- पटमदा मुख्य सड़क को पटमदा बाजार सिदो -कान्हु चौक के पास जाम कर दिया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे डीईओ निशु कुमारी, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वार्ता कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक बच्चे सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान मुख्य सड़क पर काफी संख्या में…
केजीबीवी पटमदा में पहली बार एलुमनाई मीट, पूर्व छात्राओं ने साझा की सफलता की कहानी Patamda: उगम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) पटमदा में पहली बार एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। वार्डन सारो हांसदा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2012 से 2026 तक विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर निकल चुकीं 105 पूर्व छात्राएं शामिल हुईं। इनमें विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली पूर्व छात्राएं भी मौजूद थीं। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं ने गीत और बैंड की प्रस्तुति के साथ पूर्व छात्राओं के स्वागत से की। इसके बाद…
43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक Patamda: साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए महक ने अंडर-44 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच महक ने अपने आत्मविश्वास, अनुशासन, तकनीकी कौशल और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। सोमवार को विद्यालय के चेयरमैन शिव…
पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर पटमदा में भाजपाइयों ने की बैठक Patamda : पटमदा स्थित भाजपा मंडल कार्यालय बेलटांड़ में सोमवार को भाजपा पटमदा मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष कृष्णपद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, नशामुक्त भारत के अभियान को आगे बढ़ाने तथा 7 अक्टूबर को साकची के बोधि मैदान में आयोजित होने वाली बैठक में कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष कृष्णपद सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ…
